publicuwatch24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राजधानी रायपुर में तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और तिरंगा फहराएंगे। समारोह से पहले आज पुलिस परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जा रही है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था से लेकर परेड और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
17 टोलियां परेड में होंगी शामिल
इस बार स्वतंत्रता दिवस की परेड में कुल 17 टोलियां शामिल होंगी। इनमें BSF, CRPF, ITBP, CISF और SSB की टुकड़ियां सलामी देंगी। खास बात यह है कि इस बार बिहार पुलिस की टोली भी परेड का हिस्सा बनेगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस की पुरुष और महिला टुकड़ियों के साथ जेल पुलिस की टुकड़ी भी कदमताल करेगी।
परेड में नगर सेना और NCC की टुकड़ियां भी शामिल रहेंगी। सभी टुकड़ियां फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक परेड का अभ्यास कर रही हैं।
घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड रहेंगे आकर्षण
स्वतंत्रता दिवस समारोह में घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। डॉग स्क्वायड की टीम अपने विशेष कौशल का प्रदर्शन करेगी। वहीं घुड़सवार दल की प्रस्तुति भी समारोह में मौजूद लोगों के लिए खास आकर्षण होगी।
IPS विमल कुमार पाठक संभालेंगे परेड की कमान
स्वतंत्रता दिवस परेड की कमान IPS विमल कुमार पाठक संभालेंगे। वहीं निशांत कुमार कुर्रे परेड कमांडर-2IC की जिम्मेदारी निभाएंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सभी टुकड़ियां परेड की बारीकियों और निर्धारित क्रम का अभ्यास कर रही हैं।
पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के साथ समारोह स्थल की अन्य तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। उद्देश्य है कि 15 अगस्त का मुख्य समारोह भव्य, व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से संपन्न हो।
Trending
- स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय कांकेर में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे ध्वजारोहण
- शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
- मनेन्द्रगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण
- ‘56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र…’ भूपेश बघेल के बयान पर सियासत: डिप्टी CM अरुण साव बोले- लोकतंत्र में ऐसी भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
- राजधानी में अंतिम दौर में पहुंची स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां, 17 टोलियां परेड में होंगी शामिल, आज फुल ड्रेस रिहर्सल, घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड रहेंगे आकर्षण
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा
- ‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन
Thursday, August 13
