Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
- मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर 6 करोड़ 60 लाख की अनुमानित लागत के 67 निर्माण कार्यों की स्वीकृति
- कवर्धा विधायक विजय शर्मा के सख्त रूख के बीच कबीरधाम में कार्रवाई जारी, अब तक तीन ठेकेदारों पर दर्ज हुई एफआईआर
- बस्तर दशहरा सामाजिक समरसता, सामूहिक आस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना
- केल्हारी बस दुर्घटना में घायल लोगों का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जाना कुशलक्षेम
- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
- आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
Author: Publicuwatch Auther
नियद नेल्ला नार योजना ने बदली तस्वीर: कोंडापल्ली में जीवन हुआ आसान publicuwatch24.-रायपुर। दूरसंचार, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएँ जहाँ देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य जीवन का आधार बन चुकी हैं, वहीं बस्तर संभाग के कुछ सुदूर वनांचलों ने दशकों तक इन सुविधाओं को कभी देखा ही नहीं था। ऐसे ही एक इलाके, बीजापुर जिले के ग्राम कोंडापल्ली, में अभूतपूर्व उत्सव का माहौल देखने को मिला जब गाँव में पहली बार मोबाइल नेटवर्क आया। कोंडापल्ली तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित एक घना वनांचल है, जहाँ वर्षों से सड़क, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं थीं।…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिले में खरीफ वर्ष 2025-26 की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पिछले तीन दिनों के भीतर अवैध धान भंडारण के सात नए प्रकरणों का खुलासा हुआ है, जिनमें कुल 7,290 क्विंटल धान जब्त किया गया है। जब्त धान की अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। अब तक प्रशासन द्वारा कुल 116 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाया गया है। शासन के निर्देशों के अनुरूप प्रदेशभर के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। इसका सकारात्मक परिणाम यह है कि किसान बिना किसी बाधा के सुगमता से अपना धान विक्रय कर पा रहे हैं। इसी क्रम में सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम मुडेसा निवासी किसान श्री मीना राम विश्वकर्मा ने धान खरीदी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने…
publicuwatch24.-रायपुर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शंकरगढ़ की होनहार छात्रा निहारिका नाग ने वह कर दिखाया है, जिसका सपना हर विद्यार्थी देखता है। साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाली यह बाल प्रतिभा आज अपने हुनर से न सिर्फ जिले का, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय मानचित्र पर रोशन किया है। मिट्टीकला में मिला नया आयाम शंकरगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा निहारिका नाग को एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के बाद अपनी मिट्टी कला सामर्थ्य को निखारने का सुनहरा अवसर मिला, जहां विद्यालय के बेहतर माहौल, उपलब्ध संसाधनों और विशेषज्ञों के प्रशिक्षण ने उनके सपनों को मजबूती दी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता…
publicuwatch24.-रायपुर। बिजली बिल की लगातार बढ़ती राशि पर प्रभावी नियंत्रण तथा लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्यवाही के लिए विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विगत दिवस बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के बरियो वितरण केंद्र में विशेष वसूली अभियान चलाया गया, जिसके तहत विभागीय टीम ने बड़ी कार्रवाई की। मुख्य अभियंता छत्तीसगढ विद्युत वितरण कंपनी अम्बिकापुर क्षेत्र श्री यशवंत शिलेदार के नेतृत्व में ,अधीक्षण अभियंता श्री के.एन. सिंह, कार्यपालन अभियंता बलरामपुर श्री प्रकाश अग्रवाल तथा जिले में पदस्थ सभी सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं की संयुक्त टीम सुबह 10:00 बजे ही बरियो पहुंची और बकायादारों के…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेशभर में धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से जारी है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में दुलदुला विकासखंड के ग्राम पंचायत कस्तूरा स्थित धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे ग्राम गिद्धादाड़ निवासी किसान श्री अरविंद नायक ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने हम किसानों के लिए खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। मैं यहां 50 बोरी धान लेकर आया हूं।…
publicuwatch24.-रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक असर अब ग्रामीण इलाकों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। धमतरी जिला के नगरी विकासखंड के सहकारी समितियों में इस वर्ष की धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए राहतभरी साबित हो रही है। इसी का प्रमाण ग्राम सांखरा के किसान श्री तुकाराम साहू की सफलता है, जिन्होंने धान विक्रय से मिली आय से अपने परिवार के लिए नया घर बनवाया और अब इस वर्ष प्राप्त होने वाली राशि से घर की प्लास्टरिंग व फिनिशिंग कार्य…
वित्तीय वर्ष 2025-26 के स्वीकृत कार्यों की प्रगति कार्योत्तर स्वीकृति एवं नई कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा शासी परिषद की बैठक में डीएमएफ राशि व्यय के नए नियमों की दी गई जानकारी publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, आबकारी, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की शासी परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान स्वीकृत कार्यों की प्रगति, किए गए कार्यों की कार्योत्तर स्वीकृति तथा आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना को अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद…
publicuwatch24.-कोरबा। स्थानीय बेरोजगारों को निजी कंपनी में रोजगार देने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने 6 दिसंबर की सुबह आंदोलन किया। प्रदर्शन शुरू होते ही पुलिस ने हस्तक्षेप कर एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। यह मामला एसईसीएल खदान में कार्यरत नीलकंठ कंपनी से जुड़ा है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर कुसमुंडा थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। संगठन के सदस्य एक कंपनी का गेट जाम करने पहुंचे थे, लेकिन पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्यों ने आरोप लगाया कि…
publicuwatch24.-रायपुर। आज प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव बसव राजू एस ने रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप, छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण सूडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुष्यंत रायस्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के अतिरिक्त संचालक पुलक भट्टाचार्य, मुख्य अभियंता राजेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता सुनील सिंह, नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े, पी. राजेश नायडू, इमरान खान, जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, अंशुल शर्मा जूनियर,आशीष शुक्ला, सहायक अभियंता योगेश कडु और छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण…