publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पावन पर्व नागपंचमी एवं श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने नागपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सनातन परंपरा और प्रकृति के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि नागदेवता एवं देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर उन्होंने कहा कि सावन का प्रत्येक सोमवार भगवान शिव की उपासना और आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। यह पावन अवसर श्रद्धालुओं को भक्ति, आस्था, संयम और सेवा की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।
ओपी चौधरी ने प्रार्थना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन, 33 जिलों में उल्लास के साथ दर्ज हुईं 211 पक्षी प्रजातियां
- जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे, NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
- नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगाया आरोप
- मंत्री लखन लाल देवांगन ने कलेक्टर को लिखा पत्र: NH के प्रभावित जमीन को छोड़कर बाकी भूमि की रजिस्ट्री खोलने की मांग
- ऑटो चालक की शर्मनाक करतूत! छात्रा को घर के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप, लोगों ने की पिटाई
- किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु राज्य स्तरीय बैठक
- नमो ड्रोन दीदी आरती साहू: ड्रोन से साकार हुआ आत्मनिर्भरता का सपना*
- नागपंचमी पर अंबिकापुर में भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता
Tuesday, August 18
