publicuwatch24.-कोरबा। जिले से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक युवक ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और इसके बाद उसका सिर धड़ से अलग कर गांव में घूमता रहा। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है।
घटना ने पार की हैवानियत की हदें
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सालिक राम यादव ने पारिवारिक विवाद और कथित चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसने हत्या के बाद शव से सिर अलग कर लिया और कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। कुछ लोगों के अनुसार, वह सिर लेकर घर में बैठा रहा और लोगों को खुद ही वारदात की जानकारी देता रहा।
बच्चों के सामने टूटा परिवार
घटना के वक्त घर में बच्चों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है। आरोपी पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी का काम करता था और वहीं अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ रहता था। इस वारदात ने मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और सच्चाई सामने लाने की कोशिश जारी है।
इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। वायरल हो रहे वीडियो ने लोगों को और भी विचलित कर दिया है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
