publicuwatch24.-गरियाबंद। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं एवं माताओं के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने तथा माँ और बच्चे के स्वास्थ्य एवं पोषण पर ध्यान देने में मदद मिल रही है। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सहसपुर की निवासी श्रीमती रेखा बारीक भी इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। श्रीमती बारीक ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। पहली संतान के जन्म पर उन्हें योजना के तहत दो किस्तों में कुल 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इसमें पहली किस्त के रूप में 3 हजार रुपये तथा दूसरी किस्त के रूप में 2 हजार रुपये प्रदान किए गए।
वहीं, दूसरी बेटी के जन्म पर उन्हें 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता एकमुश्त प्राप्त हुई। इस राशि से उन्हें बच्चों के पोषण एवं देखभाल में आर्थिक मदद मिली। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से उनका पंजीयन प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत कराया गया था। इसके बाद योजना की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि राशि सीधे खाते में आने से योजना का लाभ प्राप्त करना सरल और सुविधाजनक रहा।
श्रीमती रेखा बारीक ने योजना के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाएं गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके स्वास्थ्य और बच्चों के पोषण पर ध्यान देने में महत्वपूर्ण सहयोग करती हैं।
Trending
- आजीविका डबरियों से महिलाओं की आय बढ़ाने की पहल, 55 महिलाएं सीएसआर के सहयोग से मत्स्य उत्पादन से जुड़ीं
- मिनीमाता महतारी जतन योजना से कविता ध्रुव को मिली 20 हजार रुपये की सहायता, आर्थिक संबल से बच्चों के लालन-पालन एवं देखभाल में मिलेगी मदद
- चुनाव आयोग की भाषा पर माफी: संवैधानिक संस्था का संवाद इतना तीखा क्यों?
- सरगुजावासियों को बड़ी सौगात! अंबिकापुर से हैदराबाद तक हवाई सेवा शुरू
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से श्रीमती रेखा बारीक को मिली आर्थिक सहायता, योजना से गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार और माँ-बच्चे के पोषण में मिली मदद
- जनदर्शन में संवेदनशील पहल: पांच मिनट में बुजुर्ग चोवा राम को मिला श्रवण यंत्र, लौट आई सुनने की उम्मीद
- 24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण का केंद्र
- रायपुर में ट्रैफिक पुलिस का ‘त्रिनेत्र’ प्लान! ड्रोन से निगरानी, गलत पार्किंग पर कटेगा चालान;
Wednesday, October 28
