Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
- CM योगी की माता का निधन, मुख्यमंत्री साय समेत छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक
- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को CM साय का भरोसा, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
- महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह
Author: admin
लोकवाणी की नवीं कड़ी: रेडियो वार्ता के जरिए मुख्यमंत्री आम जनता से हुए रू-ब-रू, कहा- गोधन न्याय योजना ग्रामीणों की आजीविका और समृद्धि का माध्यम
पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपनी रेडियो वार्ता लोकवाणी की नवीं कड़ी के माध्यम से आम जनता से रूबरू हुए. उन्होंने 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस और विश्व आदिवासी दिवस का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए इनके महत्व की चर्चा की. उन्होंने प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं भी दीं. बघेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आज के ही दिन वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन शुरु करने की घोषणा की और ‘करो या मरो’ का नारा दिया. यह घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक मोड़ साबित हुई । ‘न्याय योजनाएं,…
भाजपा को तगड़ा झटका, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित तीन पार्षदों ने कांग्रेस में शामिल, पीएल पुनिया की मौजूदगी में ली सदस्यता
पब्लिकयूवाच – पेंड्रा । छत्तीसगढ़ । मरवाही विधानसभा क्षेत्र के पेंड्रा में शनिवार को भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल नगर पंचायत अध्यक्ष सहित तीन पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा से निर्वाचित पेंड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष गंगोत्री राठौर ने शनिवार को तीन पार्षदों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। मरवाही उपचुनाव से पहले तीन कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में जाना भाजपा के लिए नुकसान दायक हो सकता है।
चाकूबाजी की घटनाओं को रोकने एसएसपी अजय कुमार यादव के निर्देशन में अड्डेबाज और बदमाशों पर पुलिस का चला डंडा
पब्लिकयूवाच-रायपुर । राजधानी पुलिस रायपुर में चाकूबाजी की घटनाओं को रोकने और अड्डेबाजों पर कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान चला रही है. जिससे अपराधों पर नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था कायम रह सके. एसएसपी अजय कुमार यादव के निर्देशन में इस अभियान में रायपुर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारी सहित रायपुर पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी शामिल है. इस दौरान 12 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई और 122 लोगों को समझाइश देकर नोटिस दिया गया है। रायपुर पुलिस की अलग-अलग टीम थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के महामाया मंदिर अंदर गली अंदर के क्षेत्रों, थाना तेलीबांधा क्षेत्र के…
मंत्री गुरू रूद्रकुमार की उपस्थिति में हस्तशिल्प विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष चंदन कश्यप ने आज पदभार ग्रहण किया
पब्लिकयूवाच-रायपुर । छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष चंदन कश्यप ने आज ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार की उपस्थिति में राजधानी स्थित छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, पंडरी कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर बस्तर सांसद दीपक बैज, श्री मलकीत सिंह गैन्दू और आलोक पांडे ने भी उन्हें नये सौंपे गए दायित्वों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। कश्यप ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात बोर्ड की संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर पर सुधाकर खलखो संचालक ग्रामोद्योग और हस्तशिल्प विकास बोर्ड के एमडी शंकर लाल धुर्वे सहित बोर्ड के अन्य अधिकारियों से परिचय…
सेंट्रल जेल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का जेल के भीतर ही इलाज स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अलग कोविड अस्पताल
