Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा लेबर ब्यूरो शिमला द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिको के लिए एक अप्रैल 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक के लिए न्यूनतम वेतन दरें निर्धारित की गई है। यह दरें 45 अनुसूचित, सामान्य नियोजन के लिए प्रतिदिन 20 रूपए और प्रतिमाह 260 रूपए की वृद्धि की गई है। कृषि नियोजन में कार्य श्रमिको के लिए 225 रूपए प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। इसी तरह से अगरबत्ती उद्योग में नियोजित श्रमिकांे के लिए प्रति एक हजार अगरबत्ती के लिए 5 रूपए 85 पैसे…
K.W.N.S.- रायपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का चौथा दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर में राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर फिजी गणराज्य के भारत में उच्चायुक्त कमलेश शशि प्रकाश मौजूद थे। समारोह में विश्वविद्यालय के 58 और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के 7 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं डिग्री से अंलकृत किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा समाज विज्ञान और कला संकाय में योगदान के लिए 2 विद्वानों को मानद् उपाधि से विभूषित किया गया। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने गणित एवं अंग्रेजी विषय के 2 शोधकर्ता विद्यार्थी को…
K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज बिलासपुर में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल ने इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी बिलासपुर द्वारा सुसज्जित जिला अस्पताल के तीन वार्ड एचडीयू, चिल्ड्रन वार्ड और एनआरसी का लोकार्पण किया। राज्यपाल हरिचंदन को कलेक्टर सौरभ कुमार ने बिलासपुर जिले का राज्य अंशदान के लगभग 1 लाख 95 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। राज्यपाल ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। राज्यपाल ने वर्ष 2023 में सर्वश्रेष्ठ जन औषधि केन्द्र का पुरस्कार मिलने पर…
K.W.N.S.-सरगुजा। विकासखंड बतौली के 27 पहाड़ी कोरवाओं को एक एनजीओ द्वारा पहाड़ी कोरवा कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण देने के नाम पर ठग लिया गया और शासन को लाखों रुपए का फर्जी बिल बनाकर राशि आहरण कर लिया गया। इस फर्जीवाड़ा में कई व्यक्ति 60 से 80 वर्ष के बीच की आयु के बुजुर्ग महिला एवं पुरुष थे। एक ऐसे व्यक्ति जो क़त्ल के आरोप में पिछले 17 वर्षों से केंद्रीय जेल अंबिकापुर में अवरुद्ध था उसे भी प्रशिक्षित कर दिया गया।एक ऐसे व्यक्ति जिसकी मृत्यु हो चुकी थी,उसे भी प्रशिक्षण दिया गया। विकासखंड बतौली के ग्राम घोघरा,सलियाडीह और…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि के अवसर पर पूरे देश में नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की जाती है। इनमें अष्टमी और महानवमी विशेष महत्व रखते हैं। इस अवसर पर घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है। शक्ति स्वरूपा देवी हमारे घरों में कन्याओं के रूप में आती हैं।…
K.W.N.S.–रायपुर। छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक रमेश भाई ओझा 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा करेंगे. बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में कथा होगी. खास बात यह है कि रमेश भाई ओझा को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है. कार्यक्रम बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा. रमेश भाई ओझा 7 की कथा सात दिन तक दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक होगी. पहले दिन सुबह 8:30 बजे शोभा यात्रा कालीबाड़ी से इंडोर स्टेडियम तक निकाली जाएगी. आखिरी दिन 15 अप्रैल को महाप्रसाद की…
K.W.N.S.-महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा जिले में नगरपालिकाओं के आम/उप निर्वाचन 2023 कराए जाने हेतु 1 जनवरी 2023 के संदर्भ की स्थिति में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षित किये जाने हेतु अपील प्राधिकारी, रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। अपर कलेक्टर महासमुंद को पूरे जिले के लिए अपील प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महासमुंद को नगर पंचायत तुमगांव के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार महासमुंद और नायब तहसीलदार तुमगांव को नगर पंचायत तुमगांव के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर…
K.W.N.S.-रायपुर। शासकीय आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रूपये ठगी करने वाली सोनाली दत्ता को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ललिता मानिकपुरी ने पुलिस चौकी रामनगर थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गोपाल नगर गली नं. 1 झोपड पट्टी रामनगर में रहती है। प्रार्थिया का विगत 10 माह पूर्व श्रीमती सोनाली दत्ता नामक महिला से संपर्क हुआ, जो स्वयं को नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी होना बताने के साथ ही अपना सम्पर्क बड़े अधिकारियों से होना बताते हुए प्रार्थिया एवं मोहल्ले की लगभग 30 से 35 लोगों से शासकीय योजना के अंतर्गत बने मकान दिलाने…
K.W.N.S.- भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर में फिर एक बार ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। विकासखण्ड में सोमवार को यह दूसरी दुर्घटना है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कोरर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बरबसपुर चारगांव में सोमवार की शाम लगभग 6 बजे बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंद दिया जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रक कोरर का है, घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौका पाकर वहां से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने…
K.W.N.S.-कोरबा। पर्यटन स्थल सतरेंगा में भीषण हादसा हुआ है. कार और ऑटो के बीच टक्कर में 12 लोगों को चोट आई है. दो लोग गंभीर रुप से घायल हैं. बालको थाना क्षेत्र के सतरेंगा मार्ग में अजगरबहार के पास हरदीमाड़ा गांव है. यहां दो वाहनों की टक्कर में 12 लोग घायल हुए हैं. तेज रफ्तार कार और ऑटो की आमने सामने की भिड़ंत से यह हादसा हुआ. कार चालक सीएसईबी के कर्मचारी अमित कुमार और अनिरुद्ध को भी चोटें आई हैं। ऑटो और कार में टक्कर के बाद इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी गई. डायल 112…