Author: admin

K.W.N.S.-कांकेर। भानुप्रतापपुर। कोईलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम केसेकोड़ी बड़पारा निवासी प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति ढूंढा के अध्यक्ष सोनसाय दुग्गा उम्र 62 वर्ष को बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल को इलाज हेतु कोयलीबेड़ा के अस्पताल में भर्ती किया गया। किन्तु स्थिति गंभीर होने के कारण उसे भानुप्रतापपुर अस्पताल लाया जा रहा था, जहां केवटी के पास उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी रमुला बाई ने मारने वाले आरोपी को देख लिया है, वहीं आरोपी का मोबाइल घटना स्थल पर पाया गया है। फिलहाल पुलिस ने भानुप्रतापपुर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर के गर्भवती महिला को लेकर निकली 108 संजीवनी एक्सप्रेस को बीच रास्ते में अस्थायी अस्पताल बनाना पड़ा। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर बीच रास्ते में एंबुलेंस को रोककर डिलीवरी करानी पड़ी। प्रसव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मां और नवजात को स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट किया गया। जानकार के मुताबिक, अभनपुर में रहने वाली महिला अपने पति के साथ मंदिरहसौद में रहने वाले रिश्तेदार के घर आई थी, जहां उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों की सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट भुनेश्वर टंडन और ईएमटी आकाश हलदर वहां पहुंचे और गर्भवती महिला को हॉस्पिटल शिफ्ट करने के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नरवा विकास योजना’ के सफल क्रियान्वयन से वनांचल की तस्वीर ही बदल गई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नरवा विकास कार्यक्रम के तहत कैम्पा मद अंतर्गत वनांचल स्थित नालों में काफी तादाद मेें भू-जल संरक्षण संबंधी कार्यो का तेजी से क्रियान्वयन जारी है। इससे वन क्षेत्रों के भू-जल स्तर में काफी सुधार दिखाई देने लगा है और वनवासियों सहित क्षेत्रवासियों को पेयजल, सिंचाई तथा निस्तारी आदि सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलने लगा है। साथ ही साथ इससे वन संरक्षण तथा संवर्धन के कार्यों को भी बढ़ावा मिला है। राज्य में इसके उत्कृष्ट प्रदर्शन…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। गांजा की तस्करी करते उत्तर प्रदेश के 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नं. 02 स्थित सोनडोंगरी नाला पास 02 व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री देव चरण पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। जिले में स्कूल और शादी भवन संचालक की लाश निर्माणाधीन ऑफिस में फंदे पर लटकती मिली है, वहीं पुराने ऑफिस से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें जमीन और संपत्ति विवाद के चलते आत्महत्या करने की बात कही गई है। बुजुर्ग ने अपनी मौत के लिए बड़े बेटे-बहू और उसके रिश्तेदार कुख्यात बदमाश को जिम्मेदार बताया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दयालबंद मधुबन रोड निवासी छेदीलाल कश्यप (68) शिखा पब्लिक स्कूल और शिखा वाटिका शादी भवन के संचालक थे। उनका एक हॉस्टल भी है। शादी घर के करीब ही उनका पुराना ऑफिस है। उसी…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गणगौर उत्सव में शामिल हुए और माता गणगौर की पूजा अर्चना की। अग्रवाल, पुष्टिकर ब्राह्मण समाज,शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज ट्रस्ट अंबा देवी मंदिर,माहेश्वरी समाज के गणगौर पूजा और शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गणगौर माता की पूजा अर्चना कर व्रत धारण करने वाली समस्त माताओं- बहनों को मनोकामना पूरी करने तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाने को प्रार्थना की।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। सीएम भूपेश बघेल दिल्ली में होने वाली राहुल गांधी की प्रेस वार्ता में शामिल होंगे। इन प्रेसवार्ता को राहुल गांधी, सीएम अशोक गहलोत, KC वेणुगोपाल समेत कई दिग्गज संबोधित करेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अडानी के मामले में मौन साधे हुए हैं। ये एक नया एंगल लेकर आए हैं पिछड़ा वर्ग का, लेकिन भाजपा को पिछड़ों के नाम पर राजनीति बंद कर देनी चाहिए। सीएम बघेल ने आगे कहा कि,…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। आज सुबह सीएम भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हुए. एयरपोर्ट पर सीएम ने कहा – हमने 2 दिसंबर को विधानसभा में ‘आरक्षण विधेयक’ पारित किया था लेकिन भाजपा के दबाव के कारण विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं हो रहे हैं, इससे युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस हमेशा गरीबों के लिए लड़ती रही है जबकि बीजेपी ने हमेशा उन्हें बांटने की कोशिश की है। वहां से लौटकर सीएम बघेल मुंगेली (Mungeli) जिले के दौरे पर रहेंगे. यहां सरगांव में आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में शामिल होंगे. राजीव गांधी किसान न्याय योजना की…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। धान न केवल छत्तीसगढ़ के किसानों की आजीविका का मुख्य साधन हेै बल्कि यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति में भी रचा बसा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन मूल्य के तहत प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने के फैसले का छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आयेगा। राज्य सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला राज्य के लगभग 25 लाख किसानों के जीवन में सीधे तौर पर बदलाव लाएगा। इस फैसले से न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। इसका फायदा उद्योग और व्यापार जगत को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री…

Read More

K.W.N.S.-जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम जगदलपुर पहुंचे. मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया. अमित शाह जगदलपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से 201 कोबरा बटालियन कैंप करणपुर पहुंचे. वे यहां सीआरपीएफ डीजी, आईजी के साथ हाई लेवल बैठक लेंगे. बैठक में नक्सल समस्या को लेकर चर्चा की जाएगी. बैठक के बाद अमित शाह सीआरपीएफ जवानों के साथ डिनर कर कैंप में रात्रि विश्राम करेंगे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को सीआरपीएफ के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद हेलीकाप्टर से नागपुर के लिए रवाना होंगे. एयरपोर्ट पर केदार कश्यप पूर्व मंत्री, महेश गागड़ा…

Read More