पब्लिकयूवाच – रायपुर । रायपुर सेंट्रल जेल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का जेल के भीतर ही अब इलाज किया जाएगा। जेल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अलग कोविड अस्पताल (बैरक बनाकर) कैदियों और बंदियों का इलाज शुरू कर दिया गया है। यह व्यवस्था कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद की गई है, जिससे कैदियों की खास सुरक्षा में परेशानी भी नहीं आएगी और जेल के भीतर ही उनका इलाज भी संभव होगा। वहीं जेल में कोरोनावायरस रोकथाम के उपायों में विशेष सतर्कता बरती जाने लगी है। पूर्व से ही जेल में रह रहे कैदियों को संक्रमण से बचाने…
पब्लिकयूवाच- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 9वीं कड़ी का प्रसारण 9 अगस्त, रविवार को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा । कल ‘लोकवाणी’ कार्यक्रम की 9वीं कड़ी “न्याय योजनाएं, नयी दिशाएं” पर आप सबसे छत्तीसगढ़ के सभी आकाशवाणी केंद्रों, एफ एम रेडियो एवं क्षेत्रीय समाचार चैनलों के जरिये संवाद करूंगा ।
अयोध्या. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तकरीबन 30 करोड़ रुपये और कई टन सोना और चांदी दान में मिल चुके
पब्लिकयूवाच- अयोध्या. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das) ने शनिवार को एक क्विंटल सोना-चांदी (Gold-Silver) और पैसे राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दिए. महंत नृत्य गोपाल दास को राम भक्तों ने बीते एक महीने में ये सोना-चांदी और पैसे दान में दिए थे. महंत नृत्य गोपाल दास ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को एक क्विंटल सोना-चांदी और पैसे सौंप दिए. बता दें कि रामलला की आधारशिला रखने से पहले ही राम भक्तों के द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और महासचिव के पास सहयोग…
आदिवासी अंचल बस्तर में एक नई पहल, भूपेश बघेल की सरकार ने 40 सालों से लंबित बोधघाट बहुद्देशीय सिंचाई परियोजना के काम को आगे बढ़ाने की कार्यवाही शुरू की
पब्लिकयूवाच- रायपुर । मूलनिवासियों को हक दिलाने और उनकी समस्याओं का समाधान, भाषा, संस्कृति, इतिहास के संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा 9 अगस्त 1994 को जेनेवा शहर में विश्व के मूलनिवासी प्रतिनिधियों का ’प्रथम अंतर्राष्ट्रीय मूलनिवासी दिवस’ सम्मेलन आयोजित किया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ ने व्यापक चर्चा के बाद 21 दिसम्बर 1994 से 20 दिसम्बर 2004 तक ’’प्रथम मूलनिवासी दशक’’ और प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को मूल निवासी दिवस (विश्व आदिवासी दिवस) मनाने का फैसला लिया और विश्व के सभी देशों को मनाने के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्विरोध ओलंपिक संघ अध्यक्ष चुने,निर्वाचित, गुरुचरण होरा बने महासचिव
पब्लिकयूवाच- रायपुर । छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्विरोध ओलंपिक संघ अध्यक्ष चुने गए. महासचिव पद पर गुरुचरण सिंह होरा भी निर्विरोध निर्वाचित हुए । छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी चुनने के लिए आज हुई बैठक में केवल कोषाध्यक्ष पद के लिए बैलेट पेपर के जरिए चुनाव हुआ, जिसमें साहिराम जाखड़ ने 52 वोट हासिल कर जीत हासिल की, शेष 10 उपाध्यक्ष और 6 सहसचिव के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ. उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ए. फरिश्ता, अखिल धगट, बसीर अहमद खान, देवेंद्र यादव, गजराज पगारिया, जीएस भांमरा, शरद शुक्ला,…
विधायक शैलेष पांडेय जिले के कोरोना योद्धाओं को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित करेंगे, सेवा कार्य का जताएंगे आभार
पब्लिकयूवाच- बिलासपुर । स्वतंत्रता दिवस पर विधायक शैलेष पांडेय जिले के कोरोना वारियर्स का सम्मान करेंगे. विधायक पांडेय ने कहा कि मैं कोरोना योद्धाओं की कुशलता की कामना करता हूं. आप लोग बिलासपुर के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं, उसके लिए पूरी जनता की तरफ से आपका आभारी हूं। पिछले 5 महीने से देश और प्रदेश तथा बिलासपुर जिला कोरोना की महामारी से संघर्ष कर रहा है. इस लड़ाई में सभी वर्गों का बहुत योगदान है, जिसमें मेडिकल फील्ड, प्रशासन, पुलिस विभाग, ट्रैफिक, निगम प्रशासन, खाद्य विभाग और शासन के सभी महत्वपूर्ण विभाग हैं. इसके साथ ही…