Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त
- प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- ’राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई बने आत्मनिर्भर’,’बकरी पालन से परिवार की आर्थिक स्थिति को मिल रही मजबूती’
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
- CM योगी की माता का निधन, मुख्यमंत्री साय समेत छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Author: admin
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वृक्षारोपण कार्यक्रम की प्रगति की गहन समीक्षा की
पब्लिकयूवाच – रायपुर । वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वन मण्डलवार वृक्षारोपण कार्यक्रम की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने वन विभाग को पौधरोपण कार्य में विशेष गति लाते हुए इसे चालू माह के अंत तक अर्थात् 31 जुलाई तक हर हालत में पूर्ण करने के लिए सख्त निर्देश दिए। साथ ही रोपित पौधों की सही देखभाल तथा उनकी सुरक्षा के उपायों पर प्रभावी अमल के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि राज्य के समस्त वन मण्डलों में इस वर्ष विभिन्न मदों…
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बेमेतरा जिले के पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम को शिल्ड और शाल देकर उन्हें सम्मानित किया
पब्लिकयूवाच- रायपुर । गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बेमेतरा जिले के पुलिस अधीक्षक एवं जवानों के द्वारा अपराधों की रोकथाम और अपराध अन्वेषण एवं खोज-बीन के लिए नवीन तकनीक का उपयोग करने के लिए सम्मानित किया है। गृह मंत्री ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय में विधायक आशीष छाबड़ा की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और उनकी टीम को शिल्ड और शाल देकर उन्हें सम्मानित किया। मंत्री श्री साहू ने पुलिस अधीक्षक को अपराधों पर नियंत्रण रखने, शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीव्ही कैमरा लगाने तथा बेमेतरा में पुलिस कंट्रोल रूम बनाने और तीन पालियों में 24 घंटे…
कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के घर रात में अचानक फायरिंग होने से हड़कंप मच गया,अच्छी बात ये रही है कोई बड़ी घटना नहीं हुई
पब्लिकयूवाच- बलरामपुर । रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के घर रात में अचानक फायरिंग होने से हड़कंप मच गया था. घटना 6 जुलाई की है. लेकिन मामला आज प्रकाश में आया है. अच्छी बात ये रही है कोई बड़ी घटना नहीं हुई । एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि फायरिंग की घटना को अजाम देने वाला पुलिस का जवान है. वह 10वीं बटालियन का जवान. विधायक के घर सुरक्षा में तैनात था. घटना की रात वह शराब के नशे में था. नशे की हालत में उसने लापरवाहीपूर्वक ड्यूटी करते हुए फायरिंग की थी. हालांकि इस घटना में कोई…
बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस का केन्द्र सरकार के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन जारी
पब्लिकयूवाच-रायपुर । ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस का केन्द्र सरकार के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन जारी है. मंगलवार को यह प्रदर्शन लगातार 6वें दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल के गुरू घासीदास प्लाजा के सामने आयोजित की गई. शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने बताया कि धरना स्थल पर विरोध स्वरूप मोदी बीजेपी नामक एक योजना लागू की गई थी, जिसमें मोटर साइकिल के बदले साइकिल दिया गया. धरना स्थल में एक तरफ मोटर साइकिल तो दूसरी तरफ साइकिल रखकर प्रदर्शन किया गया, साथ ही बैनर पोस्टर के माध्यम से कच्चे तेल एवं…
मामूली बात पर दोस्त ने अपने ही दोस्त की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, पुलिस आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना में जुट गई
पब्लिकयूवाच-मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में तीन दिन के भीतर ही तीन हत्या की वारदात से जिला थर्रा उठा है. मुंगेली के हरनाचाका गांव में मर्डर की जांच में पुलिस अभी जुटी हुई थी, कि इधर पथरिया थाना इलाके के डीलवापारा में आज एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मामूली बात पर दोस्त ने अपने ही दोस्त की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. इससे पहले परसो भी लोरमी इलाके के अचानकमार क्षेत्र में एक हत्या की वारदात हुई थी. इस तरह जिले में तीन दिन में तीन हत्याएं हो चुकी है. घटना के बाद से…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद स्वर्गीय गणेश कुंजाम के पिता ईतवारी कुंजाम को 2 लाख 61 हजार रूपए की सहयोग राशि का चेक सौंपा
पब्लिकयूवाच- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में शहीद स्वर्गीय गणेश कुंजाम के पिता ईतवारी कुंजाम को 2 लाख 61 हजार रूपए की सहयोग राशि का चेक सौंपा है. यह सहयोग राशि ला विस्टा रेसीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी अमलीडीह रायपुर के नागरिकों द्वारा शहीद स्वर्गीय कुंजाम के परिवार के कल्याण के लिए स्व-स्फूर्त रूप से एकत्र की गई थी । मुख्यमंत्री भूपेश ने शहीद के परिवार के सहयोग के लिए ला विस्टा रेसीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी अमलीडीह के पदाधिकारियों एवं नागरिकों की इस पहल की सराहना की और इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया । मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि…
पब्लिकयूवाच- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में बड़ी आश्चर्य जनक घटना घटी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अभिनन्दन करने पहुंचे थे। राजनीतिक प्रेक्षकों के लिए यह सहज स्वीकार करने वाली घटना नहीं है। आरएसएस इतनी सहिष्णु नहीं है कि वो एक कांग्रेसी मुख्यमंत्री विशेष तौर पर भूपेश बघेल का अभिनन्दन करने पहुँच जाए। वो भूपेश बघेल जिन्होंने राहुल गांधी के बाद पिछले कुछ सालों में आरएसएस पर सबसे ज्यादा तीखा और चुभने वाला हमला किया हो। वे भूपेश बघेल जिन्होंने वीर सावरकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय जैसे संघ के प्रतिमानों पर अनेको बार न…
राजधानी में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात मामूली विवाद पर हिस्ट्रीशीटर सलमान ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया
पब्लिकयूवाच- रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात हुई है. बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मामूली विवाद पर हिस्ट्रीशीटर सलमान ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. मुजगहन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है । पुलिस के अनुसार बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किसी बात को लेकर इनके बीच बात विवाद हो गया. यह विवाद इतना बढ़ा की हिस्ट्रीशीटर सलमान गिट्टी, विनय शर्मा, राजा शर्मा और…
नई दिल्ली। एक्टर टाइगर श्रॉफ ने जितनी अपनी एक्टिंग से इंप्रेस नहीं किया है, उससे कहीं ज्यादा उनकी फिटनेस और डांसिंग स्किल्स लोगों का दिल जीतती है। टाइगर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। वो कभी अपनी वर्कआउट वीडियो शेयर करते हैं तो कभी अपनी शर्टलेस फोटो। उनकी हर फोटो और वीडियो ट्रेंड करता है। ऐसे में टाइगर ने अब एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ ने अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की है। फोटो ना सिर्फ पुरानी है बल्कि उस समय की है जब टाइगर के चेहरे पर दाढ़ी नहीं थी। उस फोटो को…
पब्लिकयूवाच-रायपुर। राजधानी में फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। जिसमें 5 साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। ये पूरी घटना धरसीवां के चरौदा गांव की हैं, जहां एक वहशी दरिंदे ने बच्ची को अपने घर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। धरसीवां थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया हैं। आरोपी का नाम रवि सोनी 22 वर्ष हैं जिसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जेल भी भेज दिया हैं।