Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गरीबों के चावल की गड़बड़ी करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। राशन की हेराफेरी में शामिल लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग के अधिकारियों को प्रथम दृष्टया में राशन के बचत स्टॉक की कमी पाए जाने वाले उचित मूल्य दुकानों की विस्तृत जांच रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सितम्बर 2022 में जिन उचित मूल्य दुकानों में बचत स्टॉक में कमी पायी गई है। उन दुकानों में स्टॉक में कमी के वास्तविक कारणों का…
K.W.N.S.-रायपुर। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संदीप पाठक और प्रदेश प्रभारी संजीव झा 4 दिवसीय रायपुर दौरे पर आए हुए है. इस दौरान सांसद पाठक ने आप पर खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को लेकर लगे आरोपों पर बयान दिया. साथ ही सीएम भूपेश बघेल की धान खरीदी को लेकर की गई घोषणा पर निशाना साधते हुए कहा कि 4 साल मजे में सोते हैं, जब चुनाव आता है तभी घोषणा करते हैं, इनका मकसद देश की सेवा करना नहीं, चुनाव जीतना है। एयरपोर्ट पर मीडिया से संदीप पाठक ने बातचीत की. जिसमें उन्होंने कहा कि इस साल जितने…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ी पहल करते हुए विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ सरकार की ’’छत्तीसगढ़ कल्चरल कनेक्ट’’ योजना से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में ’’छत्तीसगढ़ कल्चरल कनेक्ट’’ योजना की जानकारी देते हुए लिखा है कि इन केंद्रों की स्थापना से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के स्थानों में छत्तीसगढ़ के लोगों के निवास और भ्रमण की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उक्त केंद्रों की स्थापना हेतु विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री से दो एकड़ शासकीय भूमि आबंटित करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आश्वस्त किया है कि छत्तीसगढ़…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को रायपुर से बिलासपुर मार्ग में रायपुर – विजयनगरम शाखा रेल मार्ग पर स्थित लेवल क्रासिंग पर निर्मित फुल हाईट फोरलेन रेलवे अण्डर ब्रिज का लोकार्पण किया। रायपुर-बिलासपुर राजमार्ग पर लोकार्पित ये राज्य का पहला फुल हाईट फोरलेन रेलवे अंडरब्रिज है जिसे 28.11 करोड़ रूपए की लागत से छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इस फुल हाइट फोरलेन रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण से रायपुर शहरी क्षेत्र की लगभग 5 लाख की आबादी को सुगम यातायात का लाभ मिलेगा। रायपुर से बिलासपुर मार्ग रायपुर- विजयनगरम शाखा रेल मार्ग पर स्थित लेवल…
K.W.N.S.-रायपुर। अवंती विहार व्यापारी संघ द्वारा अटल बिहारी बाजपाई की प्रतिमा का अनावरण 26 मार्च को दोपहर 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा, उक्त जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल व विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, वार्ड पार्षद सीमा साहू उपस्थित रहेंगे। महामंत्री किशोरचन्द नायक ने बताया की छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपाई जी की राजधानी रायपुर में पहली आदमकद…
K.W.N.S.-बिलासपुर। छग की न्यायधानी बिलासपुर में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में महिलाएं अपने अधिकारों के लिए बहुत कम जागरूक हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में जैसे महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है, वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी महिलाएं अन्याय भोग रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि, NCRB के आंकड़ों में भी छत्तीसगढ़ की स्थिति ठीक नहीं है। सबसे ज्यादा महिला अत्याचार की शिकायत यूपी और दिल्ली से आती है तो वहीं, छत्तीसगढ़ में टारगेट बनाकर बच्चियों की शादी कराई जा रही है। टारगेट पूरा…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय परिसर में स्थित माँ बंजारी शक्ति पीठ पहुंचे और नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति मां बंजारी की मंत्रोच्चार के बीच विधि – विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मुख्यमंत्री बघेल ने मंदिर परिसर में माँ बंजारी देवी मंदिर ट्रस्ट पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित मंदिर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी उपस्थित थे। उन्होंने विद्या की देवी मां सरस्वती के मूर्ति पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना, राजगीत और विश्विद्यालय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव एवँ विधायकगणों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर विधानसभा के बजट सत्र के दौरान किसान हित में धान खरीदी की मात्रा 15 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ करने की घोषणा करने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, चन्द्रदेव राय एवँ इन्द्रशाह मंडावी, विधायक केशव चन्द्रा और भुवनेश्वर शोभाराम बघेल भी उपस्थित थे।
K.W.N.S.-रायगढ़। किशोरी को बहला-फुसलाकर अन्यत्र ले जाने और शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को अलग-अलग धाराओं में तीन वर्ष कठोर कारावास और अर्थदण्ड से दंडित किया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार मामला इस प्रकार है कि पीडि़ता के पिता ने 10 अक्टूबर 2020 को कोतरा रोड़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी छोटी बेटी उम्र 17 साल कक्षा 10वीं में पढ़ती है। 10 अक्टूबर की दोपहर तकरीबन 1 बजे पीडि़ता अपने छोटे भाई के साथ असाईनमेंट जमा करने स्कूटी से स्कूल गई थी। जमा कर उसके गैरेज…
K.W.N.S.-रायपुर। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के बाद देशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखा गया। इस फैसले से भड़के कांग्रेसी कार्यकर्ता रायपुर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे और पार्टी दफ्तर की दीवारों पर कालिख पोत दी। इससे भाजपा कार्यालय में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा भी भड़क उठा। इसी दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही।