Author: admin

पब्लिकयूवाच- बिलासपुर । महिला से दुष्कर्म के आरोप में फंसे पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक की अग्रिम जमानत याचिका पर आज बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई है. सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने जेपी पाठक को बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी है । यह सुनवाई जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की एकलपीठ में हुई. जिसमें याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शशांक ठाकुर, हिमांशु सिन्हा और आशुतोष पांडेय ने पैरवी की. मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को यह कहते हुए अग्रिम जमानत दे दी कि पूरे एफआईआर को पढ़ने से यह स्पष्ट होता है कि एफआईआर देर…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर पर्यावरण प्रभाव आंकलन (EIA) अधिसूचना के मसौदा पर सवाल उठाए हैं. भूपेश बघेल ने कहा कि यह मसौदा सतत विकास की प्रक्रिया को बाधित करेगा. उन्होंने पत्र के माध्यम से मसौदे को लेकर कुछ सुझाव और आपत्ति भी दर्ज कराई है । भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री को पत्र में लिखा है कि मैं पर्यावरण मंजूरी देने की नई प्रक्रिया को अधिक समीचीन और ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस से जोड़ने के आपके उद्देश्य को समझता हूं. लेकिन ईआईए अधिसूचना, 2020…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । कोरोना संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी ख़बर है. ख़बर ये है कि अगस्त महीने में प्रदेश में आँकड़ा 63 हजार तक पहुँच सकता है. केंद्र सरकार की ओर से ऐसा अनुमान लगाया गया है. लेकिन केंद्र सरकार के इस अनुमान से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहमत नहीं हैं. उन्होंने केंद्र सरकार के अनुमान के साथ अपनी राय भी दे ही । स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का कहना है कि छत्तीसगढ़ में अगस्त महीने के आखिर तक आँकड़ा 23 हजार तक पहुँच सकता है. ऐसे में उन्होंने लोगों से और भी सावधानी बरतने को कहा…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायगढ़ । कांग्रेस देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ “रोज़गार दो” पर एक अभियान छेड़ा है. छत्तीसगढ़ में भी युवा कांग्रेस इस अभियान को जोर शोर से उठाया है. केंद्र सरकार से रोजगार को लेकर सवाल पूछा जा रहा है. इसी सिलसिले में आज रायगढ़ जिले में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मिलिन्द गौतम द्वारा रोजगार दो को लांच किया गया । इस अवसर पर रायगढ़ जिला अध्यक्ष विक्की आहूजा, जिला प्रभारी आशीष गोयल, प्रदेश सचिव संदीप अग्रवाल, जिला पदाधिकारी एवं विधानसभा पदाधिकारी मौजूद थे ।

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ईडी प्रकरण में आईएएस आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को राहत दे दी है. न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल की एकल पीठ ने आज दोनों ही अधिकारियों को अग्रिम जमानत दे दी है. कोर्ट में अधिवक्ता अवी सिंह और आयुष भाटिया द्वारा प्रस्तुत तथ्यों को स्वीकार करके हुए यह राहत दी है । बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला जनवरी,2019 को दर्ज किया गया था, जो कि एन्टी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा द्वारा वर्ष 2015 में पंजीकृत अपराध दर्ज होने के बाद आया था. जिसमे नागरिक…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । एमएमआई अस्पताल पर 24 घंटे से एक लाश को अस्पताल में रोक कर रखने का आरोप परिजनों ने लगाया है. परिजनों का आरोप है कि भिलाई के मरीज सुब्बा सिंह को अस्पताल में भर्ती कराने से पहले इलाज के लिए 1.95 लाख रुपए का अनुमानित खर्च बताया था । लेकिन इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई और अब अस्पताल ने परिजनों को 4 लाख रुपए से अधिक का बिल थमा दिया है । लेकिन एमएमआई अस्पताल द्वारा एक लाश को 24 घंटे से अधिक तक रोक कर रखना एक अमानवीय व्यवहार है.…

Read More

पब्लिकयूवाच- बिलासपुर । आज नगर निगम की सामान्य सभा थी. लेकिन किसे पता था कि सामान्य सभा में आज की स्थिति अन्य दिनों से अलग कुछ और होगी, किसे पता था कि आज जनप्रतिनिधि अपनी मर्यादा भूल बैठेंगे ? किसे पता था आज का दिन इतना हंगामा भरा हुआ होगा । दरअसल हुआ ये कि आज निगम की समान्यसभा में भाजपा पार्षदों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा इसलिए बरपा था कि क्योंकि शहर में एक सड़क नाम रोटरी क्लब के नाम रखा जा रहा है ? नाम रखने का प्रस्ताव सामान्य सभा में लाया गया था. इसी का विरोध…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राजधानी रायपुर में एक शर्मनाक घटना घटी है. जिला अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में एक गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना किसी बीहड़ अँचल की नहीं, बल्कि राजधानी के जिला अस्पताल की है, जहां एक गरीब गर्भवती महिला दर्द से तड़प-तड़पकर मर गईं. परिजन डॉक्टरों से लगातार भर्ती करने की विनती कर रहे थे, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी. डॉक्टरों का जवाब था कि बेड नहीं है. अभी डिलीवरी चल रही है. और अंततः 2 घंटे में ही मौत हो गई । एंबुलेंस स्टॉप ने बताया कि हॉस्पिटल पहुंचने के बाद…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम ज़ोन क्रमांक 2 के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष हरदीप सिंह होरा बंटी ने आज शहीद स्मारक स्कूल फाफाडीह स्तिथ ज़ोन कार्यालय के नवनिर्मित अध्यक्ष भवन में पदभार ग्रहण करने से पूर्व सर्वधर्म प्राथना का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर के पुजारी जी , और मुस्लिम में मौलाना साहब , गुरुद्वारे से ज्ञानी जी और चर्च से फ़ादर जी की उपस्थिति रही । तत्पश्चात रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर श्री एज़ाज़ ढेबर जी और रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा जी की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया । इस पदभार ग्रहण कार्यक्रम में राज्यसभा…

Read More

पब्लिकयूवाच- केशकाल, छत्तीसगढ़ । केशकाल में एनएच-30 में आंवरभाठा गांव के पास सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई। शासकीय सूमो और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अन्य दो युवकों ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। दोनों को रायपुर रेफर ले जाया जा रहा था। वहीं सूमो में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरस गांव में इलाज जारी है। केशकाल निवासी रज्जू पांडेय उम्र 45 वर्ष, संतोष पाटिल उम्र 38 वर्ष व अनिल सिन्हा उम्र…

Read More