Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस

    November 20, 2026

    कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

    November 20, 2026

    बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस
    • कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
    • बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह
    • वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सक्ती जिले के ठठारी में यूनियन बैंक की नवीन शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 178 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और 97 कार्यों का लोकार्पण
    • 1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण
    • मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा : वित्त मंत्री चौधरी
    • छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

      November 20, 2026

      वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सक्ती जिले के ठठारी में यूनियन बैंक की नवीन शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ

      November 20, 2026

      1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण

      November 20, 2026

      मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा : वित्त मंत्री चौधरी

      November 20, 2026

      छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव

      November 20, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस
    बिलासपुर

    महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 20, 2026Updated:November 20, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने गौरेला प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली के साथ नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार, महंगे बिजली बिल, स्मार्ट मीटर के विरोध और बस्तर के जल-जंगल-जमीन से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा।
    ​कुनकुरी में 33,710 के बिजली बिल का जिक्र
    ​बढ़ते बिजली बिलों का मुद्दा उठाते हुए दीपक बैज ने एक लंबा बिजली बिल दिखाया और दावा किया कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में एक उपभोक्ता के घर का एक महीने का बिल 33,710 आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के आम उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिलों की मार झेल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों का भी जिक्र किया।
    ‘महतारी वंदन योजना’ को लेकर बोला हमला
    ‘महतारी वंदन योजना’ पर हमला बोलते हुए बैज ने आरोप लगाया कि सरकार ने इस योजना के नाम पर वोट लेकर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन इसका वास्तविक लाभ आम जनता के बजाय भाजपा को मिला है।
    ​नशे के अवैध कारोबार पर सरकार से जवाब-तलब
    ​दीपक बैज ने कोरबा से जुड़े एक हालिया वीडियो का हवाला देते हुए प्रदेश में फैलते नशे के जाल पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि गली-गली में सूखा नशा, अवैध शराब, गांजा, चरस, अफीम और नशीली दवाइयों की खुलेआम बिक्री और खेती हो रही है।
    सीमाओं से होने वाली तस्करी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सूखे नशे की आवक को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने चेताया कि नशे की इस लत का शिकार युवा और बच्चे हो रहे हैं, जिससे अभिभावक बेहद चिंतित हैं। ऐसे में भावी पीढ़ी को बचाने के लिए सरकार को तत्काल सख्त कदम उठाने चाहिए।
    ​बस्तर में आदिवासियों के दमन और खनिज संसाधनों की लूट का आरोप
    ​बस्तर के हालात पर चर्चा करते हुए बैज ने कहा कि पूर्व की डॉ. रमन सिंह सरकार के समय नक्सल उन्मूलन के नाम पर निर्दोष आदिवासियों पर कार्रवाई, फर्जी एनकाउंटर और झूठे मुकदमे दर्ज होने के मामले सामने आते थे। वर्तमान सरकार भी नक्सलवाद के नाम पर बस्तर में आदिवासियों की आवाज़ दबा रही है।
    उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जांच समिति गठित कर 1,300 से अधिक निर्दोष आदिवासियों को जेल से रिहा कराया गया था, जबकि आज भी 25,000 से अधिक आदिवासियों पर दर्ज फर्जी एफआईआर और वारंट के खिलाफ कांग्रेस संघर्ष कर रही है।
    ​खनिज संपदा की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए उन्होंने पूछा कि नक्सलवाद समाप्त होने के बाद बस्तर के संसाधनों की रक्षा की क्या गारंटी है? उन्होंने बैलाडीला के दो और कांकेर के एक लौह अयस्क डिपॉजिट निजी उद्योगपतियों को सौंपे जाने, अवैध खनन और बड़े पैमाने पर लकड़ी चोरी के गंभीर आरोप लगाए।
    ​RSS की फंडिंग पर सवाल, संगठन की मजबूती पर जोर
    ​राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर दीपक बैज ने कहा कि यह पूछा जाना चाहिए कि क्या संघ का विधिवत पंजीयन है और उसे फंडिंग कहां से प्राप्त होती है। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा RSS पर लगाए गए प्रतिबंध का स्मरण कराते हुए 2029 की राजनीति पर भी टिप्पणी की। वहीं, कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बैज ने कहा कि कांग्रेस ने कभी प्रतिशोध की राजनीति नहीं की है।
    जानिए ​संगठन और आगामी रणनीति पर बैज ने क्या कहा
    ​संगठन और आगामी रणनीति पर बैज ने कहा कि एआईसीसी (AICC) द्वारा सचिवों के प्रभार में किए गए बदलावों से पार्टी जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगी। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी दो वर्ष का समय शेष है, पार्टी की कार्ययोजना तैयार हो रही है और उचित समय आने पर जनता के सामने ठोस रणनीति रखी जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह

    November 15, 2026

    गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

    November 13, 2026

    महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    बिलासपुर

    महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस

    By Publicuwatch AutherNovember 20, 2026

    publicuwatch24.-गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने गौरेला प्रवास के…

    कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

    November 20, 2026

    बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह

    November 20, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सक्ती जिले के ठठारी में यूनियन बैंक की नवीन शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ

    November 20, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस

    November 20, 2026

    कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

    November 20, 2026

    बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह

    November 20, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.