publicuwatch24.-बलौदाबाजार। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत शनिवार को भाटापारा विकासखंड के ग्राम बोड़तरा मे सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया।रायपुर सांसद बृजमोहन ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मे विभिन्न योजनाओं के 3482 हितग्राहियों को सामग्री,चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने बोडतरा मे महतारी सदन निर्माण हेतु 20 लाख रुपए,अटल डिजिटल सेवा केन्द्र हेतु 7 लाख रुपए,बालिका शौचालय हेतु 5 लाख रुपए एवं 20 ग्राम पंचायतों मे 10-10 रुपए के कार्यों की स्वीकृति प्रदान की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण व योजनाओ का लाभ देने के लिये सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर मे प्राप्त होने वाले आवेदनों का गंभीरतापूर्वक औऱ समय पर निराकरण करें,जिन आवेदनों का निराकरण शिविर मे नहीं हो पा रहा है उसे 7 दिन के भीतर निराकरण करें। केन्द्र एवं राज्य सरकार जनकल्याण के अनेक योजना संचालित है जिनमे हर घर नल से जल, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन, किसान सम्मान निधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता एवं महिला सम्मान पर विशेष जोर दिया है। अब घर घर शौचालय का निर्माण हो रहा है।
मेगा हेल्थ कैम्प मे 452 लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच- स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प में 452 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया तथा 147 लोगों का लैब जांच किया गया वय वंदन अंतर्गत 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। कैम्प अंतर्गत 393 लोगों का बीपी एवं शुगर जाँच,87 लोगों का सिकल सेल जाँच किया गया।टीबी कार्यक्रम अंतर्गत 162 लोगों का एक्सरे किया गया।26 लोगों का फिजियोथेरिपी किया गया। इसके साथ ही बुजुर्गो को 85 चश्मा वितरण किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, कलेक्टर कुलदीप शर्मा,एसपी गौरव राय,पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, जनपद अध्यक्ष सविता अनंत,जिला अध्यक्ष आनंद यादव,सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल,एसडीएम श्यामा पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी -कर्मचारी एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।
Trending
- सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश
- मिट्टी की दीवारों से पक्के आशियाने तक: राजा राम के वर्षों पुराने सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया आकार
- सेवा सेतु शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
- धुंधली नजर से साफ दुनिया तक… चिरायु ने कृष्णा की जिंदगी में लौटाई उम्मीद
- सेवा ज्योति यात्रा 7 अक्टूबर को, 500 से अधिक लोग बाइक रैली में होंगे शामिल
- शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
- सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
- रक्तदान से जरूरतमंदों को मिलता है जीवन का संबल:मंत्री श्रीमती राजवाड़े
Monday, October 5
