Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-नई दिल्ली| केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने के प्रयास में उन्होंने पूरे ओबीसी समुदाय का भी अपमान किया है। मीडिया को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, ‘यह पहली बार नहीं है जब गांधी परिवार ने दलित या पिछड़े समुदाय के लोगों का अपमान करने की कोशिश की है। जब एक महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गईं, तो भी गांधी परिवार के निर्देश पर एक कांग्रेस सदस्य द्वारा द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया गया। मंत्री ने कहा, उन्होंने (राहुल गांधी ने)…
K.W.N.S.-सूरजपुर। कलेक्टर आरा के निर्देशन व सीईओ जिला पंचायत लीना कोसम के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न स्थलों पर आवास चैपाल के माध्यम से हितग्राहियों का उन्मुखीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 27 मार्च 2023 को विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर के सभा कक्ष में खेलसाय सिंह सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व विधायक प्रेमनगर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलन तथा राजकीय गीत के साथ हुई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत संजय राय ने सभी अतिथियों का स्वागत…
K.W.N.S.-सुकमा। कुम्हाररास स्थिति शबरी ऑडिटोरियम में पुरस्कार एवं किश्त वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री कवासी लखमा ने छत्तीसगढ़ ओलपिंक खेल वर्ष 2022-23 के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं राजीव युवा मितान क्लब योजना अंतर्गत द्वितीय किश्त का वितरण किया। साथ ही ओलंपिक खेल हेतु विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण राशि कुल 47.44 लाख रुपये और जिले के 162 मितान क्लब योजनांतर्गत द्वितीय किश्त हेतु 40.50 लाख रुपये राशि का वितरण हेतु चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने संबोधित करते हुए का कहा कि देश का पहला सरकार…
K.W.N.S.-दशकों तक भारत पर राज करने वाले गांधी परिवार के राजनीतिक वारिस राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के मामले में अदालत ने सजा सुनाई तो कांग्रेस देशभर में सड़कों पर हंगामा कर रही है, गांधी की समाधि पर सत्याग्रह कर रही है, कांग्रेस एवं उसके तथाकथित सत्याग्रही नेता क्यों नहीं सत्य को समझ रहे कि सजा मोदी सरकार ने नहीं, सूरत की एक कोर्ट ने सुनाई है। क्या कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’ का आग्रह कहीं अधिक स्पष्टता से ‘दुराग्रह’ को उजागर नहीं कर रहा है? महात्मा गांधी ने भारत को एकजुट करने के लिए लड़ाई लड़ी, सत्याग्रह को हथियार बनाया।…
डब्ल्यूपीएल 2023 : दिल्ली कैपिटल्स की शिखा पांडे ने कहा, मुझे यकीन है कि लंबे समय में हमारे पास कई और खिताब होंगे
K.W.N.S.-मुंबई। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल में मुंबई इंडियंस से सात विकेट से हारकर उपविजेता बनने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शिखा पांडे का मानना है कि टीम के पास टूर्नामेंट के भविष्य के सीजनों में कई और खिताब जीतने की क्षमता है। शिखा के हवाले से सोमवार को फ्रेंचाइजी द्वारा एक विज्ञप्ति में कहा, “डीसी कैंप में सभी बातचीत सर्वश्रेष्ठ टीम खिलाड़ी होने के आसपास रही है। जिस टीम में सबसे अधिक टीम खिलाड़ी होते हैं, वह आमतौर पर जीतती है। यह इस बार हमारे लिए कारगर नहीं रहा, लेकिन मुझे यकीन है…
K.W.N.S.-मेगास्टार अमिताभ बच्चन, जो वर्तमान में सेट पर लगी चोट से उबर रहे हैं, रविवार को प्रशंसकों से मिलना-जुलना फिर से शुरू कर दिया, जो अनुभवी अभिनेता को देखने के लिए यहां उनके जुहू स्थित आवास पर आए थे। अपने दाहिने हाथ के साथ “होममेड स्लिंग” के साथ, 80 वर्षीय स्टार प्रिंटेड जैकेट के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा पहने ‘जलसा’ के गेट पर दिखाई दिए। “.. वे बड़ी संख्या में आते हैं और इंतजार करते हैं और देखते हैं, बुजुर्ग, बच्चे और कई अन्य गुजरते हुए या स्टेशन पर .. इतनी देखभाल और प्यार .. उनकी आंखों में और अधिक…
K.W.N.S.-रायपुर। हिंदू चैत्र नववर्ष समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज राष्ट्र-सनातन धर्म के विरोध में षड्यंत्र चल रहा है! ऐसे समय में राष्ट्र विरोधी, धर्म विरोधी लोगों से देश,धर्म और परिवार की रक्षा के लिए हम सभी को एकजुट रहना होगा। यह आयोजन दशहरा उत्सव समिति द्वारा शीतला मंदिर प्रांगण खम्हारडीह में आयोजित था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धर्मांतरण की आग में आज छत्तीसगढ़ झुलस रहा है। जिसके चलते प्रदेश में तनाव की स्थिति बन रही है। ऐसे में धर्म विरोधी ताकतों से…
K.W.N.S.- जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पहरिया में पहाड़ पर मां अन्नधरी का वास है। पहाड़ी में विराजित देवी मां खुद जंगल की रक्षा करती हैं। पहरिया का जंगल एक ऐसा वन क्षेत्र है, जहां हरे भरे पेड़ों को काटना तो दूर गिरी हुई टहनियों को भी ले जाने से लोग डरते हैं। ऐसी मान्यता है कि, यहां जंगल की पहरेदार मां अन्नधरी देवी है, जिसे इस क्षेत्र के लोग जंगल की देवी के रूप में पूजते हैं। जिला मुख्यालय जांजगीर से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पहरिया की मां अन्नधरी देवी की ख्याति दूर-दूर…
K.W.N.S.-सूरजपुर। सूरजपुर अंचल की अधिष्ठात्री देवी मां बागेश्वरी के धाम में तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव का रविवार देर शाम से आगाज हो गया। पहले दिन ख्याति प्राप्त कलाकारों ने अलग-अलग विधाओं में महोत्सव में समां बांध दिया। पारंपरिक लोग संगीत की धुनों के अलावा क्लासिकल डांस और भजनों पर लोग झूमते रहे। इस दौरान डॉ. पूर्णाश्री राउत क्लासिकल ओडिसी डांस, ओम अग्रहरि नन्हा सितारा एवं कला केंद्र सूरजपुर की प्रस्तुति, नासिर खान सूफी गायक, बीजीएम म्यूजिकल ग्रुप, दिलीप षडंगी भजन सम्राट, आमा पान के पतरी, करेला पान के दोना रायगढ़ सहित अन्य नामचीन कलाकार जगराता कार्यक्रम की प्रस्तुति दी…
रायपुर में हुआ ‘गोंडवाना राष्ट्रीय आजीविका, कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2023’ का भव्य शुभारंभ
K.W.N.S.-रायपुर। नाबार्ड (NABARD) के छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से 27 मार्च से 30 मार्च 2023 तक बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में ‘गोंडवाना राष्ट्रीय आजीववका, कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2023’ का आयोजन किया जा रहा है. सोमवार को कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने राज्य में कृषि और ग्रामीण विकास में नाबार्ड के प्रयासों को भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए बताया कि इस तरह के आयोजन आदिवासी और सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. नाबार्ड के मुख्यमहाप्रबंधक डॉ. ज्ञानेन्द्र मणि ने इस अवसर पर नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं की…