publicuwatch24.-रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक असर अब ग्रामीण इलाकों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। धमतरी जिला के नगरी विकासखंड के सहकारी समितियों में इस वर्ष की धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए राहतभरी साबित हो रही है। इसी का प्रमाण ग्राम सांखरा के किसान श्री तुकाराम साहू की सफलता है, जिन्होंने धान विक्रय से मिली आय से अपने परिवार के लिए नया घर बनवाया और अब इस वर्ष प्राप्त होने वाली राशि से घर की प्लास्टरिंग व फिनिशिंग कार्य करने की तैयारी में हैं।
किसान श्री तुकाराम साहू ने इस वर्ष 56 क्विंटल धान नगरी सहकारी समिति केंद्र में बेचा। वे बताते हैं कि पिछले वर्ष सरकार की समयबद्ध खरीदी एवं भुगतान व्यवस्था ने उनके आर्थिक हालात को मजबूत किया। उसी आय ने उन्हें नया घर बनाने के लिए संबल दिया। श्री तुकाराम कहते हैं कि सरकार की पारदर्शी खरीदी व्यवस्था न होती, तो मेरा घर बनना मुश्किल था। समय पर हुई आय ने जीवन बदल दिया।
धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि इस बार बारदाना तुरंत उपलब्ध हो रहा है, तुलाई बिना किसी देरी के की जा रही है और केंद्र का पूरा स्टाफ सहयोगी एवं किसान-हितैषी व्यवहार कर रहा है। उनके अनुसार, खरीदी प्रक्रिया इतनी सरल और व्यवस्थित है कि किसी तरह की परेशानी नहीं आ रही।
नगरी विकासखंड के धान खरीदी केंद्रों की सुचारू कार्यप्रणाली ने किसानों का विश्वास शासन की कृषि नीतियों के प्रति और मजबूत किया है। ग्रामीण अंचल में ऐसी सफल कहानियाँ बता रही हैं कि सही दिशा में किए गए प्रयास किसानों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रहे हैं।
सरकार की किसान-उन्मुख नीतियाँ, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर भुगतान व्यवस्था किसानों की आर्थिक प्रगति का आधार बन रही हैं। श्री तुकाराम साहू जैसे किसान यह साबित कर रहे हैं कि सुविधा, संबल और मेहनत मिलकर सपनों को साकार कर सकती है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन
- पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा
- चिरायु योजना से जन्मजात समस्या से मिली राहत, तीन बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
- छत्तीसगढ़ के ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय पहचान, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को SKOCH गोल्ड अवार्ड
- मिट्टी से समृद्धि की ओर : ‘बिहान’ से मिली उड़ान, हेमलता पटेल ने लिखी महिला सशक्तिकरण की नई इबारत
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर बस्तर में राहत-बचाव और स्वास्थ्य सेवाएं तेज
- चिरायु योजना ने बदली बस्तर की मासूम परिक्रमा की जिंदगी, अब सुनती है आवाजें और स्कूल में सीख रही नई बातें
- जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर, अकलासरई के सुरेश प्रसाद ने तैयार किया बेहतर कल
Saturday, September 26
