Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Author: Publicuwatch Auther
माय भारत की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर दिया जोर ‘सशक्त युवा-सशक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प के साथ ग्राम से राज्य स्तर तक तैयार होगा मजबूत युवा नेटवर्क बस्तर के युवाओं को माय भारत से जोड़कर प्रतिभा और नेतृत्व के नए अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश देशभर में माय भारत से जुड़े 2.65 करोड़ से अधिक युवा, छत्तीसगढ़ में 6.60 लाख से अधिक पंजीकृत publicuwatch24.-रायपुर। भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता तथा नवाचार की क्षमता ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे…
publicuwatch24.-रायपुर। युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कौशल विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से बलरामपुर जिले के लाइवलीहुड कॉलेज में युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को बाजार की मांग के अनुरूप तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल से जोड़ा जा रहा है, ताकि वे रोजगार प्राप्त करने के साथ स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में युवाओं को उनकी रुचि…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की नागरिक सेवाओं को सरल, सुगम और समयबद्ध बनाने की पहल ‘सेवा सेतु’ अब आम नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं की आसान और सुविधाजनक पहुंच का माध्यम बन रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए नागरिक घर बैठे विभिन्न आवश्यक सेवाओं के लिए आवेदन कर रहे हैं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इससे शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने की जरूरत कम हुई है और पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित सेवा व्यवस्था को मजबूती मिल रही है। सूरजपुर जिले के ग्राम महगवां, तहसील सूरजपुर निवासी सुरेश चन्द…
publicuwatch24.-रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल, एवं विभागीय सचिव, श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आज छत्तीसगढ संवाद के आडिटोरियम (अटल नगर, नवा रायपुर) में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संयुक्त रूप से संबोधित किया गया।
publicuwatch24.-अंबिकापुर। बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। सप्तम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश महेश कुमार राज की अदालत ने आरोपी संजीव मंडल उर्फ भानू बंगाली को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। वहीं आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत भी आरोपी को 5 वर्ष के कारावास की सजा दी गई है। अंबिकापुर शहर के मनेंद्रगढ़ रोड निवासी अंबिका स्टील के संचालक महेश केडिया के 23 वर्षीय बेटे अक्षत अग्रवाल की 20 अगस्त 2024 की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव अगले दिन 21 अगस्त को…
publicuwatch24.-एमसीबी। कभी स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करना, कुएं और हैंडपंप से पानी भरकर घर तक लाना और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घंटों समय खर्च करना ग्राम रेंद की मुन्नी बाई के जीवन का हिस्सा था। पानी की व्यवस्था में लगने वाला समय और मेहनत उनके दैनिक जीवन को कठिन बना देता था। लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। जल जीवन मिशन के तहत “हर घर नल से जल” की सुविधा पहुंचने के बाद मुन्नी बाई के घर में न केवल पानी पहुंचा है, बल्कि उनके जीवन में सुविधा, स्वच्छता और उम्मीद की नई शुरुआत…
‘‘राइस आइकॉन ऑफ इंडिया सम्मान’’ एवं ’‘नवाचार एवं प्रगतिशील किसान सम्मान’’ से नवाजे जा चुके हैं publicuwatch24.-रायपुर। महासमुंद । महासमुंद जिले के ग्राम केशवा निवासी श्री मोहन चंद्राकर आज प्रगतिशील एवं नवाचारी किसान के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। एमबीए की शिक्षा के बाद वर्ष 1997 से 2013 तक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने वाले श्री चंद्राकर ने वर्ष 2013 में खेती की ओर लौटकर कृषि को व्यवसाय के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। श्री चंद्राकर जैविक एवं प्राकृतिक पद्धति से खेती करते हुए पारंपरिक, सुगंधित और औषधीय गुणों वाली फसलों को बढ़ावा दे रहे…
संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और कलाकारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के अंतर्गत प्रदेश के लोक कलाकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। योजना का उद्देश्य पारंपरिक लोक कलाओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना, कलाकारों का सम्मान बढ़ाना तथा कला दलों के सतत विकास को नई गति प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत नृत्य-संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गीतकार, वाद्ययंत्र वादक, शिल्प कलाकार, छत्तीसगढ़ी पाक कला…
publicuwatch24.-रायपुर। देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया। उन्हीं की याद में आज 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया गया। शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जांजगीर में ‘भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का भावपूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्ष 1947 में भारत के विभाजन के दौरान विस्थापन, अमानवीय हिंसा और असीम पीड़ा झेलने वाले लाखों निर्दोष लोगों की स्मृति को नमन करना तथा युवा पीढ़ी को इस ऐतिहासिक घटना के मानवीय पहलुओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समिति के सदस्यों से सौजन्य मुलाकात की। इस विशेष भेंट के दौरान डॉ. सलीम राज ने आम नागरिकों की सहूलियत और बेहतर समझ के लिए यूसीसी के विभिन्न पहलुओं पर सरल भाषा में एक पुस्तक प्रकाशित करने के विचार से समिति को अवगत कराया, ताकि राज्य का हर नागरिक इसके प्रावधानों को आसानी से समझ सके। नागरिक इन पते एवं माध्यमों से भेज सकते हैं अपने सुझाव यूसीसी समिति के प्रमुख सदस्यों ने राज्य के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों…