Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Author: Publicuwatch Auther
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया शिविर का समापन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रति जताया आभार publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के निर्देशानुसार प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य की जांच व स्वास्थ्य जागरूकता हेतु आयोजित किये जा रहे शिविरों की कड़ी में कल बुधवार को कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय कोरबा द्वारा निगम कार्यालय साकेत में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर लगाया गया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने शिविर का समापन किया तथा मुख्यमंत्री श्री सायं व श्रम मंत्री श्री देवांगन के प्रति आभार व्यक्त…
publicuwatch24.-कोरबा। जिले से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक युवक ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और इसके बाद उसका सिर धड़ से अलग कर गांव में घूमता रहा। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। घटना ने पार की हैवानियत की हदें प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सालिक राम यादव ने पारिवारिक विवाद और कथित चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसने…
publicuwatch24.-रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। सप्ताह के भीतर तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त करने के बाद 22 अप्रैल को खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से तीन युवक बड़े-बड़े बैग में गांजा लेकर निकले हैं। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन द्वारा सड़क और रेल…
publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित जोगी के फिलहाल तुरंत सरेंडर पर छूट दी है, और सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने अमित जोगी की याचिका पर सुनवाई की। अमित जोगी को हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है, और 23 अप्रैल तक सरेंडर करने के आदेश दिए थे। अमित ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। प्रकरण पर गुरूवार को सुनवाई हुई, कोर्ट ने अमित जोगी को फिलहाल सरेंडर करने…
publicuwatch24.-तमिलनाडु। लोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हों रहे हैं। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। दोनों राज्यों में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदाताओं के बीच भारी उत्साह दिख रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से…
publicuwatch24.-तमिलनाडु विधानसभा के सभी 234 सदस्यों को चुनने के लिए आज (23 अप्रैल) राज्य में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। रजनीकांत, कमल हासन, थलपति विजय, श्रुति हासन, अजित कुमार जैसे कई सेलिब्रिटी अपना वोट डालने के लिए बाहर निकले। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसमें वे अपनी स्याही लगी उंगली से खुशी-खुशी पैपराज़ी के लिए पोज़ दे रहे हैं। नीचे दिए गए वीडियो देखें… थलपति विजय ने तमिलनाडु चुनाव 2026 में अपना वोट डाला बेशक कई सेलिब्रिटी ने अपना वोट डाला है, लेकिन यह चुनाव थलपति विजय के लिए बहुत ज़रूरी है। एक्टर से नेता बने…
publicuwatch24.-रायपुर। साय सरकार ने रेत खनन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, संगठित, पर्यावरण-संवेदनशील और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से व्यापक कदम उठाए हैं। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान राज्य में संचालित रेत खदानों की संख्या 300 से घटकर लगभग 100-150 रह गई थी, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हुए और अवैध खनन को बढ़ावा मिला। इस स्थिति से निपटने के लिए वर्तमान सरकार द्वारा खनिज नीति में सुधार कर रेत खनन की व्यवस्था को संगठित, नियंत्रित और जनहितकारी बनाया गया है। जब्त ट्रक रेत का अवैध परिवहन कर रहे थे वैध खदानों की संख्या में बढ़ोतरी वर्तमान में 200 रेत खदानें पर्यावरणीय स्वीकृति…
publicuwatch24.-सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार आगामी सुशासन तिहार के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्व तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में हल्का पटवारी एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित कर लिए गए आवेदन- कलेक्टर के निर्देशों के तहत आज जिले के विभिन्न तहसीलों में ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित कर नागरिकों से आवेदन लिए गए। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों…
publicuwatch24.-सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में आज खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, जिला विपणन अधिकारी, नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी तथा सहकारी समितियों के अधिकारी उपस्थित रहे। ई-केवाईसी कार्य में प्रगति पर जताई नाराजगी- बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में राशन कार्ड धारकों के ई-केवाईसी की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने ई-केवाईसी कार्य में अपेक्षित प्रगति न आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने माह…
publicuwatch24.-सूरजपुर। बाल विवाह मुक्त सूरजपुर की दिशा में जिला प्रशासन ने अक्षय तृतीया के मुहूर्त पर एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश पर पूरे जिले में प्रशासनिक अमले का उड़नदस्ता दल अक्षय तृतीया पर होने वाले विवाहों पर सतत नजर बनाए हुए था, जिसके परिणामस्वरूप जिले में कुल 10 बाल विवाह समय रहते रोके गए। बाल विवाह मुक्त सूरजपुर का संकल्प- कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने बाल विवाह मुक्त सूरजपुर बनाने के उद्देश्य से जिले के समस्त विकासखण्डों में उड़नदस्ता दल गठित किए थे। अक्षय तृतीया के अवसर पर विवाहों की सघन जाँच के…