publicuwatch24.-रायपुर। कभी पीन के पानी के लिए लंबा इंतजार करने वाला केतनपाल गांव आज घर-घर शुद्ध पेयजल की सुविधा से जुड़ चुका है। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कोमपल्ली के आश्रित ग्राम केतनपाल में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है।
जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में पहले पेयजल के लिए 14 हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता था। गर्मी हो या बरसात, ग्रामीणों को पानी भरने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।
जल जीवन मिशन के तहत स्थापित 10 केएल क्षमता वाली चार सोलर आधारित जल संरचनाओं ने इस तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया। अब गांव के 109 परिवारों को घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
ग्रामवासी सोमलू कुडियम बताते हैं कि पहले पानी जुटाने में काफी समय और मेहनत लगती थी, लेकिन अब नल से पर्याप्त पानी मिलने से उनकी सबसे बड़ी चिंता खत्म हो गई है। योजना के संचालन और रखरखाव के लिए गांव के ही एक नल-जल मित्र को प्रशिक्षित किया गया है। वहीं ग्रामसभा के माध्यम से ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण किया गया तथा ग्रामीणों की सहमति से योजना के बेहतर संचालन के लिए प्रति परिवार 30 रुपये मासिक जलकर तय किया गया।
Trending
- डबल ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लूट के लिए की थी पति-पत्नी की हत्या, दो आरोपी समेत सराफा व्यापारी गिरफ्तार
- विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका
- नैनो उर्वरकों से बदली खेती की तस्वीर-किसान दुखा राम मरकाम
- केतनपाल में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- अवैध रेत भंडारण का मामले में मिक्सर प्लांट संचालक को नोटिस
- 47 वर्षों का अटूट साथ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को दी वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं
- पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल डेका
- संस्कारधानी का हाल! अमृत मिशन में 230 करोड़ खर्च के बाद भी डीजल में रोज फूंक रहे 25 हजार
Wednesday, June 10
