Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
- मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर 6 करोड़ 60 लाख की अनुमानित लागत के 67 निर्माण कार्यों की स्वीकृति
- कवर्धा विधायक विजय शर्मा के सख्त रूख के बीच कबीरधाम में कार्रवाई जारी, अब तक तीन ठेकेदारों पर दर्ज हुई एफआईआर
- बस्तर दशहरा सामाजिक समरसता, सामूहिक आस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना
- केल्हारी बस दुर्घटना में घायल लोगों का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जाना कुशलक्षेम
- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
- आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट पर उड़ानों के रद्द होने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रही. क्रू स्टाफ और पायलटों की कमी से इंडिगो की दिल्ली की 5, मुंबई की 3, गोवा, इंदौर, कोलकाता समेत अप-डाउन 20 उड़ानों को रद्द कर दिया गया. इसके चलते यात्री सुबह 6 से रात तक परेशान हुए और उन्होंने हंगामा किया. फ्लाइट्स रद्द होने से 7 हजार से ज्यादा यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी. दिल्ली और मुंबई जाने वाले दर्जनों यात्री ऐसे थे, जिन्हें विदेश की फ्लाइट पकड़नी थी. उड़ानों के रद्द होने से एयरपोर्ट पर सुबह से तनाव की स्थिति…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने आगामी श्री रामकथा कार्यक्रम हेतु तैयार किए गए पोस्टर एवं कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि श्री रामकथा का आयोजन 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक दुर्ग जिले के जामुल नगर में किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को इस पावन आयोजन में सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के सदस्यों…
publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी के साथ ही जमीन पर मजबूत पकड़ दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। आज राजीव भवन में जिला अध्यक्षों की पहली बैठक रखी गई है। प्रदेशभर के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। हाल ही में पार्टी ने 41 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। नए नेतृत्व को संगठनात्मक दिशा और कामकाज की रणनीति समझाने के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य रखा गया है। बैठक के बाद जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग होगी। इसका निर्णय भी कल होने वाली बैठक में लिया जाएगा। ट्रेनिंग दो चरणों में होगी। पहला राजनीतिक और…
publicuwatch24.-बलरामपुर। जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नशे में धुत ट्रैक्टर चालक गाड़ी चलाते हुए सो गया, इस दौरान 9 साल के बच्चे ने ट्रैक्टर का स्टेयरिंग संभाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला पीएनबी बैंक मार्ग का है। चालक की लापरवाही से कोई भी अनहोनी हो सकती थी। मासूम बच्चे ने सूझबूझ दिखाते हुए स्टेयरिंग संभाला। इस घटना का राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि चालक पूरी तरह बेहोश था। व्यस्त चांदो मार्ग पर पुलिस की लापरवाही पर भी…
publicuwatch24.-रायपुर। अदाणी फाउंडेशन, रायगढ़ ने प्रगतिशील किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से रायपुर स्थित सीबी नर्सरी में आयोजित सीबी क्रॉप शो 2025 के दौरान एक कृषक अवलोकन दौरा (Farmer Exposure Visit) सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह दौरा चावड़ा बाग, नंदनवन रोड, चंदनई, टाटीबंध, रायपुर में आयोजित हुआ, जिसमें फाउंडेशन के स्टाफ के साथ लगभग 23 किसानों ने भाग लिया। इस शो में 280 से अधिक हाईब्रिड किस्मों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें 30 से अधिक सब्ज़ियों की किस्में शामिल थीं। साथ ही 90 से अधिक अग्रणी कृषि कंपनियों ने उन्नत बीज, खाद, जैविक एवं रासायनिक दवाइयाँ…
publicuwatch24.-भिलाई। दुर्ग जिले में भी सुदखोरी के एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां सुदखोरी का एक पूरा गैंग काम कर रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र का है, जहां एक सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी से जबरन 10 लाख रुपये की वसूली की गई है। प्रार्थी ने 3 लाख रुपए उधार लिए थे, लेकिन इसके बाद सुदखोरों ने उनसे 10 लाख रुपए से ज्यादा पैसे वसूले और लगातार पैसों की डिमांड कर रहे थे। प्रार्थी ने थाना भिलाई भट्ठी में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उसने घरेलू जरूरतों के लिए प्रदीप नायक…
publicuwatch24.-रायपुर। निपनिया-भाटापारा सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग काम 6 और 7 दिसंबर को किया जाएगा। करीब 36 घंटे काम होगा। इसकी वजह से 6 और 7 दिसंबर को रायपुर-इतवारी समेत 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। जारी आदेश के अनुसार 68728 रायपुर-बिलासपुर, 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड, 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर, 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू ट्रेन, 58203 कोरबा-रायपुर, 58204 रायपुर- कोरबा, 58205 रायपुर- इतवारी, 58206 इतवारी-रायपुर, 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू ट्रेन 6 और 7 को नहीं चलेगी। इसी तरह 68745 गेवरा रोड -रायपुर मेमू पैसेंजर 7 और 8 को रद्द रहेगी। इसी तरह 6 और 7 दिसंबर 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा और 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर तक…
publicuwatch24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सल्का और ग्राम बन्ना स्थित धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने खरीद व्यवस्था, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, तौल मशीनों, मापक उपकरणों और धान उपार्जन से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने केंद्र में उपस्थित किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी सुझाव और जरूरतों के बारे में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि शासन की ओर से की गई व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं तथा उन्हें धान बेचने…
publicuwatch24.-रायपुर। अखिल भारतीय मृदा परीक्षण एवं फसल अनुक्रिया परियोजना, मृदा विज्ञान विभाग, कृषि महाविद्यालय, रायपुर द्वारा विश्व मृदा दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम नकटी, धरमपुरा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व मृदा दिवस की थीम “स्वस्थ शहरों के लिए स्वस्थ मिट्टी” थी जिसके माध्यम से किसानों, ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को मृदा स्वास्थ्य, संरक्षण तथा सतत कृषि के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. गौरव कुमार जाटव और डॉ. विवेक कुमार सिंघल द्वारा मिट्टी परीक्षण किट के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण से हुई। उन्होंने प्रतिभागियों को मिट्टी के नमूने एकत्रित करने की…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ पहुंचे, जहाँ उन्होंने अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के समक्ष प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने गुरुपीठ में विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री साय ने अघोरेश्वर अवधूत जी के कृपापात्र शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी से आशीर्वाद ग्रहण किया और कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आध्यात्मिक स्पर्श सदैव ऊर्जा, प्रेरणा और सकारात्मकता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन ही समाज को सही दिशा देता है और…