publicuwatch24.-सक्ती। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में पति-पत्नी हत्याकांड और लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों समेत लूट का माल खरीदने वाले एक सराफा व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है।जांच में यह भी सामने आया है कि यही दोनों आरोपी वर्ष 2024 में मुक्ता गांव में हुए चर्चित डबल मर्डर केस में भी शामिल थे।
जानकारी के अनुसार, 2 और 3 जून 2026 की दरमियानी रात सेंदुरस गांव में घर के बरामदे में सो रहे पुरुषोत्तम खुंटे और उनकी पत्नी गुहारिन बाई खुंटे की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन भी गायब मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, एएसपी पंकज पटेल, एसडीओपी भुवनेश्वरी पैंकरा, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया।
ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मोबाइल टावर डंप, कॉल डिटेल और सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस आरोपी देवकुमार यादव तक पहुंची, जिसके पास से मृतक का मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपने साथी रूपचरण यादव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों आरोपी पंडरीपानी गांव के रहने वाले हैं। ,
लूट के आभूषण खरीदने पर कारोबारी गिरफ्तार
आरोपियों ने बताया कि मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर मृतक से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उन्होंने स्केल पट्टी से दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया और सो रहे दंपती के सिर व चेहरे पर लोहे की रॉड से कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने रूपचरण के घर से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, खून से सने कपड़े और 74 हजार रुपए बरामद किए। वहीं लूटे गए आभूषण जैजैपुर के खिलेश्वर ज्वेलर्स संचालक बाबूलाल साहू को 84 हजार रुपए में बेचे गए थे। पुलिस ने बाबूलाल साहू को भी गिरफ्तार कर आभूषण बरामद कर लिए हैं।
आरोपियों ने मुक्ता गांव में भी किया था डबल मर्डर
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से करीब 9 ग्राम सोने के आभूषण, 5 ग्राम गला हुआ सोना, 77 हजार रुपए नकद, बाइक और अन्य सामान जब्त किया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जून 2024 में मुक्ता गांव में मगनलाल गबेल और बुधवारा बाई गबेल की हत्या करना भी स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक पुराने विवाद के चलते दोनों ने घर में घुसकर लकड़ी से हमला कर दंपती की हत्या की थी और आभूषण लूट लिए थे। दोनों डबल ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाने पर बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने पूरी पुलिस टीम के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा की है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
Trending
- ’सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान से बस्तर में सेवा, समाधान और जनजागरूकता का संदेश’
- सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद से मजबूत हो रही जनभागीदारी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
- ’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’
- सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़-‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री श्री टंक राम वर्मा और श्री गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट
- सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका
- मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
- *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश*
- विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
Sunday, October 4
