
पब्लिकयूवाच-रायपुर। राजधानी में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से ठगी करने वाले आरोपी को आज मौदहापारा थाना पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस को 620 लिटर डिजल बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि मौदहापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जी.ई. रोड स्थित अनूप पेट्रोल पंप में आरोपी आकाश बाघ 21 साल निवासी शांति नगर कुंदरापारा भारतमाता चौक ने इस घटना को अंजाम दिया था।
मौदहापारा थाना पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर थाना मौदहापारा एवं सायबर सेल की विशेष टीम द्वारा घटना के संबंध में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी ली गई। घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टीव्ही. कैमरो का फूटेज संकलित कर अज्ञात आरोपियेां के द्वारा उपयोग किये गये टाटा एस एवं मोटर सायकल के आने जाने के रास्तों में लगे फूटेज का अवलोकन किया गया। फूटेज के आधार पर संदेही गाड़ी के नंबरों के आधार पर तकनिकी जानकारी प्राप्त किया गया । सायबर सेल प्राप्त तकनिकी जानकारी के आधार पर टीम द्वारा संदेही आकाश बाघ को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर संदेही आकाश बाघ के द्वारा अपने एक अन्य साथी राजू साहू के साथ घटना करना स्वीकार किया। आरोपी आकाश बाघ के निशानदेही पर 420 लिटर डीजल एवं घटना में प्रयुक्त वाहन पल्सर मोटर सायकल को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। आरोपी राजू साहू की गिरफ्तारी हेतु टीम लगातार उसके छिपने के संभावित स्थानों पर पता-तलाश कर रही है।