publicuwatch24.-रायपुर। आज प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव बसव राजू एस ने रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप, छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण सूडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुष्यंत रायस्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के अतिरिक्त संचालक पुलक भट्टाचार्य, मुख्य अभियंता राजेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता सुनील सिंह, नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े, पी. राजेश नायडू, इमरान खान, जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, अंशुल शर्मा जूनियर,आशीष शुक्ला, सहायक अभियंता योगेश कडु और छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण सूडा, नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय, रायपुर नगर पालिक निगम के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सरोना डंपिंग यार्ड, चन्दनडीह एसटीपी और गजराजबांधा तालाब बोरियाखुर्द का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और स्थल समीक्षा कर आवश्यक निर्देश अधिकारियो को दिए.
नगरीय प्रशासन एवं विकास सचिव ने सरोना डंपिंग यार्ड में प्रगतिरत कचरे का रेमीडीयेशन कार्य को तत्काल गतिमान करते हुए तेजी से कचरा उठवाना सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया. नगरीय प्रशासन एवं विकास सचिव ने 75 एमएलडी क्षमता वाले चंदनडीह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी का निरीक्षण कर उसका संचालन और अधिक बेहतर तरीके से करवाने के निर्देश दिए हैँ. बोरियाखुर्द में गजराजबाँधा तालाब के निरीक्षण के दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास सचिव ने अधिकारियों को तालाब को सुन्दर तरीके से विकसित कर उसका समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से संरक्षण और संवर्धन करवाने के निर्देश दिए.
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
