Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
- CM योगी की माता का निधन, मुख्यमंत्री साय समेत छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक
- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को CM साय का भरोसा, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
- महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सक्ती जिले के ठठारी में यूनियन बैंक की नवीन शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ
Author: admin
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नये विधानसभा भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को न्योता भेजा
पब्लिकयूवाच-रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर में बनने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के नये भवन के भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को न्योता भेजा है. भूपेश बघेल ने पत्र लिख कर सोनिया गांधी से इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में और राहुल गांधी को अति विशिष्ट अतिथि के रुप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होने का आग्रह किया है. छत्तीसगढ़ विधानसभा के नये भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जा रहा है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोनिया…
कोरबा जिले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने किया ध्वजारोहण, इस मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी
पब्लिकयूवाच- कोरबा । प्रदेश में आज आजादी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया. कोरबा जिले में भी राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर शानदार माहौल रहा. यहां स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत रहे. डॉ महंत ने सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में ध्वजारोहण किया. उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
एमएलए ऑन स्कूटी जैसे खिताबों के साथ राजनीति करने वाले विधायक कुलदीप जुनेजा को हाऊसिंग बोर्ड की अहम जिम्मेदारी मिली
पब्लिकयूवाच- रायपुर । पालिटिशियन विद डिफरेंस, एमएलए ऑन स्कूटी जैसे खिताबों के साथ राजनीति करने वाले विधायक कुलदीप जुनेजा को हाऊसिंग बोर्ड की अहम जिम्मेदारी मिली है. कुलदीप जुनेजा को ये तमाम खिताब उनकी सरलता, सुलभता और साधारणता की वजह से देते हैं. दूसरी बार विधायक बनने के बाद कुलदीप को बड़ा बोर्ड मिला है. कुलदीप दोनों बार विधायक बने तो शपथ लेने विधानसभा स्कूटी से गए. हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष बने तब भी पदभार ग्रहण करने स्कूटी से गए । कुलदीप जुनेजा ने अपनी पहचान रायपुर के नेता की बनाई और इसे कायम रखी. वे अपने कार्यकर्ताओं को…
जिले के मारजूम गांव में स्वतंत्रता दिवस पर दोपहर तक ध्वजारोहण नहीं हुआ, बारिश में स्कूली बच्चे व ग्रामीण छाता लेकर इंतजार करते रहे…
पब्लिकयूवाच – दंतेवाड़ा । जिले के मारजूम गांव में स्वतंत्रता दिवस पर दोपहर तक ध्वजारोहण नहीं हुआ है. स्कूली बच्चे व ग्रामीण छाता लेकर सुबह से अफसरों के इंतजार में बैठे रहे. वहीं अधिकारी किसी भी हाल में अंधेरा होने से पहले तिरंगा फहराने की बात कह रहे हैं. दरअसल, इस इलाके में लंबे समय तक नक्सलियों का दबदबा था और जन गण मन की जगह नक्सली गीत गाये जाते थे. मगर अब इस इलाके के चिकपाल गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है. इसके बाद नक्सली घटनाओं में कमी भी आई है । इस बार फोर्स…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रायपुर प्रवास पर, महाकोशल और छत्तीसगढ़ प्रान्त के प्रमुख अधिकारियों से संवाद करेंगे
पब्लिकयूवाच – रायपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रायपुर प्रवास पर आ रहे हैं. 15 अगस्त को सायंकाल रायपुर पहुंचने से लेकर 17 अगस्त को सुबह रायपुर से प्रस्थान करने के बीच होने वाले तमाम कार्यक्रमों में सियासतदानों को जगह नहीं दी गई है, बावजूद इसके इन आयोजनों को लेकर तमाम सियासतदानों के साथ आम लोगों की भी निगाहें लगी हुई है । संघ के प्रान्त प्रचार प्रमुख सुरेन्द्र कुमार ने सरसंघचालक के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि मोहन भागवत 16 अगस्त को आयोजित एक दिन की बैठक में संघ की दृष्टि से…
पब्लिकयूवाच- रायपुर । बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण और उससे हो रहीं मौतों के आँकड़ों के मद्देनज़र प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है. साय ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम की दिशा में पूरी ईमानदारी के साथ ठोस और सार्थक काम करने के लिए प्रदेश सरकार और कितनी मौतों का इंतज़ार कर रही है, रायपुर अब कोरोना कैपिटल बन चुका है, जहाँ रोज़ लगभग दो सौ कोरोना संक्रमितों की पहचान हो रही है, लेकिन उससे भी ज़्यादा चिंताजनक तो इस संक्रमण से हो रहीं मौतों के बढ़ते…
पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ । राजधानी रायपुर में 4 दिन बंद मांस मटन की दुकानें बंद रहेंगी। 15 अगस्त, 22,23 और 29 अगस्त को मांस- मटन का खरीदी-बिक्री पर प्रतिबंधित लगाया गया है। प्रतिबंध के दिनों में दुकानें खोलने पर होगी कार्रवाई की जाएगी।
पब्लिकयूवाच – रायपुर । कोरोना संक्रमण से जूझ रहे छत्तीसगढ़ को स्विट्जरलैंड से 20 आधुनिक वेंटिलेटर मिले। इसके अलावा अमेरिका से भी 10 वेंटिलेटर रायपुर एम्स पहुंचे हैं। इस पर डॉक्टरों ने खुशी जताते हुए कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में सुविधा मिलने की बात कही है। जानकारी के अनुसार विदेश से मिले वेंटिलेटरर्स को रायपुर एम्स के मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। नए वेंटिलेटर मिलने के बाद अब रायपुर एम्स में 100 वेन्टीलेटर्स की सहायता से डॉक्टर कोरोना को चुनौती देंगे। बताया जा रहा है स्विट्जरलैंड 20 आधुनिक वेंटिलेटर के आलवा 25 और रायपुर एम्स…
पंचायतों में चल रहें स्वच्छता अभियान के तहत ई-रात्रि चौपाल का आयोजन, कलेक्टर ने सरपंचों से बातचीत कर सफ़ाई का हाल-चाल जाना
पब्लिकयूवाच – बलौदाबाजार । गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत कल रात ई -रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. जिसके तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर सुनिल कुमार जैन ने जिले के सभी विकासखण्डों के सरपंचों से बातचीत कर सफ़ाई की व्यवस्था के साथ पंचायतों में चल रहें स्वच्छता अभियान के गतिविधियों के बारी में जानकारी लिया. ई-रात्रि चौपाल के माध्यम से जिले के करीब 130 सरपंचों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर कलेक्टर तक अपनी बातें पहुंचाई. बातचीत के दौरान बलौदाबाजार जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनी के सरपंच प्रमोद कुमार जैन ने कलेक्टर जैन…
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले गैलेंट्री अवार्ड, छत्तीसगढ़ से 14 पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान
पब्लिकयूवाच – नई दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस के जवानों को प्रदान किए जाने वाले गैलेंट्री अवार्ड की घोषणा कर दी गई है. सूची में छत्तीसगढ़ 14 पुलिस कर्मियों के नाम हैं, जिनमें से 3 को पुलिस मैडल फॉर गैलेंट्री और 11 पुलिस कर्मियों को पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस प्रदान किया जाएगा । देश में 26 राज्यों, छह केंद्र शासित क्षेत्रों और 20 केंद्रीय सुरक्षा संगठनों से इस साल कुल 215 पुलिस जवानों को पुलिस मैडल फॉर गैलेंट्री, 80 को प्रेसीडेंट पुलिस मैडल फॉर डिस्टिंग्विस सर्विस और 631 को पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस…