Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
- CM योगी की माता का निधन, मुख्यमंत्री साय समेत छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक
- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को CM साय का भरोसा, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
- महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सक्ती जिले के ठठारी में यूनियन बैंक की नवीन शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ
Author: admin
पब्लिकयूवाच- रायपुर । कोरोना वायरस का संक्रमण एक महामारी के रूप में पूरे राज्य में फैल रहा है। यह वायरस राज्य में बहुत ही तेजी से फैल रहा है जिसकी वजह से मरीज इलाज करवाने में असुविधा महसूस कर रहे है एवं संक्रमित मरीजों को उच्च स्तर का इलाज नहीं मिल पा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए रामकृष्ण केयर अस्पताल ने कोरोना आशंकित/संक्रमित मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। अस्पताल ने कोरोनो आशंकित/संक्रमित मरीजों का इलाज करने हेतु अलग व्यवस्था किया है जिससे सामान्य मरीजों की इलाज में कोई बाधा उत्पन्न न हो और उन्हें कोई…
पब्लिकयूवाच-रायगढ़ । रायगढ़ नगर निगम कार्यालय को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है। बुधवार को एमआईसी मेंबर सहित पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।इसके बाद निगम कमिश्नर आशुतोष पांडे ने कार्यालय बंद करने का आदेश जारी किया है। कोरोना संक्रमण के चलते ऐहतियातन ये आदेश जारी किया गया है। आपको बता दें छत्तीसगढ़ में बुधवार को 492 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3935 पहुंच गई है। राज्य में अब तक 13552 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं इलाज के बाद अब तक 9508 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को भी…
पब्लिकयूवाच-रायपुर । पूरे प्रदेश में शराब बिकवाने वाली प्लेसमेंट कंपनी ने अजीबो-गरीब हेराफेरी का खेल रचा है। इसमें आबकारी विभाग के उच्चाधिकारी भी शामिल हैं। इस हेराफेरी के फंडे आम आदमी के लिए समझ से परे हैं। प्लेसमेंट कंपनी अलर्ट कमांडो शराब बिक्री के पूरे पैसे हर महीने जमा नहीं कर रही है। किसी जिले में 50 लाख तो कहीं 20 और कहीं 16 लाख रुपये का अंतर हिसाब-किताब में मिलता है, जिसे नोटिस आदि मिलने पर प्लेटमेंट कंपनी बाद में जमा करती है। इस तरह हर महीने रोके गए 24 करोड़ रुपये से कंपनी लाखों का ब्याज कमा…
पब्लिकयूवाच – रायपुर । ऑनलाइन ठगी के खिलाफ बैंक और पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है. इसके बावजूद लोग ठगी के शिकार हो जा रहे हैं. अभी नया मामला राजधानी रायपुर से आया है. एक युवक से 1 लाख 58 हजार की ठगी हो गई. युवक ने इसकी शिकायत डीडी नगर थाने में की है. युवक ने पुलिस को बताया कि एप्पल कंपनी का मोबाइल ऑनलाइन मंगाने के नाम पर युवक से ठगी की गई. अली बाबा डॉट कॉम से एप्पल का मोबाइल ऑनलाइन आर्डर किया था. खाते में रुपए ट्रांसफर करने के बाद भी मोबाइल नहीं आया.…
पुलिस परेड ग्राउंड में आज फुल ड्रेस स्वतंत्रता दिवस की अंतिम रिहर्सल, इस वर्ष ना मार्च पास्ट और ना ही सांस्कृतिक कार्यक्रम
पब्लिकयूवाच – रायपुर । राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आज फुल ड्रेस स्वतंत्रता दिवस की अंतिम रिहर्सल हुई. कोरोना संक्रमण को देखते हुए परेड ग्राउंड में जवानों को स्क्रीनिंग के बाद एंट्री दी गई. कोरोना महामारी के चलते इस साल आजादी का पर्व सादगी पूर्वक मनाया जाएगा. इस वर्ष ना मार्च पास्ट और ना ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण के बाद प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे. वहीं स्कूलों में भी केवल शिक्षक ही ध्वजारोहण करेंगे. इसमें बच्चे ऑनलाइन माध्यम से शामिल होंगे । कोरोना वारियर्स का होगा सम्मान एडीजी अशोक…
पब्लिकयूवाच-आरंग । आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम गुल्लु स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में लाखों की लूट हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच तीन बदमाशों ने शराब दुकान के सुरक्षा कर्मियों से मारपीट कर दुकान में रखा कैश लॉकर लूटकर भाग निकले । घटना की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी है. गुरुवार सुबह 3 से 4 बजे के बीच की ये घटना बताई जा रही है. रात में दुकान के अंदर दो गार्ड सो रहे थे, उसी दौरान तीन लूटेरे वहां पहुंचे और उनसे मारपीट करते हुए दीवार…
पुलिस प्रशासन ने आज राधा कृष्ण मंदिरों के प्रमुखों की बैठक ली, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
पब्लिकयूवाच – रायपुर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने आज राधा कृष्ण मंदिरों के प्रमुखों की बैठक ली. बैठक में प्रशासन ने सरकार के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं । एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जो प्रमुख मंदिर है, जहां पिछले वर्ष जन्मोत्सव मनाया जाता था. उन सभी प्रमुख लोगों की बैठक रखी गई थी. जिसमें एसडीएम और पुलिस प्रशासन के लोग भी थे । सेंट्रल गवर्नमेंट का जो ऑर्डर है उसके परिप्रेक्ष्य में सभी से चर्चा की गई है. आम सहमति बनाई गई है…
तस्कर से डेढ़ करोड़ रुपए का ब्राउन शुगर (हेराइन) जब्त, पुलिस ने आरोपी के पास से नशीले पदार्थ के अलावा एक पिस्टल, 2 मैग्जीन और 2 जिंदा कारतूस बरामद किया
पब्लिकयूवाच- महासमुंद । प्रदेश में नशीले पदार्थ की सबसे बड़ी जब्ती को महासमुंद पुलिस ने अंजाम दिया है. पुलिस ने तस्कर से डेढ़ करोड़ रुपए का ब्राउन शुगर (हेराइन) जब्त किया, जिसे तस्कर हार्लिक्स के डिब्बे में डालकर बेचने के लिए ले जा रहा था. आरोपी के पास से नशीले पदार्थ के अलावा एक पिस्टल, 2 मैग्जीन और 2 जिंदा कारतूस बरामद किया है। महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने क्षेत्र में नशीली पदार्थ दवाई के चल रहे अवैध कारोबार और खपाए जाने के प्रयास की मिल रही सूचना पर सभी थाना और चौकी प्रभारियों को कार्यवाही करने…
पब्लिकयूवाच-बीजापुर । जिले में ज्यादातर गांव ऐसे हैं जहां सड़क नहीं है, जिसकी वजह नक्सलवाद को माना जाता है. लेकिन नक्सलवाद के आड़ में सरकारें कब तक अपनी नाकामी को छुपाती रहेंगी. 70 साल बाद सड़क बनती है तो महीनेभर में उखड़ने लगती है. सड़कों के नहीं होने का खामियाजा बस्तर, बीजापुर जिले के सुदूर इलाकों में रहने वाले आदिवासियों को भुगतना पड़ रहा है । ऐसा ही मामला बीजापुर जिले में सामने आया है. भैरमगढ़ से करीब 20 किमी दूर उसपरी निवासी भीमसन पोयाम की ऑब्स्ट्रैटेड हर्निया की वजह से तबीयत खराब होने पर परिजनों की 108 एंबुलेंस…
सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चार नक्सलियों को किया ढेर,मौके से रायफल व भरमार बंदूक बरामद
पब्लिकयूवाच-सुकमा । जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है. जवानों ने चार नक्सलियों को ढेर कर दिया है. मौके से रायफल व भरमार बंदूक बरामद किया गया है. जवान अभी भी जंगलों में मौजूद हैं. इस खबर की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के चिंतलनार इलाके में कोबरा 201, सीआरपीएफ़ 223 व डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे. तभी अचानक जगरगुंडा के जंगल में डीआरजी व…