publicuwatch24.-बलरामपुर। जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नशे में धुत ट्रैक्टर चालक गाड़ी चलाते हुए सो गया, इस दौरान 9 साल के बच्चे ने ट्रैक्टर का स्टेयरिंग संभाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला पीएनबी बैंक मार्ग का है। चालक की लापरवाही से कोई भी अनहोनी हो सकती थी। मासूम बच्चे ने सूझबूझ दिखाते हुए स्टेयरिंग संभाला। इस घटना का राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि चालक पूरी तरह बेहोश था। व्यस्त चांदो मार्ग पर पुलिस की लापरवाही पर भी लोग सवाल उठा रहे। स्थानीय लोगों ने चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Trending
- रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से की भेंट
- एशियन गेम्स में संजू देवी का स्वर्णिम कमाल, डिप्टी CM अरुण साव ने वीडियो कॉल कर दी बधाई
- एशियन गेम्स में अभय सिंह का शानदार प्रदर्शन, स्क्वैश में भारत को दिलाया रजत पदक
- सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान : जशपुर में वॉकथॉन के जरिए गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश
- बस्तर के डोंगाघाट में बाढ़ में फंसे 18 लोगों को वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया
- सेवा संकल्प अभियान : धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ’आंगन मिलन’ का आयोजन
- विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान :पक्की छत से बदली जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों के सपनों को दिया आकार
- बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
Sunday, September 27
