Author: admin

पब्लिकयूवाच-रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सर्तक रहने के निर्देश दिए है साथ ही उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ आदि पर नजर रखते हुए आपदा प्रबंधन संबंधी सभी आवश्यक उपाएं सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने बारिश को देखते हुए प्रभावित इलाकों में यदि कहीं कोई क्षति हुई है तो उसका शीघ्र आंकलन करने और प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता मुहैया कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है बारिश को देखते हुए सभी नियंत्रण कक्ष पूरी तरह मुस्तैद रहे, नदी-नालों के…

Read More

पब्लिकयूवाच- जगदलपुर । बस्तर में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है. आज सुबह भी जमकर बारिश हुई है. लगातार पानी गिरने से संभाग के नदी-नाले उफान पर है. कई गावों का संपर्क कट गया है. जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर जिले के मांझीगुड़ा में पुल बह गया है. वहीं कई इलाकों का नेटवर्क ठप है. जिले में मोबाइल कनेक्टिविटी भी टूट गई है. कई इलाकों में पोल गिर गया है, जिससे विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई है. जिला प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है । मौसम वैज्ञानिक पी चंद्रा के मुताबिक …

Read More

पब्लिकयूवाच- कसडोल । भारी बारिश के कारण लवण नगर पंचायत की लापरवाही उजागर हुई है. नालियों की सफाई नहीं कराने से गंदगी लोगों के घरों में पहुंच रहा है. इसके अलावा नालियों का पानी तहसील कार्यालय, पुलिस चौकी और अस्पताल कालोनी में भी पानी भर गया. पुलिस कर्मियों को मजबूरन चौकी दूसरी जगह शिफ्ट करनी पड़ी. दरअसल, नगर के बीचो-बीच निकलने वाली 5 फीट मॉडल नाली अतिक्रमणकारियों की भेंट चढ़ गई. आधा लवन का पानी इसी नाली से होकर बाहर निकलता है. नगर पंचायत के जिम्मेदार लोगों को कई बार शिकायत की. इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया गया.…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत की बैठक शुरू हो गई है. प्रदेश कार्यालय जागृति मंडल में छत्तीसगढ़ ( महाकोशल प्रांत) के चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं । संघ प्रमुख की आज दिनभर अलग-अलग बैठक होगी. दोपहर 3 से 6 बजे तक कुछ चुनिंदा लोगों से मुलाकात और चर्चा करेंगे. भागवत शाम 7 से रात 9 बजे तक बौद्धिक चर्चा करेंगे. 17 अगस्त को भागवत रायपुर से रवाना हो जाएंगे । कांग्रेस ने पूछे तीन सवाल इधर, कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने वीडियो जारी कर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से तीन…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप के जखीरे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार हुआ है. वहीं दो आरोपी मौके से फरार हो गया. आरोपियों के कब्जे 47 सौ कफ सिरप की बोतल जब्त की गई है. इसके साथ ही पुलिस ने एक कार भी जब्त किया है. जब्त कफ सिरप की कीमत लगभग 4 लाख 65 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है. प्रतिबंधित नशे के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने बताया कि इसी नेटर्वक से जुड़े तीन मुख्य…

Read More

पब्लिकयूवाच-आरंग। आरंग के नेशनल हाईवे-53 में अकोली रोड ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार शख्स की मौत हो गई. वहीं उसका 13 साल का बेटा घायल हो गया है. आरंग पुलिस के मुताबिक, महासमुंद के जामुली का रहने वाला पदमन साहू (34 वर्ष) रायपुर के दोन्देखुर्द में राइस मिल में काम करता था. पदमन अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ मोटर साइकिल से अपने गांव जामुली (महासमुंद) के लिए निकला था । इसी दौरान आरंग नेशनल हाईवे-53 के अकोली रोड ओवरब्रिज के पास रायपुर से महासमुंद की ओर जा रही ट्रक ने मोटर साइकिल को…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कोरोना संक्रमण की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आयोजित कार्यक्रम बिना किसी तामझाम के सादगी के साथ संपन्न किया गया. मंत्रिमंडल के सदस्यों ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया । बलौदाबाजार जिले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संबोधन का वाचन किया. मुख्यमंत्री के संबोधन में छत्तीसगढ़…

Read More

पब्लिकयूवाच-बीजापुर । स्वास्थ्य कर्मियों के जब्जे को कोरोना भी परास्त नहीं कर पाया है. स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना वॉरियर्स ने पीपीई पहनकर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सालामी दी है. इसके बाद एक स्वर में राष्ट्रगान गाया । वैश्विक महामारी कोरोना से प्रदेश और बीजापुर जिला अछूता नहीं रहा है. हर अगले दिन के साथ आंकड़ों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. जिले में बीते दो दिनों एक महिला आरक्षक की कोरोना से मौत हो गईं. वहीं डायलिसीस मरीज ने भी कोरोना संक्रमण के बाद रायपुर के मेकाहारा में दम तोड़ दिया । जिले में अब तक कुल 118 केस…

Read More

पब्लिकयूवाच- राजनांदगांव । 74 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजनांदगांव में आयोजित मुख्य समारोह में वन, पर्यावरण एवं परिवहन और जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने ध्वाजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश को पढ़ा. अकबर ने कोरोना वारिर्यस का सम्मान भी किया । राजनांदगांव जिले के सर्वेश्वर दास म्यूनिस्पल स्कूल मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में अकबर ने सुराजी तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ के जम्मो सियान,दाई-दीदी संगी, जुहरिया मन ल बधाई दी. इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने देश के आजादी के लिए बलिदान दिये वीर शहीदो को नमन किया. अकबर ने कोरोना संक्रमण…

Read More

पब्लिकयूवाच- बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिलासपुर पुलिस ने शहीद परिवारों का सम्मान किया है. एसपी प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में अलग-अलग टीम बनाकर शहीद परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया है । एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संकट की वजह से 15 अगस्त के कार्यक्रम छोटा रखा गया था. इस वजह से आज शहीद परिवारों के घर-घर जाकर सम्मान किया गया है । इन शहीद परिवारों के घर जाकर परिजनों को किया गया सम्मानित. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित.…

Read More