publicuwatch24.-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ऑटो चालक नशे की हालत में छात्रा को ट्यूशन से घर के बजाय सुनसान इलाके में गलत इरादे से लेकर जा रहा था। हालांकि स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
यह पूरा मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 13-14 वर्षीय छात्रा देर शाम ट्यूशन के बाद ऑटो से अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि चालक ने उसे घर पहुंचाने के बजाय कॉलेज ग्राउंड की तरफ ले जाना शुरू कर दिया। इस दौरान बच्ची ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई।
पिटाई कर पुलिस को सौंपा
बच्ची की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों और ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने ऑटो को रोक लिया। इसके बाद छात्रा को सुरक्षित ऑटो से बाहर निकाला और आरोपी चालक पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
Trending
- राजधानी में टला रेल हादसा, रेलवे ट्रेक पर रखा लोहे का पाइप, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला…
- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय
- उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
- ‘वंदे मातरम’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर छायाचित्र प्रदर्शनी
- सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत मोहलई में 42 छात्राओं को मिली साइकिल, विधायक सुश्री उसेण्डी ने 7.50 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
- नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से RBI महाप्रबंधक ने की मुलाकात
- विष्णुभोग की खुशबू और बहनों के हुनर से सजी खास राखी
- राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी के मांदर की थाप
Wednesday, August 19
