Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-खैरागढ़।आमजन की सुरक्षा और क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से खैरागढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों, चाकू-छुरी और अन्य धारदार हथियारों के खिलाफ विशेष जागरूकता एवं समझाइश अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पुलिस ने नाबालिगों और युवाओं को धारदार हथियार रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर लेकर घूमने से बचने की समझाइश दी। वहीं हार्डवेयर, बर्तन, वेल्डिंग और फैब्रिकेशन कारोबार से जुड़े दुकानदारों एवं कारीगरों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने, हथियार लेकर सार्वजनिक स्थानों पर घूमने, उनका प्रदर्शन करने अथवा हथियारों का इस्तेमाल…
उजाला उत्पादक समूह की दीदियों ने सामूहिक खेती से हासिल की नई पहचान, सीधे थोक बिक्री से 6 लाख रूपए की आय publicuwatch24.-रायपुर। पारंपरिक खेती से हटकर हरी सब्जियों की आधुनिक और वैज्ञानिक खेती अपनाने वाले कई किसानों ने अपनी मेहनत और सूझबूझ से सफलता की नई कहानियां लिखी हैं, जिनमें ग्राम पंचायत रिसोरा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ी महिलाओं ने सामूहिक खेती जैसी प्रेरणादायक मिसालें शामिल हैं, जो कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करती थी और आज लाखों की कमाई कर रही हैं। बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने 600…
आंतों से चिपका होने के कारण था हाई-रिस्क; तीन विभागों की संयुक्त टीम ने बचाई जान publicuwatch24.-रायपुर। लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति चिकित्सालय, रायगढ़ के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और जोखिम भरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर एक 46 वर्षीय महिला को नई जिंदगी दी है। झलमला निवासी चंपा यादव के पेट से एक विशालकाय ट्यूमर (फाइब्रॉएड) निकाला गया है, जिसका आकार लगभग 24.2 x 23.1 x17 सेंटीमीटर और वज़न 8 किलोग्राम था, जो आकार में एक बड़े फुटबॉल के बराबर है। चंपा यादव पिछले एक महीने से पेट में…
publicuwatch24.-जगदलपुर। साय सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का गलत तरीके से फायदा उठाने का मामला बस्तर जिले में सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की जांच के बाद जिले में 5925 महिला हितग्राहियों के नाम सूची से हटा दिए हैं। इनमें 2 हजार ऐसे हितग्राही हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, जबकि बाकी महिलाओं के दस्तावेज गड़बड़ पाए गए या वे सरकारी सेवा में रहते हुए भी योजना का लाभ ले रही थीं। वहीं अब तक 5600 हितग्राहियों ने अपना ekyc नहीं कराया है, इनके भी नाम जल्द कट सकते हैं। विभाग का कहना है कि कई…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को आज नया चीफ जस्टिस मिल गया है. जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ HC के 16वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली. लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री शर्मा, सीएस विकासशील समेत अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे. न्यायमूर्ति संजय बनाए गए थे कार्यवाहक सीजे जस्टिस कृष्ण राम महापात्र की नियुक्ति के साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है. इससे पहले जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. जानिए कौन…
publicuwatch24.-जयपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों, सरकारी प्रतिनिधियों और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद जस्टिस अग्रवाल ने राष्ट्रपति भवन से जारी नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर किए और राजस्थान हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यभार संभालने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से पूरी की। इस समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा,…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को आयोजित की जाएगी। कैबिनेट की बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में होगी। बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव मीडिया से चर्चा करेंगे और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी देंगे। इससे पहले मंत्रिपरिषद की बैठक 5 अगस्त को हुई थी, जिसमें राज्य के प्रशासनिक, तकनीकी, औद्योगिक, अधोसंरचना और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे। ऐसे…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को रायपुर के कबीर नगर स्थित दशहरा मैदान में मोर माटी सांस्कृतिक संगठन द्वारा आयोजित तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं। तीजा हमारी माताओं-बहनों, परिवार और रिश्तों से जुड़ा पर्व है, वहीं पोरा हमारे अन्नदाता किसानों, खेती और पशुधन के सम्मान का पर्व है। ऐसे लोकपर्व हमारी संस्कृति को पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवंत बनाए रखने के साथ समाज में आत्मीयता और समरसता को भी मजबूत करते हैं। सर्व समाज भवन के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा मुख्यमंत्री साय ने…
स्व-सहायता समूह के सहयोग से 1.5 लाख की पूंजी से शुरू किया काम, अब हर महीने कमा रही हैं 50 हजार रुपये publicuwatch24.-रायपुर। पारंपरिक कृषि पर निर्भरता से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पकड़ने वाली ग्रामीण महिलाओं की सूची में अब सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खोरीगांव की मिथिला नायक दीदी का नाम भी जुड़ गया है। अपनी कड़ी मेहनत, सूझबूझ और शासकीय योजनाओं के सही क्रियान्वयन के बदौलत मिथिला दीदी ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह बदल दिया है। सीमित आय से आर्थिक मजबूती की ओर’ महिलाओं में आत्मनिर्भरता की जो लहर उठ रही…
publicuwatch24.-रायपुर। खेती में बदलाव केवल नई तकनीक से नहीं, बल्कि नई सोच से भी आता है। जशपुर जिले के ग्राम रतबा के युवा किसान अंकित लकड़ा ने इस बात को अपनी मेहनत और नवाचार से साबित किया है। कभी केवल बारिश के भरोसे धान की खेती करने वाले अंकित ने आज अपने खेत को मछली पालन, मुर्गी पालन, बागवानी और बहुफसली खेती से जोड़कर आय के कई स्रोत तैयार कर लिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय के अवसर बढ़ाने के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अंकित को…