Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनता को बड़ी राहत : जमीन सीमांकन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

    September 7, 2026

    किसानों को बड़ी सौगात: सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ स्वीकृत, नहरों के जीर्णाेद्धार सहित होंगे कई महत्वपूर्ण काम

    September 7, 2026

    नाबालिगों को चाकू-छुरी बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, खैरागढ़ पुलिस का विशेष अभियान

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनता को बड़ी राहत : जमीन सीमांकन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया
    • किसानों को बड़ी सौगात: सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ स्वीकृत, नहरों के जीर्णाेद्धार सहित होंगे कई महत्वपूर्ण काम
    • नाबालिगों को चाकू-छुरी बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, खैरागढ़ पुलिस का विशेष अभियान
    • बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी
    • रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि: महिला के पेट से निकाला 8 किलो का विशाल ट्यूमर
    • महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई: बस्तर में 5,925 नाम हटे, 5,600 हितग्राहियों का ई-केवाईसी अब भी बाकी
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला स्थायी नेतृत्व, जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ
    • जस्टिस संजय अग्रवाल ने राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      जनता को बड़ी राहत : जमीन सीमांकन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

      September 7, 2026

      किसानों को बड़ी सौगात: सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ स्वीकृत, नहरों के जीर्णाेद्धार सहित होंगे कई महत्वपूर्ण काम

      September 7, 2026

      बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी

      September 7, 2026

      रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि: महिला के पेट से निकाला 8 किलो का विशाल ट्यूमर

      September 7, 2026

      छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला स्थायी नेतृत्व, जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

      September 7, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » नाबालिगों को चाकू-छुरी बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, खैरागढ़ पुलिस का विशेष अभियान
    छत्तीसगढ

    नाबालिगों को चाकू-छुरी बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, खैरागढ़ पुलिस का विशेष अभियान

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherSeptember 7, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-खैरागढ़।आमजन की सुरक्षा और क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से खैरागढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों, चाकू-छुरी और अन्य धारदार हथियारों के खिलाफ विशेष जागरूकता एवं समझाइश अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पुलिस ने नाबालिगों और युवाओं को धारदार हथियार रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर लेकर घूमने से बचने की समझाइश दी। वहीं हार्डवेयर, बर्तन, वेल्डिंग और फैब्रिकेशन कारोबार से जुड़े दुकानदारों एवं कारीगरों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने, हथियार लेकर सार्वजनिक स्थानों पर घूमने, उनका प्रदर्शन करने अथवा हथियारों का इस्तेमाल कर आम लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही नाबालिगों को चाकू-छुरी या अन्य धारदार हथियार उपलब्ध कराने वाले लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    नाबालिगों और युवाओं को दी समझाइश अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के नाबालिग बच्चों और युवाओं से संपर्क कर उन्हें हथियारों के संभावित दुरुपयोग के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने समझाया कि चाकू, छुरी या अन्य धारदार हथियार अपने पास रखना अथवा उन्हें लेकर सार्वजनिक स्थानों पर घूमना विवाद और आपराधिक घटनाओं का कारण बन सकता है। पुलिस ने युवाओं को हथियारों से दूर रहने और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में नहीं लेने की सलाह दी। पुलिस के मुताबिक, छोटी-सी कहासुनी भी धारदार हथियारों के इस्तेमाल के कारण गंभीर मारपीट या बड़ी आपराधिक घटना में बदल सकती है।
    दुकानदारों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश अभियान के तहत पुलिस ने हार्डवेयर और बर्तन दुकानदारों से भी संपर्क किया। उन्हें चाकू, छुरी अथवा अन्य धारदार वस्तुओं की बिक्री के दौरान विशेष सावधानी बरतने की समझाइश दी गई। पुलिस ने कहा कि यदि कोई नाबालिग, संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक प्रवृत्ति वाला व्यक्ति ऐसी वस्तु खरीदने के लिए आता है, तो उसकी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाए और जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। पुलिस ने कारोबारियों को उनकी सामाजिक और कानूनी जिम्मेदारी के बारे में भी जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि नाबालिगों के हाथों में धारदार हथियार पहुंचने से भविष्य में विवाद, आपसी मारपीट, भय का माहौल और गंभीर अपराध की घटनाएं बढ़ सकती हैं। इसलिए हथियारनुमा वस्तुओं की बिक्री करते समय आवश्यक सावधानी बरतना जरूरी है।
    धार करने और निर्माण करने वालों पर भी नजर खैरागढ़ पुलिस ने चाकू-छुरी में धार करने वाले कारीगरों के साथ-साथ वेल्डिंग, फैब्रिकेशन और संबंधित दुकानदारों को भी हिदायत दी है। पुलिस ने कहा कि यदि कोई नाबालिग या संदिग्ध व्यक्ति चाकू, छुरी अथवा किसी अन्य हथियारनुमा वस्तु में धार कराने, निर्माण या मरम्मत के लिए आता है तो उसकी गतिविधि पर विशेष नजर रखी जाए। ऐसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध व्यक्तियों को हथियार तैयार करने, उनमें धार करने या उपलब्ध कराने में सहयोग करने वालों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    आमजन से पुलिस ने की अपील
    खैरागढ़ पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार रखने, हथियार लेकर घूमने, हथियारों का प्रदर्शन करने या उनका दुरुपयोग करने की जानकारी मिलती है तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। खैरागढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी और अपराधों की रोकथाम के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, जंगलों से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

    September 7, 2026

    सागौन तस्करी का पुष्पा स्टाइल! वन विभाग-पुलिस ने प्लान कर दिया फेल

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करें- राजेश अग्रवाल

    September 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202028
    Don't Miss
    रायपुर

    जनता को बड़ी राहत : जमीन सीमांकन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

    By Publicuwatch AutherSeptember 7, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। राज्य सरकार के राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने आम जनता को बड़ी राहत देते…

    किसानों को बड़ी सौगात: सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ स्वीकृत, नहरों के जीर्णाेद्धार सहित होंगे कई महत्वपूर्ण काम

    September 7, 2026

    नाबालिगों को चाकू-छुरी बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, खैरागढ़ पुलिस का विशेष अभियान

    September 7, 2026

    बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी

    September 7, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जनता को बड़ी राहत : जमीन सीमांकन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

    September 7, 2026

    किसानों को बड़ी सौगात: सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ स्वीकृत, नहरों के जीर्णाेद्धार सहित होंगे कई महत्वपूर्ण काम

    September 7, 2026

    नाबालिगों को चाकू-छुरी बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, खैरागढ़ पुलिस का विशेष अभियान

    September 7, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.