Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर । बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से भर गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने हाथों में तिरंगा लेकर बाइक यात्रा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, उनके सम्मान में पौधारोपण किया और शहीद परिवारों से मुलाकात की। राष्ट्रीय एकता और विकास…

Read More

मुख्यमंत्री साय संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह में हुए शामिल 100 युवा कलाकारों की एक साथ लाइव बैंड प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र, देशभक्ति के गीतों ने बांधा समां publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर की शाम आज देशभक्ति के सुरों से गूंज उठी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह में प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से आए 100 युवा कलाकारों ने विभिन्न वाद्ययंत्रों के साथ एक साथ लाइव बैंड प्रस्तुति देकर देशभक्ति का अनुपम वातावरण निर्मित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समारोह में शामिल हुए और युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।…

Read More

जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश publicuwatch24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 2026 को जांजगीर-चांपा जिले में राष्ट्रप्रेम के साथ प्रकृति एवं जल संरक्षण के संदेश से जोड़ते हुए विशेष रूप से मनाया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त को अमृत सरोवरों के तट पर मनरेगा श्रमिकों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अमृत सरोवरों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के केंद्र के रूप में विकसित किया जा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सड़क हादसे में घायल हुए छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मुलाकातों का सिलसिला जारी है। इसी बीच आज भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस संबंध में छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर जानकारी साझा की। पार्टी ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम…

Read More

नस्ल सुधार और बेहतर प्रबंधन का कमाल, प्रतिदिन 40 लीटर दूध उत्पादन और 50 हजार रुपये तक मासिक कमाई publicuwatch24.-रायपुर। दृढ़ इच्छाशक्ति और शासकीय योजनाओं का सही संयोजन किसी भी साधारण प्रयास को बड़ी सफलता में बदल सकता है। धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम करगा निवासी श्री अंगेश्वर कुर्रे ने इस बात को साबित कर दिखाया है। पशुधन में नस्ल सुधार, वैज्ञानिक तकनीकों और बेहतर प्रबंधन को अपनाकर उन्होंने डेयरी व्यवसाय को न केवल अपनी आजीविका का सशक्त आधार बनाया, बल्कि आत्मनिर्भरता का एक नया मानक स्थापित किया है। *​कम उत्पादकता से उन्नत नस्ल की ओर बढ़ता कदम*…

Read More

मंत्री रामविचार नेताम की पहल से बलरामपुर-रामानुजगंज में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर हजारों यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत publicuwatch24.-रायपुर। आदिम जाति और कृषि मंत्री  रामविचार नेताम ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लोगों की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग को प्रमुखता से उठाते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आज सुबह दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मांग पत्र प्रेषित कर बलरामपुर जिला मुख्यालय में शीघ्र रेलवे रिजर्वेशन काउंटर प्रारंभ कराने का आग्रह किया है। मंत्री रामविचार नेताम की मांग पर केन्द्रीय रेल मंत्री ने सहमति प्रदान करते हुए जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। रेल्वे…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), जीजामगांव में सत्र 2026-27 से पहली बार मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड का प्रथम बैच प्रारंभ किया गया है। यह इस संस्था का भी पहला प्रशिक्षण सत्र होगा। इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते उपयोग और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में हो रहे तकनीकी बदलावों को देखते हुए यह ट्रेड युवाओं के लिए करियर की दृष्टि से बेहद अहम साबित होगा। दो वर्षीय पाठ्यक्रम और आधुनिक प्रशिक्षण मैकेनिक इलेक्ट्रिक…

Read More

वर्ष 2024-25 तक के सभी प्रगतिरत कार्यों को मार्च-2027 तक पूर्ण करने के दिए निर्देश, काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने कहा मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता को हर महीने कार्यों की समीक्षा के निर्देश, कहा साइट देखने के बाद ही तैयार करें निर्माण कार्यों के प्राक्कलन गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष जोर, ठेकेदारों को नियमित भुगतान के निर्देश publicuwatch24.-रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज रायपुर परिक्षेत्र के सभी संभागों में निर्माणाधीन सड़कों और भवनों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर में पीडब्लूडी मुख्यालय ‘निर्माण भवन’ में आयोजित बैठक में…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री  केदार कश्यप के निर्देशानुसार आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुकमा जिले में कल 13 अगस्त को आयुष्मान महा अभियान चलाया जाएगा। बस्तर तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीमें गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगी। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रशासन ने इस विशेष अभियान में 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है, ताकि…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजापुर जिले में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एसडीएम जागेश्वर कौशल ने एक शहीद के घर पहुंचकर तिरंगा भेंट किया और उनकी शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया। एसडीएम कौशल ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए शहीद द्वारा दिए गए सर्वाेच्च बलिदान को याद करते हुए परिवार के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वीर जवानों का त्याग, समर्पण और बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश शहीद के घर तिरंगा…

Read More