Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरगुजावासियों को बड़ी सौगात! अंबिकापुर से हैदराबाद तक हवाई सेवा शुरू

    October 28, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से श्रीमती रेखा बारीक को मिली आर्थिक सहायता, योजना से गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार और माँ-बच्चे के पोषण में मिली मदद

    October 28, 2026

    जनदर्शन में संवेदनशील पहल: पांच मिनट में बुजुर्ग चोवा राम को मिला श्रवण यंत्र, लौट आई सुनने की उम्मीद

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सरगुजावासियों को बड़ी सौगात! अंबिकापुर से हैदराबाद तक हवाई सेवा शुरू
    • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से श्रीमती रेखा बारीक को मिली आर्थिक सहायता, योजना से गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार और माँ-बच्चे के पोषण में मिली मदद
    • जनदर्शन में संवेदनशील पहल: पांच मिनट में बुजुर्ग चोवा राम को मिला श्रवण यंत्र, लौट आई सुनने की उम्मीद
    • 24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण का केंद्र
    • रायपुर में ट्रैफिक पुलिस का ‘त्रिनेत्र’ प्लान! ड्रोन से निगरानी, गलत पार्किंग पर कटेगा चालान;
    • एमसीबी : शनि के जीवन में आया बदलाव, जल जीवन मिशन से घर तक पहुंचा शुद्ध पेयजल
    • छत्तीसगढ़ में ‘पीएम आवास’ पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी
    • सेवा सेतु से महज दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र, विशाल संदीप सोरेन को मिली बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 28
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      रायपुर में ट्रैफिक पुलिस का ‘त्रिनेत्र’ प्लान! ड्रोन से निगरानी, गलत पार्किंग पर कटेगा चालान;

      October 28, 2026

      छत्तीसगढ़ में ‘पीएम आवास’ पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

      October 28, 2026

       श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ, जशपुर जिले के 194 श्रद्धालु 16वें चरण में अयोध्या रवाना

      October 28, 2026

      मुख्यमंत्री साय से भारतीय वायु सेना की टीम ने की मुलाकात

      October 28, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

      October 28, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » रायपुर में ट्रैफिक पुलिस का ‘त्रिनेत्र’ प्लान! ड्रोन से निगरानी, गलत पार्किंग पर कटेगा चालान;
    रायपुर

    रायपुर में ट्रैफिक पुलिस का ‘त्रिनेत्र’ प्लान! ड्रोन से निगरानी, गलत पार्किंग पर कटेगा चालान;

