Author: Publicuwatch Auther

दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचायें किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलायें publicuwatch24.-रायपुर। मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की 102वीं एवं 103वीं संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मार्च 2026 और जून 2026 की तिमाहियों के दौरान राज्य में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन तथा केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को ग्रामीण तथा दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग नेटवर्क के विस्तार और सरकारी हितग्राही योजनाओं में वित्तीय…

Read More

चिरायु टीम की पहल से तीन बच्चों को मिला नया जीवन publicuwatch24.-रायपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच, बीमारियों की शीघ्र पहचान और उन्हें समय पर उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों ने तीन परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। धमतरी जिले की चिरायु टीम-बी मगरलोड की सतर्कता और तत्परता से जन्मजात हृदय रोग (Congenital Heart Disease–CHD) से पीड़ित तीन बच्चों की समय रहते पहचान हुई और उन्हें विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया गया। चिरायु टीम-बी मगरलोड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान केरिना कंवर (15 वर्ष),…

Read More

publicuwatch24.-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में इन दिनों भालुओं के आतंक से लोग दहशत में है। ताजा मामला अलबेलापारा वार्ड से सामने आया है, जहां दो भालू घर में घुसकर बाहर जाते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। सामने आया भालुओं का वीडियो सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दो भालू घर का मेन गेट पार करते हैं, जिन्हें कुत्तों का झुंड घेर लेता है। इसके बाद दोनों दुम दबाकर भाग जाते हैं। भालुओं के आतंक से दहशत में लोग बताया जा रहा है कि अलबेलापारा वार्ड में रोजाना भालू पहुंच रहे हैं और तोड़फोड़ करके उत्पात मचा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने एक बार चर्चा में हैं। अबकी बार उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) में वर्ष 2021 और 2022 में हुई पदोन्नति परीक्षाएं में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। ननकीराम कंवर ने पत्र में बताया कि राज्य कर निरीक्षक के 42 पदों के लिए दो सालों में परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 350 कर्मचारियों ने भाग लिया। लेकिन इस परीक्षा में विभागीय अधिकारियों ने जानबूझकर व्यापमं से सहयोग न लेते हुए…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर कबीरधाम जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन जिला मुख्यालय कवर्धा के आचार्य पंथ गृंधमुनि नाम साहब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण कर करेंगे। जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा कांकेर जिला मुख्यालय के नरहरदेव हाइयर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण करेंगे। मंत्री वर्मा परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट के बाद शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति तथा पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ एवं ‘मिशन स्पंदन’ के संयुक्त तत्वावधान में “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय (मेडिकल विंग) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने हाथ आगे बढ़ाकर जीवन भर नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ ली।ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा महाविद्यालय प्रशासन को अभियान में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल इस वर्ष मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। ज़िला प्रशासन द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे पुलिस ग्राउंड आमाखेरवा, मनेन्द्रगढ़ में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न होगा। मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम विवरण जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम की समय-सारणी इस प्रकार है: प्रातः 08:58 बजे: माननीय मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 09:00 बजे: राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण, सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09:07 बजे: मुख्य अतिथि द्वारा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। हरेली तिहार के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रधानमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी पर सियासत गरमा गई है। मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भूपेश बघेल पर तीखा निशाना साधते हुए उनके बयान को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल का दोहरा चरित्र भी सामने आ रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार है, जहां छात्रों के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राजधानी रायपुर में तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और तिरंगा फहराएंगे। समारोह से पहले आज पुलिस परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जा रही है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था से लेकर परेड और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 17 टोलियां परेड में होंगी शामिल इस बार स्वतंत्रता दिवस की परेड में कुल 17 टोलियां शामिल होंगी। इनमें BSF, CRPF, ITBP, CISF और SSB की…

Read More