Author: admin

पब्लिकयूवाच – रायपुर । तेज-तर्रार नए कप्तान की ज्वाइनिंग के साथ ही राजधानी की पुलिसिंग भी बदली-बदली नजर आ रही है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अब सड़कों पर पूरी जवाबदेही के साथ नजर आने लगी है। यही वजह है कि शहर में चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर और बदमाशों का जुलूस निकालकर रायपुर पुलिस ने सभी अपराधियों को एक बड़ा संदेश दिया है, कि अगर शहर का अमन-चैन और आबो-हवा खराब करने की वो जुर्रत करेंगे तो उन्हें जरा भी बख्शा नहीं जाएगा । मामला बीते दिनों मामूली विवाद के चलते बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । सामान्यत: मानसून के दौरान सब्जियों की कीमत में कमी आती है. लेकिन इस बार स्थानीय आवक कम होने और पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की वजह से सब्जियों की कीमत आसमान छू रही है । छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 70 से 80 फीसदी सब्जियां बाहर से आ रही हैं. ट्रकों के जरिए होने वाली सप्लाई में डीजल के दामों में बढ़ोतरी का असर देखने को मिल रहा है. सब्जी मंडी के अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी मानते हैं कि सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं. इसके पीछे बाहरी आवक को बड़ी वजह बताते हुए वे कहते हैं कि टमाटर…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में संसदीय कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल के समक्ष लंबित विधेयकों तथा छत्तीसगढ़ से जुड़े विकास के मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल ने मंत्रियों की बात सुनी और विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक के मामले पर उन्होंने दस्तखत करने से इंकार कर दिया। राज्यपाल ने कहा कि हम सबका उद्देश्य छत्तीसगढ़ का विकास करना है। इसके लिए जनहित में कार्य किया जाना चाहिए और जन…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । अपराधियों को पकड़ना इस बात पर निर्भर करता है कि घटना के बाद पुलिस का रिस्पॉन्स कैसा रहा। पुलिस त्वरित कार्रवाई में जुट जाए तो अपराधों की गुत्थी आसानी से सुलझायी जा सकती है। इसके साथ ही जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ता है। पुलिस को सफलता तभी मिलती है जब पूरी टीम ने कोशिश की हो। उक्त बातें डीजीपी डीएम अवस्थी ने इंद्रधनुष सम्मान समारोह में पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए कहीं। सम्मान समारोह में बिलासपुर आईजी दीपांशु काबरा, रायपुर आईजी डॉ आनंद छावड़ा, बलौदाबाजार एसपी आई कल्याण एलिसेला, रायगढ़ एसपी संतोष कुमार…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। भूपेश कैबिनेट के चार मंत्री आज दोपहर राजभवन पहुँचे. मंत्रियों ने राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात की. मुलाकात करने वालों में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंंत्री मो. अकबर, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया शामिल रहें । राजभवन से बाहर आने के बाद पत्रकारों से चर्चा में मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि यह मुलाकात सामान्य भेंट थी. लेकिन कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी हुई. दरअसल प्रदेश सरकार की ओर से जिन बिलों का लाया गया है उस पर राज्यपाल का अनुमोदन बाकी था, उन बिलों को लेकर चर्चा हुई.…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । एलईडी टीवी बेचने का झांसा देकर कारोबारी से 3 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर मौदहापारा थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर पतासाजी की जा रही है। कोतवाली सीएसपी देवचरण पटेल के मुताबिक, आवेदक गुलाब चंद जैन ने मौदहापारा थाना में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें इंदौर निवासी आरोपी विशाल जैन द्वारा पीड़ित गुलाबचन्द जैन से 22 लाख रुपए में 420 नग एलईडी टीवी बेचने का सौदा किया था. इसके एवज में आरोपी ने 3.50 लाख रुपए एडवांस के रूप में अपने…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के सात जिलों में स्थित वृद्धाश्रमों के बुजुर्गाें से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर उनका हाल-चाल पूछा. बुजुर्गाें के स्वास्थ्य, वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने बुजुर्गाें से कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण रोजमर्रा के जीवन में परिवर्तन आया है. आज सबसे बड़ी आवश्यकता सुरक्षित रहने की है । मुख्यमंत्री ने बुजुर्गाे से चर्चा के दौरान कहा कि मैं अपने परिवार के सियान लोगों से मिल रहा हूं. वे स्वस्थ्य और वृद्धाश्रम में खुश हैं, यह देखकर अच्छा लगा. मुख्यमंत्री ने बड़ी आत्मीयता से बातचीत…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने कोरबा में 25 दिन से बीमार हाथी की मौत पर दुख जताया है। उन्होने कहा कि अफसोस की बात है कि हाथी को बचाने में एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी वो नहीं बच पाया। अकबर ने हाथी को ठीक करने के लिए श्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं गईं। दुनिया के नामचीन हाथी एक्सपर्ट की सेवाएं ली गईं। जो विभाग की हाथियों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गौरतलब है कि कोरबा में 25 दिन से बीमार हाथी की आज मौत हो गई। इस मौत पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक…

Read More

पब्लिकयूवाच- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 18 अप्रैल 2018 को किए गए एक ट्वीट पर रमन ने ये तंज कसा है. तब विपक्ष की लड़ाई कांग्रेस ने विकास की चिड़िया गुमशुदा बताते हुए एक मुहिम छेड़ी थी. अब रमन सिंह ने उसी ट्वीट पर पलटवार किया है और पूछा है कि विकास की चिड़िया डेढ़ साल से कहाँ उड़ रही है । रायपुर। पूर्व सीएम और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भूपेश सरकार पर हमला बोलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. रमन सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट…

Read More

पब्लिकयूवाच – धमतरी । वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से 71 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं 3 अन्य आरोपी फरार हैं। मामला साल 2015 से 2018 के बीच का है। आरोपियों ने वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को अपने झांसे में लिया और उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिये। पुलिस जांच में युवाओं से 71 लाख 66 हजार 500 रुपये की ठगी की। युवाओं ने इसकी शिकायत पुलिस…

Read More