publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट पर उड़ानों के रद्द होने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रही. क्रू स्टाफ और पायलटों की कमी से इंडिगो की दिल्ली की 5, मुंबई की 3, गोवा, इंदौर, कोलकाता समेत अप-डाउन 20 उड़ानों को रद्द कर दिया गया. इसके चलते यात्री सुबह 6 से रात तक परेशान हुए और उन्होंने हंगामा किया. फ्लाइट्स रद्द होने से 7 हजार से ज्यादा यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी. दिल्ली और मुंबई जाने वाले दर्जनों यात्री ऐसे थे, जिन्हें विदेश की फ्लाइट पकड़नी थी. उड़ानों के रद्द होने से एयरपोर्ट पर सुबह से तनाव की स्थिति बनी रही. लोगों की इंडिगो के स्टाफ से बहस होती रही. कई बार तो काउंटर पर धक्का-मुक्की तक की नौबत आई. रायपुर से हैदराबाद, चेन्नई जाने वाले 100 से ज्यादा यात्री ऐसे थे, जो विमान के इंतजार में 24 घंटे से एयरपोर्ट पर ही रुके हैं. उनमें सें किसी भी यात्री को ई-मेल या एसएमएस से सूचना नहीं मिली. एयरपोर्ट पर रुकने के बावजूद यात्री को न कमरा दिया गया और न ही उन्हें खाना दिया गया. उन्हें चाय, पानी, नाश्ता सब खरीदना पड़ा.
जयपुर में शादी समारोह के लिए जा रहा एक पूरा बैंड ग्रुप सुबह 6 बजे से एयरपोर्ट पर बैठा है. कलाकारों ने गुस्से में कहा, हम शादी में बैंड बजाने जा रहे थे, लेकिन इंडिगो ने एयरपोर्ट पर ही हमारा बैंड बजा दिया. किसी की शादी एक बार होती है, उसका अपना थीम होता है. इन लोगों ने सपनों पर पानी फेर दिया. हमारा एक नहीं, दो-दो प्रोग्राम थे. छह महीने पहले बुकिंग की थी. लाखों रुपए का नुकसान हो गया. इसकी भरपाई कौन करेगा? कोई जवाब देने वाला नहीं है, बस कैंसिल-कैंसिल बोलकर टाल रहे हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन
- पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा
- चिरायु योजना से जन्मजात समस्या से मिली राहत, तीन बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
- छत्तीसगढ़ के ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय पहचान, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को SKOCH गोल्ड अवार्ड
- मिट्टी से समृद्धि की ओर : ‘बिहान’ से मिली उड़ान, हेमलता पटेल ने लिखी महिला सशक्तिकरण की नई इबारत
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर बस्तर में राहत-बचाव और स्वास्थ्य सेवाएं तेज
- चिरायु योजना ने बदली बस्तर की मासूम परिक्रमा की जिंदगी, अब सुनती है आवाजें और स्कूल में सीख रही नई बातें
- जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर, अकलासरई के सुरेश प्रसाद ने तैयार किया बेहतर कल
Saturday, September 26
