publicuwatch24-बालोद। छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस और ANTF की टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने तीन तस्करों को 6 लाख रुपए के नशीली दवाई के साथ पकड़ा है, जो दवाई को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। यह पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। बता दें कि जिले में SP किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना और SDOP विनय साहू के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों के साथ नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में 27 अक्टूबर को थाना बालोद में पदस्थ निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा को मुखबिर से सूचना मिली कि तांदुला नदी किनारे रामघाट मंदिर के पास कुछ व्यक्ति बाइक और स्कूटी में नशीली दवाइयां रखकर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।
इस दौरान मौके से तीन आरोपियों नवीन चावला, आशीष निर्मलकर और किशन बहादुर उर्फ नेपाली को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1,500 टैबलेट Nitrosun-10 (Nitrazepam Tablets IP) बरामद किया गया, जिसकी कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई। इसी के साथ ही उनके पास से नगदी रकम, दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नशीली गोलियों को वह ओडिशा के भुबनेश्वर से ला रहे थे।
मामले में थाना बालोद में अपराध क्रमांक 0574/2026, धारा 22(ग) एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। मामले में आरोपियों की भूमिका और जब्त सामग्री के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति स्वयं जागरूक रहें और युवाओं को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करें।
Trending
- आधुनिक विद्युत चाक से जयराम कुम्भकार के हुनर को मिली नई पहचान, पारंपरिक कारोबार को मिला स्वरोजगार का मजबूत आधार
- राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख : अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना
- सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहीं शासकीय सेवाएं, दो दिनों में बना आय प्रमाण पत्र
- धमतरी में खूनी संघर्ष: मोबाइल देखने से रोकने पर बड़े भाई ने की सगे छोटे भाई की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- सेवा सेतु से आसान हुई राह, ऑनलाइन आवेदन से सिमरन बरेठ को मिला जाति प्रमाण पत्र
- जनजातीय अंचलों में पर्यटन से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, होम-स्टे से आत्मनिर्भर बनेंगे आदिवासी परिवार
- स्वास्थ्यांक रिपोर्ट में नारायणपुर जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राज्य की शीर्ष ‘अचीवर्स’ श्रेणी में मिली जगह
- छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना और औद्योगिक निवेश को मिलेगी गति, मुख्य सचिव विकासशील ने पीपीपी परियोजनाओं की समीक्षा की
Friday, October 30
