Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत से लौटी पेयजल सुविधा

    October 28, 2026

    आजीविका डबरियों से महिलाओं की आय बढ़ाने की पहल, 55 महिलाएं सीएसआर के सहयोग से मत्स्य उत्पादन से जुड़ीं

    October 28, 2026

    मिनीमाता महतारी जतन योजना से कविता ध्रुव को मिली 20 हजार रुपये की सहायता, आर्थिक संबल से बच्चों के लालन-पालन एवं देखभाल में मिलेगी मदद

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत से लौटी पेयजल सुविधा
    • आजीविका डबरियों से महिलाओं की आय बढ़ाने की पहल, 55 महिलाएं सीएसआर के सहयोग से मत्स्य उत्पादन से जुड़ीं
    • मिनीमाता महतारी जतन योजना से कविता ध्रुव को मिली 20 हजार रुपये की सहायता, आर्थिक संबल से बच्चों के लालन-पालन एवं देखभाल में मिलेगी मदद
    • चुनाव आयोग की भाषा पर माफी: संवैधानिक संस्था का संवाद इतना तीखा क्यों?
    • सरगुजावासियों को बड़ी सौगात! अंबिकापुर से हैदराबाद तक हवाई सेवा शुरू
    • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से श्रीमती रेखा बारीक को मिली आर्थिक सहायता, योजना से गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार और माँ-बच्चे के पोषण में मिली मदद
    • जनदर्शन में संवेदनशील पहल: पांच मिनट में बुजुर्ग चोवा राम को मिला श्रवण यंत्र, लौट आई सुनने की उम्मीद
    • 24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण का केंद्र
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 28
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      रायपुर में ट्रैफिक पुलिस का ‘त्रिनेत्र’ प्लान! ड्रोन से निगरानी, गलत पार्किंग पर कटेगा चालान;

      October 28, 2026

      छत्तीसगढ़ में ‘पीएम आवास’ पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

      October 28, 2026

       श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ, जशपुर जिले के 194 श्रद्धालु 16वें चरण में अयोध्या रवाना

      October 28, 2026

      मुख्यमंत्री साय से भारतीय वायु सेना की टीम ने की मुलाकात

      October 28, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

      October 28, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » 24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण का केंद्र
    सरगुजा

    24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण का केंद्र

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 28, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    अब पेड़ों के नीचे या दूसरों के घरों में बैठक करने की मजबूरी हुई दूर, महतारी सदन में खुलकर आजीविका गतिविधियों पर चर्चा कर रहीं महिलाएं

