Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले के बीरगांव रावांभाठा नामक स्थान में स्थित यह मंदिर “बंजारी माता मंदिर” के नाम से पूरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध है। यहां स्थापित मूर्ति बंजारा जाति के लोगों की कुलदेवी मानी जाती हैं, इसी कारण यहां स्थापित देवी को बंजारी देवी के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि का आज छटवां दिन आज मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की जा रही हैं। रायपुर के अलग अलग मंदिरों के साथ ही कुशालपुर चौक स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ नजर आई। महामाया मंदिर की तरह ही राजधानी के कुशालपुर में मां…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर आईईडी की चपेट में आने पर छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस घटना को दुःखद बताते हुए नक्सलियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की है। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की एक टीम आज सुबह मिरतुर थाना क्षेत्र में एरिया डामिनेशन के लिए निकली थी। मुख्यमंत्री ने शहीद यादव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
K.W.N.S.-तिरुपति। तिरुपति के वार्षिक ब्रह्मोत्सवम (ब्रह्मोत्सवम) के तहत गुरुवार को भगवान स्वामी कल्पवृक्ष वाहन से श्रद्धालुओं के दर्शन करने पहुंचे. इस मौके पर मंदिर के चार माडा गलियों में वाहन सेवा का आयोजन किया गया। भक्तों ने पग-पग पर कपूर चढ़ाकर भगवान के दर्शन किए। पुजारियों ने कहा, ‘पेड़ प्रकृति को सुंदरता देता है। सृष्टि में अनेक प्रकार के वृक्ष हैं। इसके ऊपर कल्प वृक्ष है। कल्प वृक्ष सभी मनोवांछित फलों को प्रदान करता है। पता चला कि स्वामी ऐसे कल्पवृक्ष वाहन पर चढ़े थे। बाद में श्री सीता लक्ष्मण ने श्री रामचंद्र मूर्ति के साथ उत्सवरों के लिए…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले के विकासखंड मुख्यालय छुरिया में पंचायत कैफे का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर फरा तथा मिलेट्स व्यंजन रागी के हलवा का स्वाद लिया। उन्होंने इस मौके पर बिहान महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे व्यंजनों की प्रशंसा की। समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री का कैफे के माध्यम से रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि जिला प्रशासन की पहल पर बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने परंपरागत छत्तीसगढ़ी एवं मिलेट्स व्यजंनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…
K.W.N.S.-दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खुशहाल किसानों का स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर का सपना पूरा हो रहा है। छत्तीसगढ़ के अन्नदाता बहुत खुश हैं। 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय से भी किसानों में गहरी खुशी हैं। दाऊ वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर ग्राम अंडा में आयोजित चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वें वार्षिक अधिवेशन एवं दाऊ वासुदेव चंद्राकर जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में यह बात कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अंडा में समाज के सामुदायिक भवन के लिए एक करोड़ रुपए तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल की घोषणा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने…
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के शांति नगर स्थित सिंचाई कॉलोनी में शासकीय सेवकों के लिये निर्मित शासकीय आवासों में अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इनके द्वारा परिसर का माहौल खराब करने के साथ-साथ संदिग्ध घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है। इस कॉलोनी के अंतर्गत मकान नं. जी-42, जी-43, जी-46, जी-48, जी-49, जी-50, जी-51 एवं एच-112 को शासन द्वारा पुनर्निमाण हेतु खाली कराया गया, किन्तु उनमें 1 वर्ष से अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिसके कारण वहां निवासरत लोग मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं एवं डर के साये में जीवन व्यतीत कर रहे…
K.W.N.S.-कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने चैत्र नवरात्रि के चतुर्थ दिवस सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम सिलहाटी में शीतला माता मंदिर में देवी मां की पूजा-अर्चना की। मंत्री अकबर ने प्रदेश की सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने माता शीतला में श्रीफल, माता की चुनरी और पूजन सामग्री चढ़ाई और विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरती की। केबिनेट मंत्री अकबर ने ज्योति कक्ष में पहुंचकर ज्योति कलश के दर्शन किए। माता शीतला मंदिर में उनके नाम की ज्योति जल रही है। इस…
K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के विकासखंड मुख्यालय छुरिया के हाईस्कूल मैदान में कंवर महोत्सव 2023 एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान महासम्मेलन में 105 करोड़ 71 हजार रूपए की लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 8 करोड़ 66 लाख 39 हजार रूपए की लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण तथा 96 करोड़ 34 लाख 32 हजार रूपए की लागत के 13 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजना अंतर्गत 165 हितग्राहियों को 2 करोड़ रूपए 56 लाख 40 हजार रूपए की…
K.W.N.S.-नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगाड़ा हुआ है। अलग-अलग हिस्सों से बारिश और ओलावृष्टि की खबरें आ रही है। इसी बीच अब एक बार फिर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट स्थानों पर बारिश होती रहेगी। वहीं, 29 और 30 मार्च को झमाझम बारिश, ओलावृष्टि की आशंका है। मैदानी इलाकों की बात करें तो 30 मार्च को हल्की बारिश और आंधी तूफान की आशंका जताई गई है। मध्य भारत में छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश में 29…
K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा के नाम पर आदिवासियों, ग्रामीणों, गरीबों और मजदूरों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का गहरा षड़यंत्र चल रहा है। दुर्दशा इस कदर है कि दिसंबर 2022 की स्थिति में सुकमा जिले के ग्राम पंचायत गुफड़ी के पटेलपारा स्कूल में शिक्षक नहीं होने से यहां पर पदस्थ सफाई कर्मी बच्चों को पढ़ा रहा है। शिक्षक की कमी के चलते नवंबर 2022 में कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र झलमला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्कूली बच्चे स्कूल से चलकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। वहां…