publicuwatch24.-रायपुर। प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपणजशपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने अपने जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस परिसर में विकसित मातृत्व वन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत अपनी माता के सम्मान में लक्ष्मीतरु का पौधा रोपित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह माताओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और संवेदनाओं को प्रकृति संरक्षण के साथ जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भावनात्मक एवं सामाजिक मूल्यों को भी मजबूती मिलेगी।
प्रभारी सचिव ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यह अभियान समाज में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ परिवार एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करता है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार, एसडीओ वन विभाग श्री करण सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि जशपुर स्थित सर्किट हाउस परिसर में लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित मातृत्व वन पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संवेदनाओं के समन्वय का एक अनूठा उदाहरण बनकर उभर रहा है। इस परिसर में अब तक 400 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जा चुका है, जो आने वाले समय में हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ जन-जागरूकता का भी महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से जशपुर जिले में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा मिल रहा है तथा लोगों को प्रकृति और मातृत्व के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने किया निरीक्षण
- प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण
- डबल ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लूट के लिए की थी पति-पत्नी की हत्या, दो आरोपी समेत सराफा व्यापारी गिरफ्तार
- विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका
- नैनो उर्वरकों से बदली खेती की तस्वीर-किसान दुखा राम मरकाम
- केतनपाल में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- अवैध रेत भंडारण का मामले में मिक्सर प्लांट संचालक को नोटिस
- 47 वर्षों का अटूट साथ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को दी वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं
Wednesday, June 10
