Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। मुरिया परिवार की बदली जिंदगीछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में वनाधिकार पट्टा और प्रधानमंत्री आवास योजना ने एक मुरिया आदिवासी परिवार के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। ग्राम बेदरे के निवासी बोगाम भीमा के परिवार को शासन की इन दोहरी कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन मिला है। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का असर अब दूरस्थ और पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी साफ दिखाई दे रहा है। सुकमा जिले के ग्राम पंचायत सिलगेर के आश्रित गांव बेदरे में रहने वाले मुरिया जनजाति के बोगाम भीमा का परिवार…

Read More

publicuwatch24.-जगदलपुर। भारत रत्न और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बस्तर आगमन पर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी एवं विपिन दुबे सहित अन्य अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

Read More

लगभग 920 करोड़ रुपए का होगा संभावित भुगतान publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ और अन्य वन क्षेत्रों में तेंदूपत्ता को हरा सोना कहा जाता है, जो आदिवासियों और वनवासियों की आजीविका का मुख्य साधन है। हाल के नीतिगत बदलावों और सरकारी पहलों के कारण इन संग्राहकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस कार्य से प्रदेश के 13 लाख से अधिक संग्राहक परिवार जुड़े हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को लगभग 920 करोड़ रुपये का भुगतान होने का अनुमान है। हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार राज्य शासन द्वारा लघु वनोपज संग्राहकों, विशेषकर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। शहर में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग रोड-01 एवं रिंग रोड-02 की सीमा से शहर की ओर आने वाले 19 प्रवेश मार्गों से शहर के भीतर मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध प्रातः 05ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह प्रतिबंध 15 अप्रैल 2026 से प्रभावी हुआ जो 30 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगा। प्रतिबंधित प्रवेश मार्गों में तेलीबांधा थाना के सामने चौक, कैनाल रोड प्रवेश…

Read More

publicuwatch24.-जांगीर-चांपा। जिले में खुद को बाबा बताकर महिला से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां 11 अप्रैल 2026 को एक 42 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। तीन दिन तक किया हैवानियत पीड़िता ने बताया कि 26 मार्च को आरोपी ने शारीरिक पीड़ा दूर करने का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ दिया और उसके बाद तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। वीडियो वायरल करने की देता था धमकी आरोप है कि…

Read More

publicuwatch24.-उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम में आज आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। 6 महीने के इंतजार के बाद जैसे ही बाबा केदार के कपाट खुले, पूरा धाम भक्ति के रंग में डूब गया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरी घाटी गूंज उठी। कपाट खुलने के इस खास मौके पर मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। इसी दौरान आसमान से फूलों की बारिश का दृश्य देखने को मिला, जिसने माहौल को और भी दिव्य बना दिया। श्रद्धालु इस अद्भुत…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। रायपुरा महादेवघाट में खारुन नदी के तट पर एक अज्ञात महिला की डेथ-बॉडी मिली हैं। मृत महिला सर पर चोट के निशान दिखाई दे रहा है जिससे आंशका जताई जा रही हैं कि महिला के सर पर भारी चीज से हमला किया गया है और अपराध छुपाने के लिए शव को यहां फेंक दिया गया है। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का। पुलिस मौके पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से मृतका के पहचान करने की कोशिश कर रही हैं। डीडी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की, जिसे लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने खड़गे के बयान का पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आतंकवादियों के निकट संपर्क में है. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आतंकवादियों के साथ डिनर करते थे. विधायक चंद्राकर ने तंज करते हुए नसीहत दी कि खड़गे की जीभ और दिमाग नियंत्रण में नहीं है, उन्हें संन्यास लेकर माला जपना चाहिए. \बस्तर में आज पहली बार भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के दौरे को लेकर अजय चंद्राकर का बयान…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। CM साय ने महान दार्शनिक रामानुजाचार्य की जयंती पर नमन किया। आगे सीएम साय ने कहा, उन्होंने अपने विचारों और सिद्धांतों के माध्यम से भक्ति, समानता और सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। उनका जीवन सदैव मानवता की सेवा, आध्यात्मिक चेतना और धर्म के वास्तविक स्वरूप को जन-जन तक पहुँचाने की प्रेरणा देता रहेगा।

Read More

publicuwatch24.-सुकमा। एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया जिले के विभिन्न ग्रामों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है। इस भर्ती के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद ग्राम उरसांगल (उरसांगल-02), चिमलीपेन्टा (तुमलपाड), तारलागुडा (बैनपल्ली), किस्टाराम (मंगलगुड़ा एवं बेदेपाड़-02) तथा करीगुण्डम (पालोड़ी) केंद्रों में रिक्त हैं। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के पद ग्राम ताडमेटला (ताडमेटला-02), सिलगेर (सिलगेर-02), भेज्जी (ओन्देरपारा), करीगुण्डम (फेसलपाड़), गोलापल्ली (तुमाबंगू), पेंटापाड़ (एन्टापाड़-01) तथा टेटराई (कसलपाड़) केंद्रों में रिक्त हैं। इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार दिनांक…

Read More