publicuwatch24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का उत्साह दिखाई दे रहा है। जिले की बिहान स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने अपने-अपने क्लस्टर और ग्राम पंचायतों में तिरंगा लहराकर अभियान में उत्साहपूर्ण सहभागिता निभाई। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का उद्घोष कर राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति का संदेश दिया।
अभियान के प्रथम चरण में जशपुर जिले के सभी आठ विकासखंडों के 32 क्लस्टरों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विभिन्न क्लस्टरों में बड़ी संख्या में बिहान समूहों की महिलाएं एकत्रित हुईं और तिरंगा लहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सामूहिक भागीदारी ने हर घर तिरंगा अभियान को जन-अभियान का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जशपुर विकासखंड के घोलेंग क्लस्टर, कुनकुरी के नारायणपुर एवं बंदरचुआ क्लस्टर, पत्थलगांव के विभिन्न क्लस्टर, दुलदुला विकासखंड के सभी क्लस्टर, मनोरा के आस्था एवं सोनकियारी क्लस्टर, बगीचा विकासखंड की महिलाओं तथा फरसाबहार विकासखंड के सभी क्लस्टरों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक तिरंगा फहराया। इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से ग्रामीण क्षेत्रों में देशभक्ति का वातावरण निर्मित हुआ।
9 से 17 अगस्त तक संचालित हो रहा अभियान
जशपुर जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत बिहान स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अपने-अपने क्लस्टर और ग्राम पंचायतों में तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रगीत एवं ‘वंदे मातरम्’ के माध्यम से ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को मजबूत कर रही हैं।
राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी
बिहान की महिलाओं की यह सहभागिता केवल हर घर तिरंगा अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं की सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका को भी रेखांकित करती है। जिले के विभिन्न गांवों में तिरंगे के साथ महिलाओं की सामूहिक भागीदारी ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ की भावना को साकार कर रही है।
स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा उत्साहपूर्वक निभाई जा रही यह सहभागिता ग्रामीण क्षेत्रों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को नई ऊर्जा दे रही है तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जन-जन को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों और गौरव से जोड़ रही है।
Trending
- खामोशी से आवाजों की दुनिया में लौटा मयंक, चिरायु योजना ने बदली जिंदगी
- हर घर तिरंगा अभियान में महिलाओं की भागीदारी, स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार किए 10 हजार तिरंगे, डेढ़ लाख रुपये की आय
- मरुस्थल जैसी सूखी जिंदगी में बही हरियाली की बयार, सौर सुजला ने बदली अबूझमाड़ के किसानों की तकदीर
- तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश, जांजगीर-चांपा में उमड़ा जनसैलाब
- रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत/निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन
- हर घर तिरंगा से जशपुर के गांवों में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 32 क्लस्टरों में बिहान की महिलाओं ने लहराया तिरंगा
- वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा जशपुर, स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा जनसैलाब नशामुक्त भारत और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन के पीड़ितों को दी विनम्र श्रद्धांजलि
Friday, August 14
