Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Author: Publicuwatch Auther
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद, कहा – सफलता केवल डॉक्टर-इंजीनियर बनने तक सीमित नहीं, हर क्षेत्र में हैं आगे बढ़ने के अवसर आईआईएम, ट्रिपल आईटी सहित प्रतिष्ठित संस्थानों का विद्यार्थियों ने किया भ्रमण publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम उनके निवास कार्यालय में सरगुजा जिले के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी छात्र-छात्राओं ने सौजन्य मुलाकात की। अंबिकापुर क्षेत्र के सात शासकीय विद्यालयों के लगभग 50 विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री श्री साय ने आत्मीय संवाद किया और उनके अनुभव, रुचियों तथा भविष्य के सपनों के बारे में जाना। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए…
बस्तर तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक रैली से पहुंचे बस स्टैंड सुकमा publicuwatch24.-सुकमा। केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस’ पर आधारित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन आज जिला मुख्यालय के बस स्टैंड सुकमा में किया गया। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशानुसार लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप और दंतेवाड़ा विधायक चौतराम अटामी ने किया। छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ व अवलोकन करने के बाद मंत्री कश्यप ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी 14 अगस्त 1947…
*विकसित भारत निर्माण एवं बेहतर कैरियर हेतु युवाओं को किया प्रोत्साहित* publicuwatch24.-बलौदाबाजार। उच्च शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ द्वारा गुरुवार को जिला ऑडिटरियम बलौदाबाजार मे नशामुक्त विकसित भारत तथा नशामुक्त सशक्त युवा एवं संत रविदास जयंती अंतर्गत युवा नेतृत्व एवं कौशल विकास क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। वित्त मंत्री ओ. पी.चौधरी मुख्य वक्ता के तौर पर इस कार्यशाला मे शामिल हुए और युवाओं को प्रेरित करते हुए जीवन में आने वाली चुनौतियों. का डटकर सामना करने और अपने तय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री …
publicuwatch24.-कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा और परेड की सलामी ली जाएगी। साथ ही जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। कलेक्टर एवं एसपी ने आयोजन की अंतिम रिहर्सल का किया निरीक्षण स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन का अंतिम रिहर्सल गुरुवार को विकास नगर स्टेडियम में किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने तैयारियों का जायजा…
publicuwatch24.-रायपुर। कभी दुर्गम पहाड़ियों, घने जंगलों और नक्सल खौफ के बीच संकरी पगडंडियों तक सिमटा अबुझमाड़ अब विकास की मुख्यधारा से जुड़कर बदलाव की एक नई इबारत लिख रहा है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) की बदौलत दशकों का अंधेरा छंट रहा है और सुदूर जनजातीय अंचलों में नई उम्मीदों की बयार बहने लगी है। 299.60 लाख रुपए की लागत से बदली 3.20 किलोमीटर की तस्वीर नारायणपुर जिले के अत्यंत संवेदनशील एवं अति-दुर्गम अबुझमाड़ क्षेत्र में झारावाही से हत्लानार तक 3.200 किलोमीटर लंबी सर्वकालिक पक्की सड़क का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण…
बरसात के बाद अतिवृष्टि एवं बाढ़ से खराब हुए सड़कों-पुलों के निर्माण व सुधार सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश, टाइम-लाइन के अनुसार सभी निर्माण कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने कहा काम पूर्ण होने के 3 माह के भीतर सभी देयकों के भुगतान और प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश, कार्यक्रमों के बिलों के भुगतान एक माह में करने कहा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर publicuwatch24.-रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज दुर्ग परिक्षेत्र के सभी संभागों में निर्माणाधीन सड़कों और भवनों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर में…
publicuwatch24.-रायपुर। तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और बहुक्षेत्रीय समन्वय पर जोर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत गुरुवार को स्वास्थ्य भवन, नवा रायपुर में ‘सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003’ (कोटपा) के कड़े क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं श्री इंद्रजीत बर्मन ने की। कार्यशाला में मुंबई से पहुंचीं वाइटल स्ट्रैटजीज की मुख्य वक्ता डॉ. चंद्रावली मदान ने तंबाकू सेवन से होने…
publicuwatch24.-रायपुर। देश 80वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना रहा है। यह अवसर केवल स्वतंत्रता के गौरव का नहीं, बल्कि विकास की उस सतत् यात्रा का भी है, जिसने भारत के कृषि क्षेत्र को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में खेती-किसानी को केवल उत्पादन तक सीमित न रखकर उसे आधुनिक, पारदर्शी, तकनीक आधारित और किसान-केंद्रित बनाने का व्यापक अभियान चलाया है। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन तथा कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी के निर्देशन में कृषि विभाग ने किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान…
दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों के लिए शिक्षा और सुरक्षित आवागमन को बताया सरकार की प्राथमिकता publicuwatch24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री और भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवनंदनपुर (विश्रामपुर) में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिलें प्रदान कीं। इसके बाद उन्होंने विकासखंड भैयाथान के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दर्रीपारा में…
publicuwatch24.-महासमुंद। ग्राम सुअरमार निवासी विजय कुम्हार के घर में विगत 02 अगस्त को मकान निर्माण में जमीन की खुदाई के दौरान मिले निखात को आज कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को नियमानुसार सौंपा गया। मकान मालिक विजय कुम्हार ने अपने घर की खुदाई में मिले निखात (धातु) को जमा कराने के लिए आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ ग्राम सुअरमार के पूर्व सरपंच मूलचंद चंद्राकर तथा पूर्व माध्यमिक शाला कसेकेरा के प्रधान पाठक विजय शर्मा भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा निखात को सुरक्षित रूप से जमा कराया गया। निधि का वजन लगभग 1.70 ग्राम बताया गया है,…