Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस आज दिल्ली में राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह कर रही है। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा हैं कि वो अब पूर्व सांसद हो गए हैं। कोर्ट के फैसले को भी उन्होंने स्वीकार कर लिया हैं। ऐसे में अब सत्याग्रह का कोई औचित्य नहीं रहता हैं। कांग्रेसी इस मामले में केवल राजनीति कर रहें हैं। दरअसल प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी डरी हुई है, क्योंकि राहुल ने ऐसे सवाल उठाए हैं, जिनके…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आये स्टील उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्टील सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिये छत्तीसगढ़ सरकार तत्त्पर है। स्टील उद्योग छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों के दौरान स्टील उद्योग को बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कभी महंगी बिजली का संकट सामने आ जाता है, कभी ईंधन का संकट सामने आ जाता है, कभी सस्ते कच्चे माल की जरूरत शिद्दत के साथ महसूस की जाती है, तो कभी कोरोना और…
K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने सारंगढ़ जिले में हुए सड़क हादसे में 2 बच्चियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और जिला प्रशासन को घायल बच्चियों के बेहतर इलाज के इंतजाम के निर्देश दिए। बता दें कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रविवार सुबह 6.30 बजे तेज रफ्तार डंपर ने 6 बच्चियों को कुचल दिया। हादसे में 2 बच्चियों की मौत हो गई। जबकि 2 बच्चों की हालत गंभीर है। बाकी की 2 लड़कियों की हालात समान्य है। डंपर सरायपाली मार्ग की ओर से आ रहा था। जानकारी के मुताबिक,…
K.W.N.S.-सुकमा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन तक छत्तीसगढ़ दौरे पर रहे। इस दौरान वे सुकमा जिले में नक्सली कमांडर हिड़मा का गढ़ कहे जाने वाले पोटकपल्ली गांव पहुंचे। और यहां कुछ समय पहले ही खोले गए सुरक्षाबलों के कैंप का निरीक्षण भी किया। जवानों की बैठक लेते हुए गृहमंत्री ने उन्हें विकास और सुरक्षा दोनों पर ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षाबलों के कामकाज की सराहना भी की। गृहमंत्री अमित शाह ने यहां बच्चों को पढ़ाने में अपनी दिलचस्पी दिखाई। उनके बीच वक्त बिताते हुए उन्हें टाफियां भी बांटी। किसी शिक्षक की तरह पढ़ाते हुए अमित…
K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य योजना बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष चंद्रेश शाह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की और बाल विकास परिषद के उद्देश्य एवं कार्यो के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने बाल कल्याण परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने इसी प्रकार बच्चों के कल्याण के लिए कार्य करते रहने को कहा क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य है । बाल कल्याण परिषद के सचिव ने बताया कि रायपुर में स्पीच थेरपी केंद्र 2 वर्ष से संचालित है जहां कम शुल्क पर मूक बधिर बच्चों का…
भरोसे का सम्मेलन : मुख्यमंत्री बघेल ने 176 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात, 23.23 लाख किसानों के खाते में डाले 18 करोड़
KWNS – बिलासपुर । मुंगेली जिले के सरगांव में भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल ने किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 23.23 लाख किसानों के खाते में 17.93 करोड़ की राशि अंतरित की. इसके अलावा मुंगेली जिले के लिए 176 करोड़ रुपए की लागत के 73 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। भूपेश सरकार जो कहती है वो करती है : रविंद्र चौबे कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री, अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया समेत बिलासपुर व मुंगेली के जनप्रतिनिधि शामिल हुए.…
K.W.N.S.-मरवाही। महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा और राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय सहित कई भाजपा महिला नेत्री भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले मरवाही विधानसभा के कुड़कई गांव पहुंचीं। साथ ही वहां हजारों की संख्या में मौजूद महिला समूह को संबोधित किया। यहां पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष ने परंपरागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लिया और उनको छत्तीसगढ़िया स्वागत का अंदाज बेहद पसंद आया और वे खुद थिरकने लगीं। यहां आदिवासी महिला जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुये रेखा शर्मा ने केंद्र की नीतियों और योजनाओं के संबंध में बताया था। साथ ही उसका उपयोग करने…
K.W.N.S.-रायपुर। लोकसभा में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के बाद से पूरे देश में कांग्रेस ने विरोध किया है. राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर लगातार कांग्रेस भाजपा पर निशाना साध रही है. कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी किया गया. इस बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले के अनुसार राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है। रायपुर में प्रेसवार्ता के दौरान रमन सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने जनप्रतिनिधि अधिनियम धारा 8 (4) को असंवैधानिक करार दिया था. अपराधिक मामलों…
K.W.N.S.-उज्जैन। उज्जैन की केंद्रीय जेल में हुए 15 करोड़ रुपए के गबन कांड का मास्टरमाइंड जेल का सिपाही एवं जेल की अकाउंटेंट शाखा का प्रभारी रिपुदमन सिंह को उज्जैन पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार किया है। उज्जैन एसपी ने इस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। रिपुदमनसिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल की पूर्व अधीक्षक उषा राज पर भी मामला दर्ज कर उषा राज को भी गिरफ्तार किया है। उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने इस बात की पुष्टि की है। दोनों को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। अब इस पूरे…
K.W.N.S.-रायपुर/दिल्ली। AICC दफ्तर में राहुल गांधी प्रेस वार्ता कर रहे है. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि- मैंने संसद में यह सवाल पूछा कि अडानीजी की शेल कंपनी में 20 हजार करोड़ किसी ने इन्वेस्ट किया. यह रकम किसी की.’ मैंने संसद में बताया कि पीएम मोदी और अडानी के बीच क्या रिश्ता है. मीडियो रिपोर्ट्स के हवाले से मैंने उन्हें सबूत भी दिए. राहुल गांधी ने कहा- देश में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है. संसद में मंत्रियों ने मेरे खिलाफ झूठ बोला. संसद से मेरे भाषणों को हटा दिया गया. उन्होंने कहा- मैं सवाल पूछना…