Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश

    October 5, 2026

    मिट्टी की दीवारों से पक्के आशियाने तक: राजा राम के वर्षों पुराने सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया आकार

    October 5, 2026

    सेवा सेतु शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश
    • मिट्टी की दीवारों से पक्के आशियाने तक: राजा राम के वर्षों पुराने सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया आकार
    • सेवा सेतु शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
    • धुंधली नजर से साफ दुनिया तक… चिरायु ने कृष्णा की जिंदगी में लौटाई उम्मीद
    • सेवा ज्योति यात्रा 7 अक्टूबर को, 500 से अधिक लोग बाइक रैली में होंगे शामिल
    • शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
    • सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
    • रक्तदान से जरूरतमंदों को मिलता है जीवन का संबल:मंत्री श्रीमती राजवाड़े
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश

      October 5, 2026

      मिट्टी की दीवारों से पक्के आशियाने तक: राजा राम के वर्षों पुराने सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया आकार

      October 5, 2026

      धुंधली नजर से साफ दुनिया तक… चिरायु ने कृष्णा की जिंदगी में लौटाई उम्मीद

      October 5, 2026

      सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

      October 5, 2026

      रक्तदान से जरूरतमंदों को मिलता है जीवन का संबल:मंत्री श्रीमती राजवाड़े

      October 5, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » ’सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान से बस्तर में सेवा, समाधान और जनजागरूकता का संदेश’
    रायपुर

    ’सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान से बस्तर में सेवा, समाधान और जनजागरूकता का संदेश’

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 4, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    ’माड़पाल सेवा सेतु शिविर में सभी 310 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ’

    ’स्कूली बच्चों की ‘नमो सेवा गाथा’ बनी आकर्षण का केंद्र, नुक्कड़ नाटक से योजनाओं और बदलाव की कहानी पहुंची जन-जन तक’

    publicuwatch24.-रायपुर। सेवा संकल्प अभियान और सेवा सेतु अभियान के माध्यम से बस्तर में सेवा, स्वच्छता, जनजागरूकता और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की प्रभावी तस्वीर सामने आई है। बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर में एक ओर बस्तर फाइटर्स के 600 नव आरक्षकों ने वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा और श्रमदान का संदेश दिया, वहीं ग्राम पंचायत माड़पाल में आयोजित सेवा सेतु शिविर में प्राप्त सभी 310 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में स्कूली विद्यार्थियों की ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
    ’600 नव आरक्षकों ने संभाली स्वच्छता की कमान’
    ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ के तहत लालबाग स्थित पुलिस प्रशिक्षण शाला से स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई। बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने अधिकारियों, जवानों और नागरिकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने और इसके लिए व्यापक जनजागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर सांसद श्री कश्यप और सेनानी श्री एम.आर. मंडावी ने परिसर में पौधरोपण भी किया।
    इसके बाद सांसद श्री कश्यप के नेतृत्व में बस्तर फाइटर्स के 600 नव आरक्षकों ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ जगदलपुर के नया बस स्टैंड, ऐतिहासिक दलपत सागर, सिरहासार चौक और गंगामुण्डा सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सघन सफाई अभियान चलाया। जवानों के श्रमदान ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
    ’माड़पाल में 310 आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण’
    इसी क्रम में सेवा सेतु अभियान के तहत विकासखंड जगदलपुर की ग्राम पंचायत माड़पाल में आयोजित समाधान शिविर में सांसद श्री महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में प्राप्त सभी 310 आवेदनों का मौके पर शत-प्रतिशत निराकरण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई।
    सांसद कश्यप ने कहा कि सेवा सेतु अभियान शासन और जनता के बीच की दूरी को कम कर रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का ध्येय है। प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।
    शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। राजस्व विभाग द्वारा किसान किताब, कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा प्रमाण-पत्र और स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण हुए 2 आवासों की चाबियां भी हितग्राहियों को सौंपी गईं।
    ’‘नमो सेवा गाथा’ ने सहज अंदाज में पहुंचाया जनजागरूकता का संदेश’
    सेवा सेतु शिविर का विशेष आकर्षण स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ‘नमो सेवा गाथा’ रहा। विद्यार्थियों ने प्रभावी अभिनय के माध्यम से शासकीय योजनाओं, डिजिटल लेनदेन में यूपीआई की भूमिका और देश में आए विभिन्न बदलावों को सहज एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक में माओवाद की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण से जुड़े बदलावों को भी दर्शाया गया।
    नाट्य दल के लिए शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जगदलपुर और जगतू माहरा हायर सेकेंडरी स्कूल, जगदलपुर के लगभग 22 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। विद्यार्थियों को ‘बादल’कृबस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लैंग्वेजकृके प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। दल में एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य विद्यार्थी भी शामिल हैं।
    बाढ़ और मौसमी बीमारियों जैसी चुनौतियों के बावजूद विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ अपनी तैयारियां जारी रखीं। शिविर में उनकी प्रस्तुति की सांसद श्री महेश कश्यप, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सराहना की।
    इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पदलाम नाग, जनपद सदस्य श्रीमती सरकी मीना राव, जनपद पंचायत जगदलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बीरेंद्र बहादुर सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश

    October 5, 2026

    मिट्टी की दीवारों से पक्के आशियाने तक: राजा राम के वर्षों पुराने सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया आकार

    October 5, 2026

    धुंधली नजर से साफ दुनिया तक… चिरायु ने कृष्णा की जिंदगी में लौटाई उम्मीद

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    रायपुर

    सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश

    By Publicuwatch AutherOctober 5, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ ने आज भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में…

    मिट्टी की दीवारों से पक्के आशियाने तक: राजा राम के वर्षों पुराने सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया आकार

    October 5, 2026

    सेवा सेतु शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

    October 5, 2026

    धुंधली नजर से साफ दुनिया तक… चिरायु ने कृष्णा की जिंदगी में लौटाई उम्मीद

    October 5, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश

    October 5, 2026

    मिट्टी की दीवारों से पक्के आशियाने तक: राजा राम के वर्षों पुराने सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया आकार

    October 5, 2026

    सेवा सेतु शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

    October 5, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.