Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
- CM योगी की माता का निधन, मुख्यमंत्री साय समेत छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक
- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को CM साय का भरोसा, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
- महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह
Author: admin
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
पब्लिकयूवाच – सूरजपुर । नगर के स्टेडियम ग्राउंड में 15 अगस्त को आयोजित किये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आज कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा ने स्टेडियम ग्रांउड स्थल सूरजपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने वाटर प्रुफ टेन्ट व्यवस्था, अतिथियों सहित अन्य लोगों के बैठने हेतु बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था सहित परेड की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होनें संबंधित अधिकारियों को कोविड-19 के मद्देनजर बैठक व्यवस्था में शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान देने निर्देशित किया है। इसके…
पब्लिकयूवाच – जगदलपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के जनहितैषी निर्णय के फलस्वरूप वनभूमि में वर्षों से काबिज लोगों को वनाधिकार पत्र मिलने से बस्तर जिले के अनेक गरीब परिवारों की जिन्दगी संवर गई है। राज्य शासन की इस संवेदनशील निर्णय के कारण लंबे समय तक इस भूमि में काबिज होकर माटी महातारी सेवा कर अपने कुटूम्ब का भरण-पोषण कर रहे भूमि पुत्रों को आखिरकार जंगल जमीन का मालिकाना हक मिल ही गया है। जिससे वन भूमि के स्वामित्व को लेकर उनकी चिंता दूर हुई है, अब वे निश्चिंत होकर अपनी मेहनत से इस जमीन…
पब्लिकयूवाच – महेश भट्ट की डायरेक्टोरियल फ़िल्म सड़क 2 में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म में तीनों किरदारों के फ़र्स्ट लुक जारी किये गये हैं। आलिया भट्ट ने फ़र्स्ट लुक शेयर करने के साथ बताया है कि फ़िल्म का ट्रेलर कब आएगा। सिनेमा हॉल बंद होने की वजह से सड़क 2 डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। सोमवार को आलिया ने फ़र्स्ट लुक रिलीज़ करने के साथ बताया कि ट्रेलर कल (11 अगस्त) को आ रहा है। आदित्य रॉय कपूर के फ़र्स्ट लुक पोस्टर पर…
पब्लिकयूवाच-मध्य प्रदेश । मध्य प्रदेश के इंदौर में एक तस्करी पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों की गैंग अनोखा तरीका अपना रही एक अजीब मामला देखने को मिला जहां गांजा तस्करों ने तस्करी का तरीका ही बदल दिया. पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों की गैंग अनोखा तरीका अपना रही है. दरअसल, तस्कर गांजे को प्रोसेसिंग कर कंडे की तरह बना रहे हैं और फिर आसानी से पुलिस की चेकिंग के बीच निकल जाते हैं. ऐसा ही मामला बहुत समय से चल रहा था । एसपी नारकॉटिक्स दिलीप सोनी ने बताया कि पहले तस्कर गांजे को बोरे…
मामुली विवाद को लेकर युवक ने अपने दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज , तलाश जारी
पब्लिकयूवाच – रायपुर । रायपुर में बढ़ते अपराधों पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। चाकूबाजी की घटनाएं तो जैसे आम हो गई है। राजधानी में एक बार फिर धारदार हथियार से वार हुआ है। मामुली विवाद को लेकर युवक ने अपने दोस्त पर ही हमला कर दिया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश जारी है। मामला राजधानी के डीडी नगर थाना इलाके का है। बीएसयूपी कॉलोनी में यह वारदात हुई है। पुलिस ने बताया कि बीएसयूपी कॉलोनी में रहने वाले श्रीनू राव से गोलू मारकंडे ने…
गैस कटर से एटीएम काटकर करीब 6 लाख की चोरी मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा
पब्लिकयूवाच-बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ के बालौदाबाजार में सामने आए एटीएम में चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझा ली है। सिमगा पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह को सिमगा में पुराने बस स्टैंड के पास एसबीआई एटीएम में चोरी की वारदात सामने आई। सीसीटीवी के अनुसार पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी देर रात कार से पहुंचे थे। इसके बाद गैस कटर से एटीएम काटकर करीब 6 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए । सुबह लोगों की सूचना के बाद…
पोंडी चौकी के एसआई (उपनिरीक्षक) समेत 3 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए, एसआई के संपर्क में आए पोंडी चौकी सील
पब्लिकयूवाच- कबीरधाम । कबीरधाम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 238 पहुंच चुकी है। संक्रमितों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। शनिवार रात एम्स से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पोंडी चौकी के एसआई (उपनिरीक्षक) समेत 3 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। खास बात यह है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के करीब 3 घंटे पहले तक संक्रमित एसआई वीर सावरकर भवन में आयोजित स्पंदन कार्यक्रम में मौजूद था। डीजी ने उक्त एसआई का सम्मान भी किया। शनिवार को शाम 4 से करीब 6 बजे तक यह कार्यक्रम हुआ था। पिछले दिनों कुंडा थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव में हुए लूटकांड…
नाकोड़ा टीएमटी के सिलतरा स्थित प्लांट पर फील्ड मैनेजर की उंगलियां कटी, प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज
पब्लिकयूवाच-रायपुर । राजधानी रायपुर के नाकोड़ा टीएमटी के सिलतरा स्थित प्लांट पर फील्ड मैनेजर के साथ हुए हादसे के बाद पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि मामला रविवार सुबह 8 बजे का है जब कॉल इंजेक्टर मशीन में काम करते समय फील्ड ऑपरेटर दानेश्वर साहू के दाएं हाथ की चारों अंगुली कट गई एवं अंगूठे में चोट आ गयी जिसके बाद दानेश्वर को संत कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । दानेश्वर ने परिजनों को बताया कि कंपनी संचालक के द्वारा कंपनी में काम करने वाले मजदूर को पर्याप्त…
मौलाना ने एक 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की, परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
पब्लिकयूवाच – रायपुर । राजधानी रायपुर में मौलाना अरशद रहमानी बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार हुआ है. यह शर्मनाक घटना राजधानी रायपुर की है. जहां मौलाना ने एक 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की. परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है । खम्हारडीह थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी अरशद रहमानी पिछले दो दिनों से पीड़ित 9 वर्षीय बच्ची को पढ़ाने जाता था. दोनों…
विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश कंवर समाज द्वारा, घर- आंगन, सामाजिक प्रतिष्ठान और देवस्थलों में 9 दिये जलाकर सामाजिक एकता और एकजुटता का परिचय दिया
पब्लिकयूवाच- रायपुर । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज द्वारा कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सामूहिक कार्यक्रम के स्थान पर घर- आंगन, सामाजिक प्रतिष्ठान और देवस्थलों में 9 दिये जलाकर सामाजिक एकता और एकजुटता का परिचय दिया. वहीं आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सामाजिक लोंगो के लिए ऑनलाइन माध्यम से जनजाति विषय पर निबंध प्रतियोगिता और आदिवासी संस्कृति के अनुरूप आदिवासी वेशभूषा और परिधान स्पर्धा आयोजित किया गया । समाज के अध्यक्ष हरवंश मिरी और महासचिव नकुल चंद्रवंशी ने बताया कि ऐतिहासिक दिवस को कोरोना के संक्रमण के बावजूद भी किसी न किसी…