Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपणजशपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने अपने जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस परिसर में विकसित मातृत्व वन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत अपनी माता के सम्मान में लक्ष्मीतरु का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह माताओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और संवेदनाओं को प्रकृति संरक्षण के साथ जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक…

Read More

publicuwatch24.-सक्ती। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में पति-पत्नी हत्याकांड और लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों समेत लूट का माल खरीदने वाले एक सराफा व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है।जांच में यह भी सामने आया है कि यही दोनों आरोपी वर्ष 2024 में मुक्ता गांव में हुए चर्चित डबल मर्डर केस में भी शामिल थे। जानकारी के अनुसार, 2 और 3 जून 2026 की दरमियानी रात सेंदुरस गांव में घर के बरामदे में सो रहे पुरुषोत्तम खुंटे और उनकी पत्नी गुहारिन बाई खुंटे की लोहे की रॉड से हमला कर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने राज्य के विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति तथा वहां उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल ने विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर देते हुए संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनके लिए आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने पर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। आधुनिक कृषि तकनीकों ने अब ग्रामीण खेती की तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है। इसका उदाहरण कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पिटेचुवा के किसान दुखा राम मरकाम हैं, जिन्होंने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग से अपनी खेती को अधिक उत्पादक और लाभकारी बना लिया है। करीब 15 एकड़ भूमि पर वर्षों से खेती कर रहे दुखा राम पिछले दो वर्षों से नैनो उर्वरकों का प्रयोग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इन उर्वरकों के उपयोग से पोषक तत्व सीधे पौधों तक पहुंचते हैं, जिससे फसल की वृद्धि अधिक बेहतर होती है और उत्पादन में…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। कभी पीन के पानी के लिए लंबा इंतजार करने वाला केतनपाल गांव आज घर-घर शुद्ध पेयजल की सुविधा से जुड़ चुका है। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कोमपल्ली के आश्रित ग्राम केतनपाल में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में पहले पेयजल के लिए 14 हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता था। गर्मी हो या बरसात, ग्रामीणों को पानी भरने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। जल जीवन…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। एमसीबी जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत खनिज विभाग ने नागपुर रेलवे स्टेशन के समीप संचालित एक मिक्सिंग प्लांट पर छापामार कार्रवाई कर प्लांट परिसर में बड़ी मात्रा में रेत का भंडारण का मामला पकड़ा है। अधिकारियों ने संचालक से रेत के भंडारण और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज तथा ट्रांजिट पास प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह मौके पर आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सका। खनिज विभाग के अनुसार, बिना वैध दस्तावेजों के रेत का भंडारण खनिज नियमों का उल्लंघन है। मामले में संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह को उनकी 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी । मुख्यमंत्री साय ने डॉ. रमन सिंह एवं श्रीमती वीणा सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय दाम्पत्य जीवन की मंगलकामना की है।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अरुण कुमार पांडे, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री सम्बित मिश्रा, मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त मणिवासगन एस तथा रायपुर वन मंडल के डीएफओ श्री लोकनाथ पटेल ने मुलाकात की । इस दौरान राज्यपाल ने शहर और नया रायपुर में लगाए गए वृक्षों के संरक्षण एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया है। राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पौधे लगाने के बाद उनकी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल अत्यावश्यक…

Read More

प्रोजेक्ट के लांच होने के बाद डिमांड कम होने के बजाय बढ़ गई, दो साल में पचास टैंकर से बढ़कर 75 टेंकर तक हो रही खपत publicuwatch24.-राजनांदगांव। चार साल पहले राजनांदगांव नगर निगम द्वारा करीब 230 करोड़ रुपए खर्च कर शहर के 51 वार्डों में नई पाइप लाइन का विस्तार किया गया था। उम्मीद थी कि मिशन का कार्य होने के बाद पेयजल में काफी हद तक जीत मिल जाएगी। लेकिन उल्टा टैंकरों से वार्डो में पहले से ज्यादा डिमांड होने लगी है। हालात यह है कि सिर्फ डीजल में ही रोज 25 हजार रुपए राशि फूंकी जा रही है।…

Read More

सुशासन तिहार 2026 ने बदली जिंदगी, अब अपने दम पर बढ़ा रहे रोजगार और आय publicuwatch24.-रायपुर। बैटरी चलित ट्राइसाइकिल बनी पुरोचन के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की नई राहजीवन में कुछ छोटे दिखने वाले सहारे किसी व्यक्ति के लिए बड़े बदलाव का कारण बन जाते हैं। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम पद्दा टोला निवासी 35 वर्षीय श्री पुरोचन साहू की कहानी भी ऐसे ही बदलाव की मिसाल है। 75 प्रतिशत दिव्यांगता के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और मेहनत के बल पर अपना जीवनयापन करते रहे, लेकिन आवागमन की कठिनाइयां उनके सपनों के रास्ते में बड़ी बाधा बनी हुई थीं।…

Read More