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 28, 2026Updated:October 28, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायपुर।: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष हाईटेक व्यवस्था तैयार की है। त्योहारों के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ITMS के हाईटेक कैमरे, गूगल मैप्स और ड्रोन कैमरों का संयुक्त इस्तेमाल किया जाएगा। इस विशेष निगरानी व्यवस्था के तहत किसी भी सड़क पर जाम की स्थिति बनते ही कंट्रोल रूम से संबंधित यातायात टीम और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को अलर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस ने साफ किया है कि बाजारों और मुख्य सड़कों पर बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ट्रैफिक जाम या किसी भी यातायात संबंधी परेशानी के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर 9479210632 पर संपर्क कर सकते हैं। रायपुर पुलिस की इस हेल्पलाइन और गूगल मैप आधारित ट्रैफिक निगरानी व्यवस्था की जानकारी पहले भी सार्वजनिक की जा चुकी है।
    त्योहारों पर जाम से निपटने के लिए पुलिस का ‘त्रिनेत्र’ प्लान त्योहारी सीजन में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग शहर के बाजारों में पहुंचते हैं। इससे मुख्य सड़कों, संकरे मार्गों और व्यापारिक क्षेत्रों में वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना रहती है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने तीन आधुनिक तकनीकों को एक साथ इस्तेमाल करने की रणनीति तैयार की है। इसमें इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS), गूगल मैप्स का रियल-टाइम ट्रैफिक डेटा और ड्रोन कैमरे शामिल हैं। इन तीनों माध्यमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर कंट्रोल रूम शहर के विभिन्न हिस्सों में यातायात की स्थिति पर नजर रखेगा और जरूरत पड़ने पर संबंधित टीमों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देगा।
    गूगल मैप्स पर रेड पैच दिखते ही अलर्ट होगी पुलिस यातायात पुलिस की तकनीकी टीम गूगल मैप्स के लाइव ट्रैफिक डेटा की सहायता से सड़कों पर वाहनों के दबाव की निगरानी करेगी। जहां ट्रैफिक धीमा होगा या सड़क पर वाहनों की लंबी कतार बनेगी, वहां मैप पर दिखाई देने वाले रेड और येलो कंजेशन पैच के आधार पर स्थिति का आकलन किया जाएगा। किसी सड़क पर अत्यधिक दबाव या बॉटलनेक दिखाई देने पर कंट्रोल रूम वायरलेस सिस्टम के माध्यम से नजदीकी सेक्टर प्रभारी, पेट्रोलिंग टीम और QRT को सूचना देगा। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर वाहनों को व्यवस्थित करने और यातायात सामान्य करने की कार्रवाई करेगी।
    गलत पार्किंग पर कार्रवाई त्योहारों के दौरान प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों और संकरे बाजारों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। ड्रोन की मदद से पुलिस ऊपर से यह देख सकेगी कि किस मार्ग पर यातायात बाधित हो रहा है और किन स्थानों पर वाहन गलत तरीके से खड़े किए गए हैं। विशेष रूप से नो-पार्किंग क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर खड़े वाहनों की पहचान की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर क्रेन की सहायता से ऐसे वाहनों को सड़क से हटवाया जाएगा, जिससे यातायात बाधित न हो।
    आरोपी गिरफ्तार प्रमुख बाजारों और चौराहों पर अतिरिक्त जवान तैनात यातायात पुलिस ने त्योहारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रमुख बाजारों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की व्यवस्था की है। व्यस्त चौराहों, संकरे मार्गों और व्यापारिक क्षेत्रों में यातायात जवान वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करेंगे। इसके अलावा खराब वाहनों को सड़क से तत्काल हटाने के लिए क्रेन और पेट्रोलिंग वाहनों को भी सक्रिय रखा जाएगा। पुलिस का उद्देश्य अचानक उत्पन्न होने वाली जाम की स्थिति को जल्द नियंत्रित करना और लोगों को आवागमन में राहत देना है। जाम में फंसने पर इस नंबर पर करें कॉल रायपुर यातायात पुलिस हेल्पलाइन- 9479210632 सड़क पर जाम, यातायात बाधा या ट्रैफिक संबंधी सहायता के लिए इस नंबर पर सूचना दें। स्थान और समस्या का विवरण बताने से पुलिस को संबंधित टीम भेजने में सुविधा होगी। यातायात पुलिस का कहना है कि नागरिकों की सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम संबंधित क्षेत्र की पेट्रोलिंग टीम को अलर्ट करेगा। इससे जाम की स्थिति को जल्द नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। चालकों से पुलिस की विशेष अपील यातायात पुलिस ने दुकानदारों, व्यापारियों और खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने वाले लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। दुकानों के सामने और मुख्य मार्गों पर वाहन खड़े कर यातायात में अवरोध पैदा न करें। इसके अलावा वाहन चालकों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है। पुलिस की यह हाईटेक निगरानी व्यवस्था जाम की पहचान करने, त्वरित कार्रवाई करने और शहर में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने में मददगार हो सकती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में ‘पीएम आवास’ पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

    October 28, 2026

     श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ, जशपुर जिले के 194 श्रद्धालु 16वें चरण में अयोध्या रवाना

    October 28, 2026

    मुख्यमंत्री साय से भारतीय वायु सेना की टीम ने की मुलाकात

    October 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202032
    Don't Miss

    सरगुजावासियों को बड़ी सौगात! अंबिकापुर से हैदराबाद तक हवाई सेवा शुरू

    By Publicuwatch AutherOctober 28, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। हफ्ते में 3 दिन उड़ेगा विमान अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लोगों…

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से श्रीमती रेखा बारीक को मिली आर्थिक सहायता, योजना से गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार और माँ-बच्चे के पोषण में मिली मदद

    October 28, 2026

    जनदर्शन में संवेदनशील पहल: पांच मिनट में बुजुर्ग चोवा राम को मिला श्रवण यंत्र, लौट आई सुनने की उम्मीद

    October 28, 2026

    24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण का केंद्र

    October 28, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सरगुजावासियों को बड़ी सौगात! अंबिकापुर से हैदराबाद तक हवाई सेवा शुरू

    October 28, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से श्रीमती रेखा बारीक को मिली आर्थिक सहायता, योजना से गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार और माँ-बच्चे के पोषण में मिली मदद

    October 28, 2026

    जनदर्शन में संवेदनशील पहल: पांच मिनट में बुजुर्ग चोवा राम को मिला श्रवण यंत्र, लौट आई सुनने की उम्मीद

    October 28, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.