Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Author: Publicuwatch Auther
सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीड़ितों और बलिदानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन, सांसद ने दिलाई तिरंगा एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ publicuwatch24.-रायपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एवं भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में आज भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। शहीद स्मारक, कचहरी चौक जांजगीर से पीएम स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जांजगीर तक निकली तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…
शीघ्र ही शुरू होगी मेडिकल कालेज अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिये कीमोथेरेपी की सुविधा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की उपस्थति में मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में स्वशासी समिति की बैठक संपन्न publicuwatch24.-रायपुर। रायगढ़ के स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आज छत्तीसगढ़ आरोग्य चिकित्सा शिक्षण एवं अनुसंधान समिति की साधारण सभा (स्वशासी समिति) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की। बैठक में वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित…
publicuwatch24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का उत्साह दिखाई दे रहा है। जिले की बिहान स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने अपने-अपने क्लस्टर और ग्राम पंचायतों में तिरंगा लहराकर अभियान में उत्साहपूर्ण सहभागिता निभाई। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का उद्घोष कर राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति का संदेश दिया। अभियान के प्रथम चरण में जशपुर जिले के सभी आठ विकासखंडों के 32 क्लस्टरों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विभिन्न क्लस्टरों में बड़ी संख्या में बिहान समूहों…
publicuwatch24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। जशपुर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दौड़ में स्कूली बच्चों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों के ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से जशपुर शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत एवं कलेक्टर रोहित व्यास ने जयस्तंभ चौक स्थित जिला अस्पताल परिसर से हरी झंडी दिखाकर…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान हिंसा और विस्थापन की त्रासदी झेलने वाले लाखों निर्दाेष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ’विभाजन देश के इतिहास की एक अत्यंत पीड़ादायक त्रासदी’ वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि 1947 का विभाजन भारत के इतिहास का एक अत्यंत दुखद अध्याय था। इस दौरान असंख्य लोगों ने अपनों को खोया और लाखों परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर बेघर होना पड़ा। यह वेदना देश की सामूहिक स्मृति में दर्ज है। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननायक, आदिवासी संस्कृति के रक्षक और घर वापसी अभियान के नायक श्रद्धेय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव जी ने अपना जीवन समाज सेवा, जनजातीय समुदायों के हितों और उनकी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए समर्पित किया। उन्होंने आदिवासी समाज के बीच जागरूकता और सामाजिक एकजुटता के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय जूदेव जी का व्यक्तित्व, संघर्षशीलता, राष्ट्रनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज रायपुर के 12 वर्षीय छात्र मास्टर दिव्यांश सुल्तानिया द्वारा लिखित पुस्तक ‘थॉट्स अबाउट गॉड’ का विमोचन किया। उन्होंने दिव्यांश के रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। दिव्यांश ने अपने दादा की प्रेरणा से इस पुस्तक की रचना की है। पुस्तक में एक युवा छात्र के दृष्टिकोण से ईश्वर और आध्यात्मिकता से जुड़े विचारों, सवालों और उसकी अपनी समझ को सहज रूप में प्रस्तुत किया गया है। कम उम्र में गंभीर और विचारपरक विषय पर पुस्तक लिखने के दिव्यांश के प्रयास को राज्यपाल ने सराहनीय बताया। इस अवसर…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धेय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रद्धेय दिलीप सिंह जूदेव जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित रहा। जनजातीय समाज के हितों की रक्षा, उनके स्वाभिमान और सामाजिक जागरण के लिए उन्होंने आजीवन कार्य किया। समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें जन-जन के…
भारतीय इतिहास, संस्कृति और साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने में डॉ. द्विवेदी का योगदान उल्लेखनीय: मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री साय ने शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया आत्मीय अभिनंदन publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता पद्मश्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने डॉ. द्विवेदी का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के बीच भारतीय इतिहास, संस्कृति, साहित्य तथा सिनेमा सहित विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय सिनेमा और टेलीविजन ने हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक…
publicuwatch24.-रायपुर। हर घर तिरंगा अभियान की धूम, बिहान समूह की महिलाओं ने फहराया तिरंगाहर घर तिरंगा अभियान के तहत जशपुर जिले में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की एक अद्भुत लहर देखने को मिल रही है। जिले के ग्रामीण अंचल में राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने की कमान बिहान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने संभाली है। महिलाओं ने अपने-अपने क्लस्टर और ग्राम पंचायतों में पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस अभियान की शानदार शुरुआत की। ’8 विकासखंडों के 32 क्लस्टरों की सक्रिय भागीदारी’ अभियान के पहले चरण में जशपुर जिले के सभी 8 विकासखंडों के 32 क्लस्टरों की महिलाओं ने…