Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-कांकेर। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला की अध्यक्षता एवं संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी की विशेष उपस्थिति में आज जिला कार्यालय में बैठक आयोजित कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई तथा निर्माण कार्यों को जून माह तक पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। ऐसे कार्य जिनमें प्रशासकीय स्वीकृति सहित अन्य स्वीकृतियां प्राप्त की जानी है, उनमें त्वरित कार्यवाही करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये गये। बैठक में कांकेर शहर के सड़क चौड़ीकरण कार्य की भी समीक्षा की गई तथा उसमें प्रगति के संबंध में प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को…
K.W.N.S.-रायपुर। ओडिशा राज्य में धोबी समाज का महा अधिवेशन नरसिंहनाथ मंदिर स्थित समाज के विशालकाय भवन में हुआ। अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य सूरज निर्मलकर सहित छत्तीसगढ़ के अनेक पदाधिकारी पहुंचे। छत्तीसगढ़िया पदाधिकारियों के पहुंचते ही जय छत्तीसगढ़ के नारों से दर्शक दीर्घा गूंज उठा। बता दें कि, मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे ओडिशा सरकार योजना और सांख्यिकी मंत्री राजेंद्र ढोलकिया ने भी छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के नारे लगाकर छत्तीसगढ़ के समाज जनों का स्वागत किया। छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर ने कहा- छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों की…
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने रायपुर पहुंचते ही केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ चक्रव्यूह रचा गया। मोदी सरकार हमारे शीर्ष नेताओं को दबाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी के सदस्यता रद्द होने के मामले पर कुमारी सैलजा ने कहा कि मोदी सरकार ने यह काम बदले की भावना से किया है। राहुल गांधी ने हमेशा लोगों की आवाज को उठाया। केंद्र सरकार समाज को बांटने का काम कर रही है। देश की न्यायपालिका पर हमें विश्वास है। कानूनी लड़ाई हम कानूनी रूप से लड़ते रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस…
K.W.N.S.-रायपुर। ईडी ने आज सुबह छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योग समूह के मालिक कमल सारडा, पड़ोसी जिले के एक कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर छापा मारा। इनके अलावा भिलाई, बिलासपुर व रायगढ़ में भी छापे की खबर है। भिलाई निवासी एक के जमीन दलाल और वीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट में एक सीए के यहां भी ईडी ने दबिश दी है। छापे को कोल कारोबार में हुई मनी लांड्रिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। एजेंसियों ने अभी किसी बात की पुष्टि नहीं की है। लेकिन उनके आवास के बाहर सीआरपीएफ की फोर्स जांच अफसरों को सुरक्षा देने तैनात है। ईडी ने…
K.W.N.S.-कवर्धा। जिला के प्राथमिक शाला में छात्रा का मध्याह्न भोजन पकाते एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो सामने आने के बाद जिला कलेक्टर ने मामले की जांच का निर्देश दिया है.वीडियो कबरी पथरा गांव के प्राथमिक शाला का बताया जा रहा है। बोड़ला विकासखंड के कबरी पथरा गांव से एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में प्राथमिक शाला के छात्रा मध्याह्न भोजन पकाते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद कवर्धा जिला कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया. कलेक्टर ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और तहसीलदार को स्कूल की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया.…
K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने बीते दिनों किसानों को बड़ी सौगात देते हुए धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। सीएम भूपेश बघेल के ऐलान के बाद अब किसानों का धान प्रति क्विंटल 2800 रुपए की दर से खरीदी की जाएगी। लेकिन अब इस मुद्दे पर सियासत होने लगी है। इस मुद्दे को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर मंत्री रविंद्र चौबे को चुनौती देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री में नैतिकता और हिम्मत है तो धान उत्पादकता के नवीनतम सरकारी आंकड़े जारी करें। बताएं कि पूरे छत्तीसगढ़ में कौन…
KWNS – बैंग्लुरू। कर्नाटक में चन्नागिरी के भाजपा विधायक के मदल विरुपक्षप्पा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद से ही उनकी गिरफ्तारी लगभग तय मानी जा रही थी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान लोकायुक्त के वकील ने जमानत अर्जी पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद एकल न्यायाधीश की खंडपीठ ने जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। सूत्रों ने बताया कि विरुपक्षप्पा के बेटे के नकदी के साथ पकड़े जाने के…
K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. अरुण साव ने आड़े हाथ लेते हुए कहा, सरकार की ताजा घोषणा किसानों के साथ एक और छलावा है. उन्होंने यह भी कहा कि, पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने पूरे छत्तीसगढ़ में घूम-घूमकर यह कहा था कि, वह धान खरीदी की लिमिट को खत्म कर देंगे और अगर कांग्रेस मानती है कि, प्रति एकड़ धान की उत्पादकता 20 क्विंटल है तो यह बताएं की किसानों को 40,625 करोड़ का बकाया भुगतान कब करेगी। …
K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. अरुण साव ने आड़े हाथ लेते हुए कहा, सरकार की ताजा घोषणा किसानों के साथ एक और छलावा है. उन्होंने यह भी कहा कि, पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने पूरे छत्तीसगढ़ में घूम-घूमकर यह कहा था कि, वह धान खरीदी की लिमिट को खत्म कर देंगे और अगर कांग्रेस मानती है कि, प्रति एकड़ धान की उत्पादकता 20 क्विंटल है तो यह बताएं की किसानों को 40,625 करोड़ का बकाया भुगतान कब करेगी। …
K.W.N.S.-रायपुर। टाटीबंध स्थित अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान एम्स में सर्जिकल दस्तानों की खरीद में निविदा शर्तों को पूरा नहीं करने वाली एंजेसी को उपकृत करते हुए ठेका देने का आरोप लग रहा है। शिकायतकर्ता ने दस्तावेजों के साथ प्रबंधन पर नियमों का उल्लंघन कर टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर कर कम टर्नओवर वाली एजेंसी को लाभ देने की बात कही है। सर्जिकल दस्तानों की खरीद के लिए श्री जय एजेंसी को 32,867,400.00 रुपये की बोली दी गई है। शिकायतकर्ता ने बोली में शामिल 18 बोलीदाताओं को अयोग्य घोषित कर सिर्फ एक बोलीदाता की बोली खोलने को लेकर सवाल उठाया है।…