Author: admin

K.W.N.S.-बीजापुर। कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ़ सत्याग्रह किया. इस दौरान विधायक विक्रम मण्डावी, बस्तर प्राधिकरण की सदस्य नीना उद्दे समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे. विक्रम मण्डावी ने कहा कि, राहुल गांधी और कांग्रेस महात्मा गांधी के विचारों को मानने वाली पार्टी है और वे कभी नहीं डरेंगे। आगे उन्होंने कहा, केंद्र सरकार चाहती है कि, राहुल किसी भी सूरत में सदन में ना आ पाए और ना बोल पाएं. विक्रम ने कहा कि, पीएम मोदी अडानी के मामले में चुप हैं. सत्याग्रह वह ताकत है, जिसके आगे अंग्रेज भी झुके थे और अब मोदी सरकार…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। आज पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय ”फिटनेस एवं एरोबिक्स “ कार्यशाला तृतीय दिवस एवं समापन सत्र का सकुशल सम्पन्न हुआ।समापन सत्र के मुख्य अतिथि मान. प्रो. केशरी लाल वर्मा, माननीय कुलपति जी , डॉ. शैलेन्द्र कुमार पटेल,कुलसचिव, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय , प्रो. रीता वेणुगोपाल, प्रो. राजीव चौधरी, डॉ. आर. के. मिश्रा तथा उपस्थित अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत आरम्भ किया गया । कार्यशाला मे स्वागत उद्बोधन प्रो.रीता वेणुगोपाल ने सभी का हृदय से स्वागत कर अपने वक्तव्य मे बताया कि शारीरिक तंदुरूस्ती के लिए कसरत…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर नीतू और स्वीटी को बधाई दी. 22 वर्षीय मुक्केबाज नीतू ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी इसी भार वर्ग में स्वर्ण जीता था. उन्होंने आक्रामक शुरुआत की और जीत हासिल करने के लिए अपने पंचों के संयोजन का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया.इस जीत के साथ, 2022 स्ट्रैंड्जा मेमोरियल स्वर्ण पदक विजेता नीतू विश्व चैंपियन बनने वाली छठी भारतीय मुक्केबाज़ बन गईं। स्वीटी और लिना के बीच एक करीबी मुकाबला था, वांग लीना ने कोशिश की लेकिन स्वीटी को अच्छी तरह से पता था…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेशभर के अनियमित कर्मचारियों ने रविवार को 6 सूत्रीय मांगो को लेकर बूढ़ा-तालाब धरना स्थल पर अपनी आवाज बुलंद की. छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रदर्शन किया गया. इस बीच सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे कर्मचारियों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया. जिस पर कर्मचारियों ने एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा. बता दें कि संविदा कर्मचारी लंबे समय से अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर विभिन्न तरीकों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इन मांगों में नियमितीकरण, दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति, ठेका प्रथा बंद करना शामिल…

Read More

K.W.N.S.-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा पूरे प्रदेश में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का शुभारंभ किया गया है। महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) की स्थापना पर राज्य शासन की मंशा है कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर उत्पन्न किया जाए जिससे स्थानीय महिलाओं एवं युवाओं को रोजगार के माध्यम से बेहतर आय की प्राप्ति हो सके। इसी कड़ी में आयोजित प्रदेश स्तरीय भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम के तहत संचालक सीजीएमएससी एवं मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जयसवाल विकासखंड खड़गवां के ग्राम पंचायत दुबछोला गौठान में आयोजित महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के वर्चुअल…

Read More

K.W.N.S.-अम्बिकापुर। कलेक्टर कुंदन कुमार और एसपी भावना गुप्ता प्रशासनिक अमले के साथ शनिवार को बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत चिरगा में मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम प्लांट का विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से पहली बार मिलने पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्या सुनी व सीधा संवाद करते हुए प्रशासन के कार्य में सहयोग करने की अपील की। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया कि चिरगा में पहली बार लोगो के बीच पहुंच कर सीधा संवाद किया गया इससे लोगों में एक अच्छा संदेश गया। प्रशासन ने आज सीमांकन का दिन निर्धारित किया था। लोगों के मन में कई तरह का भ्रम…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी/कुरूद। मोदी सरनेम मामले में गुजरात कोर्ट के कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी करार देने और लोकसभा में सदस्यता से बर्खास्त करने के फैसले का छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवा कांग्रेसियों ने विरोध किया है। कुरूद में विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से चंद कदमों की दूरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को आरएसएस का निकर पहनाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन करने की कोशिश की। इस दौरान भाजपा-कांग्रेस के बीच झूमाझटकी हो गई। रैली की शक्ल में कांग्रेस भवन…

Read More

K.W.N.S.-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने गांजों तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया गया है. अंतर्राज्यीय तस्कर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 10 क्विंटल 50 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 2 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है. दरअसल, MP के गांजा तस्कर माजदा ट्रक के अंदर तरबूज के बीच गांजे को छिपा कर ले जा रहे थे. इसी बीच सरायपाली पुलिस की टीम ने गांजा तस्करों को धर दबोचा. मुखबिर से पुलिस को…

Read More

K.W.N.S.-पत्थलगांव। जशपुर जिले में गर्मी का मौसम के दौरान पत्थलगांव, बगीचा और फरसाबहार विकास खंड के 100 से अधिक गांवों के भू-जल स्तर में 25 से 50 फीट तक गिरावट की समस्या के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने नदी नालों पर मिट्टी के छोटे-छोटे बांध तैयार करने के निर्देश दिये हैं। बीते वर्ष बगीचा नगर पंचायत ने आसपास के नदी नालों का इसी तरह पानी रोकने से यंहा भीषण गर्मी के दौरान लगभग 150 हेंडपंप और 20 कुओं में लगातार पानी उपलब्ध रहा था। बीते वर्षों का इस अनुभव के बाद बगीचा नगर पंचायत ने इस वर्ष भी…

Read More

K.W.N.S.-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री और सीतापुर विधायक अमरजीत भगत आज अपने विधानसभा क्षेत्र सीतापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चैत्र नवरात्रि के बीच देवी दर्शन करते हुए अपना बयान जारी करते हुए भाजपा पर हमला बोला। मंत्री ने कहा कि मां दुर्गा भारतीय जनता पार्टी और उनके पदाधिकारियों को माता रानी सद्बुद्धि प्रदान करें। खाद्य मंत्री ने कहा कि इसलिए अलग-अलग देवी धाम में जाकर मैं माता से प्रार्थना कर रहा हूं और भाजपा को माता सद्बुद्धि दे ऐसी कामना शक्तिपीठों में जाकर कर रहा हूं। आज भाजपा सभी को प्रताड़ित करने का काम कर रहीं है। पूरे…

Read More