    publicuwatch24.-अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महतारी सदन योजना के तहत सुविधाजनक भवन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर अंतर्गत ग्राम पुहपुटरा में 24 लाख 70 हजार रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन महिला स्व-सहायता समूहों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। पहले समूह की महिलाओं को बैठक के लिए कभी किसी सदस्य के घर तो कभी पेड़ों की छांव का सहारा लेना पड़ता था। अब महतारी सदन बनने से उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थान मिल गया है, जहां वे बिना किसी संकोच के समूह की बैठकों और आजीविका संबंधी गतिविधियों पर चर्चा कर रही हैं।
    वर्ष 2024-25 में स्वीकृत हुआ महतारी सदन निर्माण कार्य
    ग्राम पुहपुटरा में महतारी सदन का निर्माण वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत महतारी सदन योजना के अंतर्गत 24.70 लाख रुपये की लागत से किया गया है। भवन में महिलाओं के बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे गांव के विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों को नियमित बैठक और सामूहिक गतिविधियों के संचालन में सहूलियत मिल रही है।
    पहले पेड़ों के नीचे होती थी बैठक, अब सुरक्षित वातावरण में खुलकर रख रही हैं अपनी बात
    लक्ष्य महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती बिंदेश्वरी राजवाड़े बताती हैं कि समूह गठन के शुरुआती दिनों में बैठक आयोजित करने के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं था। कभी किसी सदस्य के घर तो कभी पेड़ के नीचे बैठक करनी पड़ती थी। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही और भीड़ के कारण महिलाएं अपनी समस्याओं तथा आजीविका से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा नहीं कर पाती थीं।
    उन्होंने बताया कि महतारी सदन बनने से यह परेशानी दूर हो गई है। अब समूह की सभी महिलाएं एक सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान पर एकत्रित होकर बैठक करती हैं। यहां वे बिना किसी संकोच के अपने विचार रखती हैं और आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए आपसी चर्चा करती हैं। बैठक एवं शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने से महिलाओं को काफी सहूलियत मिली है। श्रीमती राजवाड़े ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।
    महतारी सदन बनने से समूह की बैठकों में मिली सहूलियत : गीता शर्मा
    ग्राम पुहपुटरा की ज्योति महिला स्वयं सहायता समूह की सचिव श्रीमती गीता शर्मा ने बताया कि महतारी सदन बनने से पहले समूह की बैठकों के आयोजन में काफी कठिनाइयां आती थीं। बैठक के लिए किसी सदस्य के घर जाना पड़ता था, जिससे कई बार संबंधित परिवार को भी असुविधा होती थी। सभी महिलाओं को एक साथ बैठने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाता था।
    उन्होंने बताया कि अब महतारी सदन बनने से गांव के विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं एक ही स्थान पर बैठक कर सकती हैं। यहां बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे समूह की गतिविधियों का संचालन अधिक सुविधाजनक हो गया है।
    श्रीमती शर्मा ने बताया कि महतारी सदन से महिलाओं को सामूहिक गतिविधियों और आपसी विचार-विमर्श के लिए बेहतर वातावरण मिला है। उन्होंने कहा कि यह भवन समूह की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।
    सामूहिक निर्णय और आजीविका गतिविधियों को मिल रहा प्रोत्साहन
    महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं के आपसी संवाद, सामूहिक निर्णय और आजीविका गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। यहां महिलाएं समूह की कार्ययोजना तैयार करने, स्वरोजगार की संभावनाओं पर विचार करने और आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट हो रही हैं।
    ग्राम पुहपुटरा की महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याओं के अनुसार महतारी सदन बनने से उनकी बैठक स्थल की पुरानी समस्या दूर हुई है। अब उन्हें एक सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिला है, जहां वे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख सकती हैं और समूह की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    सरगुजावासियों को बड़ी सौगात! अंबिकापुर से हैदराबाद तक हवाई सेवा शुरू

    October 28, 2026

    बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति

    October 27, 2026

    कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, जयानंदन दास के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    October 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202032
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत से लौटी पेयजल सुविधा

    By Publicuwatch AutherOctober 28, 20260

    गोहरापदर के डाकोपारा में ग्रामीणों को फिर मिलने लगा नियमित पेयजल publicuwatch24.-गरियाबंद। आम नागरिकों की…

    आजीविका डबरियों से महिलाओं की आय बढ़ाने की पहल, 55 महिलाएं सीएसआर के सहयोग से मत्स्य उत्पादन से जुड़ीं

    October 28, 2026

    मिनीमाता महतारी जतन योजना से कविता ध्रुव को मिली 20 हजार रुपये की सहायता, आर्थिक संबल से बच्चों के लालन-पालन एवं देखभाल में मिलेगी मदद

    October 28, 2026

    चुनाव आयोग की भाषा पर माफी: संवैधानिक संस्था का संवाद इतना तीखा क्यों?

    October 28, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत से लौटी पेयजल सुविधा

    October 28, 2026

    आजीविका डबरियों से महिलाओं की आय बढ़ाने की पहल, 55 महिलाएं सीएसआर के सहयोग से मत्स्य उत्पादन से जुड़ीं

    October 28, 2026

    मिनीमाता महतारी जतन योजना से कविता ध्रुव को मिली 20 हजार रुपये की सहायता, आर्थिक संबल से बच्चों के लालन-पालन एवं देखभाल में मिलेगी मदद

    October 28, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.