publicuwatch24.-तमिलनाडु। लोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हों रहे हैं। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। दोनों राज्यों में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदाताओं के बीच भारी उत्साह दिख रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से सुबह 11 बजे तक के जारी आंकड़े के अनुसार पश्चिम बंगाल में 41.11 प्रतिशत और तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत वोटिंग हुआ है।
टीएमसी कार्यकर्ताओं और हुमायूं कबीर के बीच झड़प, एक्शन में चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने नाओदा में हुई घटना को लेकर जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और जिला चुनाव अधिकारी (DEO) से रिपोर्ट मांगी है। यह मामला आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई तनावपूर्ण स्थिति से जुड़ा है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा है कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट जल्द भेजी जाए, ताकि आगे आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
टीएमसी समर्थक और भाजपा उम्मीदवार के बीच तीखी बहस
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान सिलिगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी समर्थकों और भाजपा उम्मीदवार संकर घोष के समर्थकों के बीच बहस हो गई। यह घटना जगदीश चंद्र विद्यापीठ के बूथ नंबर 26/237 पर हुई, जहां दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई।”
मुर्शिदाबाद के नाओदा में देसी बम से हमला
मुर्शिदाबाद जिले के नाओदा इलाके में एक हिंसक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने मतदान से पहले देसी बम फेंके, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अभी और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
कोयंबटूर साउथ में चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर गड़बड़ी की आशंका- के अन्नामलाई
तमिलनाडु चुनाव 2026 के तहत कोयंबटूर में भाजपा नेता के अन्नामलाई ने कहा कि कोयंबटूर साउथ में चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर गड़बड़ी की आशंका है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया जारी रखी है और आज सभी दलों की जिम्मेदारी है कि वे आयोग का सहयोग करें।
अन्नामलाई ने लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आएं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 3–4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हुई है और पहले से तैयारी ठीक नहीं की गई। उन्होंने आगे कहा कि सभी राजनीतिक दल अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं, लेकिन अंतिम फैसला जनता के हाथ में है, जिसने पिछले 5 वर्षों में डीएमके सरकार का काम देखा है।
Trending
- पुलिस का मिडनाइट ऑपरेशन रायपुर में, हिस्ट्रीशीटरों और चाकूबाजों के घर पर दबिश दी
- अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
- CM साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की बड़ी सफलता: जिले में तीन जगहों पर बाल विवाह विफल, प्रशासन की तत्परता से बचा भविष्य
- उत्तर बस्तर कांकेर : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
- श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में ‘दिशा’ बैठक सम्पन्न, योजनाओं की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा
- राजनांदगांव में महिला नक्सली ने किया सरेंडर
- स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर,स्वरोजगार अपनाकर “लखपति दीदी” बनीं सम्पत्ति प्रजापति
Thursday, April 23
