Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण, प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 से 16 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक धरोहर व परिंदों की दुनिया को सहेजना, पक्षी संरक्षण को बढ़ावा देना और इको-टूरिज्म के जरिए स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करना हैl वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मार्गदर्शन तथा वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में यह आयोजन पूरे प्रदेश में व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हरेली बर्ड फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य केवल पक्षियों की…
publicuwatch24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारे लगाए और भव्य रैलियां निकालीं। छात्रों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया l नागरिकों के बीच राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना जांजगीर-चाम्पा जिले के शासकीय ठाकुर छेदीलाल (टीसीएल) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जांजगीर में विद्यार्थियों और आम नागरिकों के बीच राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की ओर से…
publicuwatch24.-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से नवविवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी रवीना यादव के रूप में हुई है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी विपुल यादव से हुई थी। परिजनों ने रवीना की मौत के पीछे पति के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को मुख्य वजह बताया है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना को पति के कथित प्रेम संबंध से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतका के मामा साहब लाल यादव ने दावा किया…
publicuwatch24.-रायपुर। कटघोरा-उरगा एनएच सड़क से प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्र के नागरिकों और भूमि स्वामियों को राहत देने की दिशा में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा कलेक्टर को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने प्रभावित नकसा-खसरा को छोड़कर शेष भूमि की खरीदी-बिक्री और रजिस्ट्री की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है। लखन लाल देवांगन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कटघोरा-उरगा एनएच सड़क से संबंधित भूमि की रजिस्ट्री काफी लंबे समय से बंद है। रजिस्ट्री और खरीदी-बिक्री की प्रक्रिया बंद होने के कारण संबंधित क्षेत्र के आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा…
publicuwatch24.-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ऑटो चालक नशे की हालत में छात्रा को ट्यूशन से घर के बजाय सुनसान इलाके में गलत इरादे से लेकर जा रहा था। हालांकि स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह पूरा मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 13-14 वर्षीय छात्रा देर शाम ट्यूशन के बाद ऑटो से अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि चालक ने उसे घर पहुंचाने के बजाय कॉलेज ग्राउंड की…
*10 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के प्रत्येक किशोर किशोरियों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं* publicuwatch24.-रायपुर। किशोरावस्था जीवन के उस महत्वपूर्ण दौर का हिस्सा है, जब शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास तेजी से होता है। इस अवस्था में स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और चुनौतियों की समय पर पहचान तथा उचित परामर्श और सेवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। विभाग द्वारा पहले से ही कई कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रोजेक्ट साहस के…
publicuwatch24.-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के विकासखंड सिमगा के ग्राम रानीजरौद की आरती साहू आज नमो ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। पिछले दो वर्षों से आरती ड्रोन के जरिए किसानों के खेतों में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का छिड़काव कर रही हैं। प्रति एकड़ 300 रुपये की दर से सेवा देकर वह न केवल किसानों का समय और मेहनत बचा रही हैं, बल्कि खुद भी आर्थिक रूप से सशक्त होकर लखपति दीदी बनने की राह पर आगे बढ़ रही हैं। आरती साहू बताती हैं कि पिछले वर्ष उन्होंने करीब 1154 एकड़ क्षेत्र में…
*सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पहलवानों का बढ़ाया उत्साह* publicuwatch24.-रायपुर। नागपंचमी के पावन अवसर पर अंबिकापुर में सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मल्टीपर्पज स्कूल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच और दमखम का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। प्रतियोगिता के अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सहभागिता कर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनके खेल प्रदर्शन की सराहना की तथा विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पावन पर्व नागपंचमी एवं श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री चौधरी ने नागपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सनातन परंपरा और प्रकृति के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि नागदेवता एवं देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर उन्होंने कहा कि सावन का प्रत्येक सोमवार भगवान शिव की उपासना और आराधना के लिए…
नजूल पट्टाधारकों को मिलेगी बड़ी सुविधा, कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत होगी कम क्यूआर कोड स्कैन कर घर बैठे आवेदन की सुविधा, 30 दिन में प्रकरण निपटाने का लक्ष्य publicuwatch24.-रायपुर। नजूल पट्टाधारकों को सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रायगढ़ जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिले में अब ई-नजूल व्यवस्था लागू कर दी गई है। नई व्यवस्था के माध्यम से नजूल पट्टा नवीनीकरण की प्रक्रिया को डिजिटल और सरल बनाया गया है। इससे नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे नजूल पट्टा नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। नई व्यवस्था…